Wednesday, September 9, 2026
Home Entertainment Fun 10 Popular Bloggers in India – फ़ूड, ट्रेवल, लाइफस्टाइल

10 Popular Bloggers in India – फ़ूड, ट्रेवल, लाइफस्टाइल

Top Bloggers in India – आज इंडिया में कई नए-नए ब्लॉगर उभर कर सामने आ रहे है| या तो वो खुद का ब्लॉग (वेबसाइट) शुरू कर रहे है, या फिर अपना यूट्यूब चैनल, या इंस्टाग्राम पेज| ये ब्लॉगर ज्यादातर लाइफस्टाइल, फ़ूड, ट्रेवल, फैशन, बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, प्रैंक वीडियो, आदि विषयों पर कंटेंट बना रहे है|

ये लोग इंटरनेट की दुनिया में कई नाम से जाने जाते है जैसे ब्लॉगर, कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर, या यूटूबर| Blogging एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें popularity और fame होने के साथ-साथ अच्छी कमाई भी होती है| आज इस लेख में मैं आपको कुछ ऐसे ही popular bloggers in India के बारे में बताने वाला हूँ जो आज अपने-अपने फील्ड में मशहूर है|

Famous Bloggers in India

Miss Malini

मिस मालिनी (Miss Malini) दरअसल एक ऑनलाइन मैगज़ीन है जो बॉलीवुड, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, लेटेस्ट मूवी, आदि विषयों पर आर्टिकल पब्लिश करता है| इस मैगज़ीन की फाउंडर है ‘मालिनी’ जो खुद एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर है| जिन लोगों को बॉलीवुड, मूवी, और फ़िल्मी जगत के मसाला खबरों के बारे में जानना है वो इस ऑनलाइन मैगज़ीन को फॉलो कर सकते है|

Website

Laasya

शायद आपने यूट्यूब पर इन माँ-बेटी के डांस का वीडियो जरूर देखा होगा| Laasya दरअसल एक यूट्यूब चैनल है जहाँ आप Niveditha और Ishanvi के डांस वीडियो देख सकते है| ये दोनों माँ-बेटी बॉलीवुड और ट्रेडिशनल गानों पर डांस वीडियो बनाते है|

इनके डांस करने का तरीका और डांस स्टेप्स काफी अनोखे है और उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकते है जो घर बैठे डांस सीखना चाहते है| अब तक इनके चैनल पर 4.87 million से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|

Youtube

Yatri Doctor

ये एक ट्रेवल यूट्यूब चैनल जिसके फाउंडर है Navankur Chaudhary. इनकी सबसे ख़ास और अनोखी बात ये है कि ये अब तक 120 से भी ज्यादा देशों में घूम चुके है और हर टूर का वीडियो आपको इनके चैनल पर मिल जायेगा|

तो अगर आप भी घर बैठे हिंदी में HD quality में वर्ल्ड टूर करना चाहते है तो इनके वीडियो जरूर देखिये| Navankur अपने हर एक ट्रेवल वीडियो को काफी detail explanation के साथ बनाते है| घर बैठे दुनिया घूमने के लिए इनका चैनल बेस्ट रहेगा| अब तक इस यूट्यूब चैनल पर 1.94 millions से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|

Youtube

Garima’s Good Life

Garima Goel एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर है जो इस यूट्यूब चैनल की फाउंडर है| गरिमा इस चैनल पर ट्रेवल, फ़ूड, लाइफस्टाइल, ब्यूटी, शॉपिंग, बॉलीवुड लाइफ, आदि विषयों से सम्बंधित वीडियो अपलोड करती है| अगर आप एक अच्छा-खासा लाइफस्टाइल यूट्यूब चैनल तलाश रहे है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है| अब तक गरिमा के चैनल पर 4.69 millions से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|

Youtube

Popular Bloggers in India

Fit Tuber

इस यूट्यूब चैनल के फाउंडर है Vivek जो की एक हेल्थ ब्लॉगर है| इस चैनल पर Vivek फिटनेस टिप्स, हेल्थ टिप्स, हेल्थ डाइट, वर्कआउट टिप्स, आदि शेयर करते है| विवेक के हेल्थ और फिटनेस वीडियो काफी रिसर्च किए हुए रहते है|

विवेक लाइफ के हर छोटे से बड़े हेल्थ टिप्स और बीमारियों से बचाव पर चर्चा करते है| ये यूट्यूब चैनल उन लोगों के लिए काफी मददगार रहेगा जो health conscious है और हमेशा निरोग रहना चाहते है| अब तक इस यूट्यूब चैनल पर 8.26 millions से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|

Youtube

Kritika Goel

कृतिका एक ट्रेवल ब्लॉगर है जो ज्यादातर इंटरनेशनल ट्रेवल से सम्बंधित वीडियो अपलोड करती है| ट्रेवल वीडियो के साथ साथ कृतिका लाइफस्टाइल, होटल, फ़ूड, आदि विषयों पर भी वीडियो बनाती है| कृतिका कई इंटरनेशनल ट्रेवल डेस्टिनेशन घूम चुकी है जैसे क़तर, स्पेन, इस्तांबुल, ईजिप्ट, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, मलेशिया, फ़िनलैंड, लंदन, नॉर्वे, एम्स्टर्डम, इत्यादि| अब तक कृतिका के चैनल पर 729K से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|

Youtube

Curly Tales

इस यूट्यूब चैनल की फाउंडर है Kamiya Jani जो एक सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल ब्लॉगर है जो अपने यूट्यूब चैनल पर सेलिब्रिटी के साथ लिए गए इंटरव्यू अपलोड करती है| इस चैनल पर आप सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, फ़ूड, ट्रेवल, रेस्टोरेंट, सिटी लाइफ, आदि से सम्बंधित वीडियो देख पाएंगे|

अगर आप जानना चाहते है कि आपके पसंदीदा सेलिब्रिटी क्या खाना पसंद करते है तो आप इस यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते है| अगर top 10 bloggers in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस चैनल को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा| इस चैनल पर अब तक 4.97 millions से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|

Youtube

200Journeys

अगर आप इंडिया घूमना चाहते है और आपको ट्रैन और बस में घूमना ज्यादा पसंद है तो आप इस यूट्यूब चैनल को जरूर फॉलो करे| इस चैनल के फाउंडर है Dolesh जो मुंबई के रहने वाले है| डोलेश अपने चैनल पर ट्रेवल से सम्बंधित वीडियो अपलोड करते है| यहाँ आपको मुख्यतः ट्रेवल डेस्टिनेशन, फ़ूड, ट्रैन और बस यात्रा के ट्रेवल वीडियो ज्यादा मिलेंगे| इस चैनल पर अब तक 1.12 millions से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|

Youtube

top 10 bloggers in india

Adarsh Anand

इस यूट्यूब चैनल के फाउंडर है आदर्श आनंद जो अपने चैनल पर फनी, एंटरटेनमेंट और ड्रामा वीडियो अपलोड करते है| आदर्श आनंद बिहार से है और एक बेहतरीन यूटूबर कंटेंट क्रिएटर है| अगर आप एंटरटेनमेंट और फनी वीडियो देखना पसंद करते है तो इस यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते है| आदर्श के यूट्यूब चैनल पर अब तक 2.17 millions सब्सक्राइबर हो चुके है|

Youtube

Terrace & Gardening

अगर आपको नेचर, गार्डनिंग, पेड़, पौधे, फूल, सब्जी, फल, कृषि, इत्यादि से सम्बंधित वीडियो देखना पसंद है तो आप इस यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते है| इस चैनल के फाउंडर है Deepak जो गार्डनिंग में एक्सपर्ट है|

अगर आप अपने घर के छत पर या बगीचे में फूल, सब्जियाँ, अलग अलग किस्म के पौधे लगाना चाहते है तो ये यूट्यूब चैनल आपको काफी मदद करने वाला है| अगर top bloggers in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं दीपक जी के इस चैनल को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा| इस चैनल पर अब तक 1.48 millions से ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है|

Youtube

Previous article9 Best Video Edit Karne Wala Apps – वीडियो एडिटिंग ऐप्स
Next articleDhurandhar Movie Dialogues – रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना