Video Edit Karne Wala Apps – क्या कभी आपने खुद से ये सोचा है कि video edit kaise kare या editing kaise karte hai? आज रील और शार्ट वीडियो बनाने का ट्रेंड चल रहा है, चाहे फेसबुक पर हो या इंस्टाग्राम पर| हर कोई रील बनाकर वायरल हो रहा है|
सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बच्चे और बूढ़े भी इसी ट्रेंड को फॉलो कर रहे है| ऐसे में एक अच्छे वीडियो की गुणवत्ता फ़ोन के कैमरा से नहीं बल्कि इससे पता चलती है कि उसे कितने प्रोफेशनल तरीके से एडिट किया गया है|
एक प्रोफेशनल तरीके से एडिट किया गया वीडियो हज़ारों महंगे कैमरा से शूट किये गए वीडियो से बेहतर है| एक वीडियो को प्रोफेशनल तरीके से एडिट करने के लिए कई तरह के काम करने पड़ते है जैसे trim, split, speed control, audio adjustment, colour adjustment, transition effect, motion effect, इत्यादि|
अब इतने प्रोफेशनल तरीके से वीडियो एडिटिंग करने की हर किसी के बस की बात नहीं| इसी को ध्यान में रखते हुए आज मैं आपको कुछ ऐसे video edit karne wala apps के बारे में बताने जा रहा हूँ जो आपके नार्मल से दिखने वाले वीडियो को प्रोफेशनल तरीके से एडिट करने में आपकी मदद करेंगे| तो चलिए जान लेते है इन video editing android apps के बारे में!
Video Edit Karne Wala Apps
Filmora
अगर वीडियो शूट करने के बाद आप अपने वीडियो के लिए professional editing tools तलाश रहे है तो आप Filmora के साथ जा सकते है| इसमें वीडियो एडिट करने के सारे फीचर मौजूद है जैसे cropping, merging, trimming, overlay, filter effect, animated text effect, motion elements, इत्यादि|
आप अपने वीडियो के निचे caption या lyrics भी डाल सकते है| इसमें cinematic editing फीचर भी मौजूद है जो आपके वीडियो को एक अलग ही लुक देगा| अब तक Filmora android app को 100 मिलियन से भी ज्यादा लोग अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर चुके है|
VivaCut
VivaCut भी एक बेहतरीन video edit karne wala application है जिसे ज्यादातर टिकटोक, फेसबुक, इंस्टाग्राम रील, यूट्यूब शॉर्ट्स, vigo, sharechat, जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो एडिटिंग के लिए प्रयोग किया जाता है|
प्रोफेशनल तरीके से वीडियो एडिटिंग के लिए इसमें कई फीचर दिए गए है जैसे chroma key, multi layer timeline, green screen, shockwave effects, इत्यादि| यहाँ आपको 100 से भी ज्यादा वीडियो टेम्पलेट मिलेंगे जिन्हे आप वीडियो शूट के दौरान प्रयोग कर सकते है|
आपके वीडियो में विसुअल इफ़ेक्ट डालने के लिए इसमें कई visual effects दिए गए है| इस एंड्राइड ऐप को अब तक 100 मिलियन से भी ज्यादा लोग अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर चुके है|
Photo Video Maker
अगर आप अपने फोटो से अपने मनपसंद गाने के साथ HD video बनाना चाहते है तो ये एंड्राइड ऐप आपके लिए बेस्ट रहेगा| इस ऐप के जरिये आप कई सारे फोटो को जोड़कर उसमें मैजिक इफ़ेक्ट, एनीमेशन, स्टीकर, टेक्स्ट, ट्रांजीशन इफ़ेक्ट, आदि डालकर एक फुल वीडियो बना सकते है|
इस बनाये गए वीडियो को आप यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सप्प, इंस्टाग्राम, टिकटोक, आदि में अपलोड और शेयर भी कर सकते है| इस एंड्राइड ऐप को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा यूजर अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर चुके है|
VideoShow
ये भी एक फेमस video editing karne wala app है जिसकी मदद से आप इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प, स्नैपचैट, फेसबुक, यूट्यूब, आदि के लिए कई तरह के इफ़ेक्ट के साथ वीडियो एडिट कर सकते है|
इस एंड्राइड ऐप में आपको कई सारे फीचर मिलेंगे जैसे background blur, filter effect, no crop, emoji, sticker, collage maker, leak light, sketch effect, इत्यादि| इसमें आपको 10 से भी ज्यादा फ़िल्टर मिलेंगे जो आपके वीडियो को एक अलग लुक देंगे|
इसमें आपको multi layer editing feature भी मिलेगा| आप music, animation, sticker, sound effects, cartoon filter से भी अपने वीडियो को प्रोफेशनल बना सकते है| वीडियो एडिट करते समय आप यहाँ दिए गए BGM म्यूजिक को भी अपने वीडियो में डाल सकते है|
ये एक gana edit karne wala app की तरह भी काम करता है जिसमें आप किसी वीडियो से ऑडियो को extract भी कर सकते है और उसमे अपना म्यूजिक भी डाल सकते है| अब तक इस एंड्राइड ऐप को 100 मिलियन से ज्यादा लोग अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर चुके है|

InShot
ये एक बेहतरीन video ko edit karne wala app है जिसमें आप वीडियो में म्यूजिक डाल सकते है, इफ़ेक्ट और वौइस् ओवर डाल सकते है| इसमें कई तरह के readymade video effects दिए गए है जिनका प्रयोग आप सीधे अपने वीडियो को एडिट करते समय कर सकते है|
आप अपने वीडियो में टेक्स्ट और स्टीकर डाल सकते है| अगर आपको वीडियो का बैकग्राउंड पसंद नहीं आ रहा है तो आप उसे blur भी कर सकते है| आप अपने वीडियो के स्पीड टाइम को एडजस्ट भी कर सकते है| इस एंड्राइड ऐप को 500 मिलियन से भी ज्यादा बार इनस्टॉल किया जा चूका है|
WeVideo
ये भी एक फेमस video edit karne wala apps है जिसमें कई advanced features मौजूद है जैसे slow motion effect, colour changing, background music changing, visual style editing, इत्यादि| वीडियो एडिट करते समय आप clips को arrange और trim भी कर सकते है|
आप वीडियो में वौइस् ओवर और म्यूजिक भी डाल सकते है| आप वीडियो में अलग अलग ट्रांजीशन इफ़ेक्ट भी डाल सकते है जो वीडियो को एक नया देगा| 10 मिलियन से भी ज्यादा बार इस एंड्राइड ऐप को इनस्टॉल किया जा चूका है|
YouCut
ये एक वीडियो एडिट और video jodne wala app है जिसमें आप दो वीडियो को जोड़ सकते है, cut और split भी कर सकते है| YouCut को आप video cutting karne wala app की केटेगरी में भी शामिल कर सकते है| इसमें आपको 100 से भी ज्यादा वीडियो इफ़ेक्ट और म्यूजिक मिलेंगे जिन्हे आप अपने वीडियो में डाल सकते है|
इसके साथ साथ आप अपने वीडियो में ट्रांजीशन इफ़ेक्ट, एनीमेशन टेक्स्ट, टेम्पलेट और स्टीकर भी डाल सकते है| अब तक इस एंड्राइड ऐप को 100 मिलियन से भी ज्यादा बार इनस्टॉल किया जा चूका है|
KineMaster
ये एक काफी प्रचलित वीडियो एडिट करने वाला ऐप है जिसे KineMaster Corporation द्वारा बनाया गया है| KineMaster कई youtubers और instagram reel makers की पहली पसंद मानी जाती है| इसमें कई एडवांस वीडियो एडिटिंग फीचर मौजूद है जैसे 4K video export, chroma key, video voice over, reverse motion, slow motion, इत्यादि|
इसमें आपको वो सारे फीचर मिल जायेंगे जो कंप्यूटर में प्रयोग किए जाने वाले video editing software में होते है| इसमें 500 से ज्यादा animations, transitions, special effects, stickers, images और fonts दिए गए है| इसमें आप खुद का वौइस् ओवर भी डाल सकते है| अब तक KineMaster android app को 100 मिलियन से भी ज्यादा बार इनस्टॉल किया जा चूका है|
VN Editor
ये एक 2-in-1 एडिटिंग ऐप्स है जिसकी मदद से आप वीडियो के साथ साथ फोटो भी एडिट कर सकते है| तो अगर आप tiktok, instagram, facebook, youtube, आदि के लिए video editing apps तलाश रहे है तो आप इसे try कर सकते है|
इसके वीडियो एडिटिंग में आपको multi-track timeline, auto cut, beat synced videos, auto captions, जैसे फीचर मिलेंगे| इसके साथ साथ आप वीडियो में अलग अलग voice effects भी डाल सकते है|
इस ऐप की मदद से आप 4K क्वालिटी तक के वीडियो बनाकर एक्सपोर्ट कर सकते है| अब तक इस ऐप को 100 मिलियन से ज्यादा बार इनस्टॉल किया जा चूका है|
>>> ऊपर बताए गए इन सब video edit karne wala apps में सबसे ख़ास बात ये है की ये सब मार्केट में सबसे फेमस ऐप्स है जिन्हें दुनियाभर से यूजर द्वारा millions बार इनस्टॉल किया जा चूका है|








