Memory Kaise Badhaye – याददाश्त तेज कैसे करें

Memory Kaise Badhaye – आजकल भूलने की बीमारी सबको होने लगी है| इसे बीमारी कहना तो सही नहीं होगा क्योंकि आजकल के भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में हर चीज़ भूलना आम बात हो गया है जिसका सबसे बड़ा कारण है हर काम में हड़बड़ी करना|

सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि आजकल बच्चे भी इस प्रॉब्लम से जूझ रहे है| इसलिए अक्सर बच्चों को ये बोलते देखा गया है ‘जो भी पढ़ता हूँ सब भूल जाता हूँ’| बच्चों के साथ साथ बड़े जो कॉलेज या फिर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उन्हें भी आज भूलने का ये प्रॉब्लम सता रहा है|

वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी है जिनकी memory power (याददाश्त) बहुत स्ट्रांग है| वो जिस भी चीज़ को एक बार देख लेते है या फिर पढ़ लेते है वो सीधा उनके दिमाग में छप जाता है और वो उसे लम्बे समय तक भूलते भी नहीं|

पर सोचने वाली बात ये है कि आखिर वो ऐसा क्या करते है या खाते है जिसकी वजह से उनकी मेमोरी पावर इतनी स्ट्रांग है| इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे याददाश्त तेज कैसे करें पर सीक्रेट टिप्स जो आपको भी memory power को बढ़ाने में मदद करेंगे|

मैं आपको यहाँ कोई खानपान या डाइट नहीं बताने वाला क्योंकि ये काम डॉक्टर का है| पर हाँ, मैं यहाँ वो टिप्स जरूर शेयर करूँगा जो मैंने खुद फॉलो किया है और मुझे काफी अच्छा रिजल्ट भी मिला है|

memory power kaise badhaye

Memory Kaise Badhaye – याददाश्त तेज कैसे करें

एक टाइम पे एक काम एकाग्रता से करें

हम अपने डेली के दिनचर्या में हमेशा ये कोशिश करते है कि किसी तरह से कम टाइम में ज्यादा से ज्यादा काम कर सके और इसी चक्कर में हम जो भी काम करते है बिना एकाग्रता के हड़बड़ी में करते है|

ऐसे में काम तो पूरा हो जाता है लेकिन जिस काम को किया है वो याद नहीं रहता क्योंकि हमने उसे हड़बड़ी में किया था, और फिर हमे ये लगता है कि हमारी मेमोरी पावर कम हो गयी है| लेकिन वास्तव में ऐसा बिलकुल नहीं है..!

अब से आप जिस भी काम को कीजियेगा उसे एकाग्रता के साथ करियेगा| फिर देखिएगा आपने जिस भी काम को किया था या अधूरा छोड़ा था वो आपको लम्बे समय तक याद रहेगा|

उदहारण के लिए जब आप किसी मूवी को देखते है तो वो लम्बे समय तक याद रहता है क्योंकि मूवी देखते समय हमारा मन एकाग्र रहता है और एक टाइम पे हम सिर्फ एक ही काम को करते है|

नोट (to-do list) बनाना शुरू करें

अगर आपको वाकई लगता है कि आपका याददाश्त कम है तो आज से ही हर दिन to-do list बनाना शुरू करें| To-do list मतलब आज आप दिन भर में जो काम करने वाले है उसका एक लिस्ट बनाना|

चलिए एक उदहारण से इसे समझते है| रमेश अकेले मुंबई में रहता है और कॉल सेंटर में काम करता है| शाम को घर लौटने के बाद वो एक स्कूल के बच्चों को पार्ट टाइम के तौर पर ट्यूशन भी पढ़ाता है|

अब ऐसे में उसका to-do list कुछ इस तरह से होगा-
* मॉर्निंग वाक से लौटते समय आलू, भिंडी, दूध का पैकेट लेना
* अख़बार वाले भईया को पेमेंट करना
* ऑफिस जाते समय लांड्री में कपड़े देना
* ऑफिस से लौटते वक़्त लांड्री से कपड़े वापस लेना
* शाम की चाय with Poonam
* आज का ट्यूशन – Class VI और IX

अगर आप ऊपर के to-do list को गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा की रमेश ने अपने पुरे दिन का प्लान सिर्फ कुछ points में लिख कर रखा है|

ठीक इसी तरह से कोई इंसान हर दिन का to-do list बनाता है तो उससे कोई भी काम नहीं छूटेगा| और इस तरह से रोज़ to-do list बनाने से समय के साथ साथ उसका मेमोरी पावर भी बढ़ेगा क्योंकि वो हर दिन जो प्लान कर रहा है उसे लिख रहा है और फिर उस काम को कर रहा है| तो आज से आप भी शुरू कर दीजिये..!!

अब to-do list बनाने के लिए आपको अपने पॉकेट में पेन और पेपर रखने की कोई जरुरत नहीं है| अगर आपके पास एंड्राइड फ़ोन है तो आप आराम से गूगल प्ले स्टोर से to-do list या note making एंड्राइड ऐप अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर सकते है|

अगर वाकई आप yaddasht kaise badhaye पर कारगर टिप्स चाहते है तो to-do list जरूर बनाए| शुरुवात में आपको बहुत बोर लगेगा लेकिन एक सप्ताह के बाद आपके हर दिन की दिनचर्या काफी आसान हो जाएगी और आप हर दिन अपने आप को रिलैक्स पाएंगे|

रटना आज से ही बंद कर दे

Memory power kaise badhaye पर ये टिप्स स्टूडेंट्स के लिए है जो स्कूल में है, या कॉलेज में पढ़ रहे है, या फिर सरकारी नौकरी की पढ़ाई कर रहे है| देखिये स्टूडेंट के लिए याददाश्त को बढ़ाने का सबसे अचूक उपाय है ग्रुप स्टडी में पढ़ना|

जब भी आप पढ़ी गयी चीज़ ग्रुप में दुसरो के साथ शेयर करते है तो हमारे sub-conscious mind (अवचेतन मन) में बैठने लगता है| इसके साथ साथ आप जिस भी चीज़ को पढ़ रहे है उससे सम्बंधित कोई वीडियो क्लास देख ले| इससे भी पढ़ी गयी चीज़ हमारे दिमाग में बैठ जाती है|

इसके साथ साथ एक और टिप्स मैं आपको देता हूँ जिससे आप अपने memory power को बढ़ा सकते है| आप जिस भी चैप्टर को पढ़ रहे है उसे छोटे छोटे हिस्सों (खंडों) में बाँट ले|

उदहारण के तौर पर आपको एक चैप्टर को तैयार करना है| सबसे पहले उसे पांच खंडों में बाँट ले| अब हर खंड को अपने शब्दों में पॉइंट बनाकर लिख ले| ध्यान रहे की इसे आपको अपने शब्दों में ही लिखना है..!! और हाँ सबसे जरुरी बात, इन पॉइंट्स को आपको हर दस दिन बाद revision भी करना है| बिना revision आपने जो भी पढ़ा है या पॉइंट्स बनाया है वो सब बेकार है|

इस तरह से पॉइंट बनाकर पढ़ने से आपको हर चीज़ लम्बे समय तक याद रहेगी और धीरे धीरे समय के साथ आपका मेमोरी पावर भी बढ़ेगा|

yaddasht kaise badhaye

Brain games खेलकर मेमोरी को शार्प करें

आज के एंड्राइड युग में गेम खेलना हर दिन का दिनचर्या बन चूका है| तो क्यों ना कुछ ऐसे गेम खेले जाए जो वाकई आपके ब्रेन को शार्प बना दे| गूगल प्ले स्टोर पर आपको कई तरह के brain games मिलेंगे जिन्हे खेलकर आप आप अपने ब्रेन को शार्प बना सकते है जैसे puzzle, crossword, maths game, difference find game, brain training game, इत्यादि| जिस तरह से हम अपने शरीर को फिट रखने के लिए गेम खेलते है ठीक उसी तरह ब्रेन के कसरत के लिए इन गेम्स को खेले|

हर सुबह 20 मिनट अपने लिए निकाले

अगर आप सच में अपने मेमोरी पावर को मजबूत करना चाहते है तो आपको अपने माइंड को रिलैक्स करना सीखना होगा| इसके लिए हर सुबह का समय आपको अपने आप के लिए निकालना है| सुबह उठे और नेचर के बीच टहलने के लिए जाए| हो सके तो योगा और प्राणायाम करे|

आप अनुलोम-विलोम प्राणायाम को सिर्फ 15 से 20 दिनों तक कर के देखिये, आपको असर दिखने लगेगा| आपका मन शांत रहेगा, आप हर काम में एकाग्रता बना पाएंगे और आपकी याददाश्त भी मजबूत होगी| हर सुबह मुट्ठी भर चना और बादाम ले और नेचर के बीच टहलने के लिए निकले| याद रखिये, जिम में शरीर फिट रखने के साथ साथ मन को फिट रखना और ज्यादा जरुरी है..!

Best Green Tea

Best Cold Drinks