Top 10 Zombie Movies – पिछले एक दशक में इंसानियत के सामने कुछ ऐसे वायरस आये है जिसने पूरी मानवता पर केहर उठाया है जिसका सबसे बड़ा उदहारण है कोरोना वायरस, zombie virus, आदि| इन वायरस से फैलने वाले रोगों ने सिर्फ इंसानों को बीमार ही नहीं किया है बल्कि लाखों की जान भी ली है, और सबसे ज्यादा चिंता का विषय ये है कि आज तक मेडिकल साइंस इन रोगों का कोई स्थायी इलाज नहीं निकाल पाई है|
इलाज भले ही ना निकल पाया हो लेकिन इनके फैलने और इनसे बचने के कई उपाय सामने जरूर आये है जैसे लोगो से दुरी बनाये रखना, किसी संक्रमित के सीधे संपर्क में ना आना, मास्क पहनना, आदि| इस तरह के वायरस और zombie attack पर कई मूवी बन चुकी है| आज हम उसी पर चर्चा करेंगे और जान लेंगे Top 10 Zombie Movies.
Zombie वायरस मूवी में सबसे ख़ास बात है कि इस तरह की मूवी में आपको हॉरर, एक्शन और सस्पेंस भर-भर कर देखने को मिलता है| यहाँ हम आपको The Conjuring, Annabelle, The Nun, The Exorcist, आदि जैसे डरावने मूवी के बारे में नहीं बताने वाले बल्कि उन फिल्मों के बारे में बताने वाले है जो वायरस अटैक और zombie attack पर बनी है और सस्पेंस थ्रिलर से भरी हुई है| बच्चे और कमज़ोर दिल वाले इन्हें ना ही देखे तो अच्छा है!
Top 10 Zombie Movies
The Happening
इस मूवी में आप देख पाएंगे की कैसे एक परिवार अपने आपको एक वायरस से बचाता है| यहाँ एक ऐसे वायरस को दिखाया गया है जो धीरे धीरे पुरे शरीर में अटैक करता है| सबसे पहले ये वायरस इंसान की बोलने और सुनने की क्षमता को ख़तम कर देता है, फिर शारीरिक रूप से उसके शरीर के बाकी अंगों को भी नष्ट कर देता है, और अंत के लास्ट स्टेज में ये वायरस उस इंसान को मानसिक रूप से भी ख़तम कर देता है जिसके फलस्वरूप वो इंसान खुद अपने आप को बेरहमी से मार देता है|
वायरस अटैक के लास्ट स्टेज में जब इंसान अपने आप को मारने लगता है तो वो मूवी का दृश्य काफी डरावना रहता है| इस मूवी में कुछ दृश्य काफी डरावने है इसलिए बच्चे और कमज़ोर दिल वाले इसे सावधानी से देखे| ये मूवी साल 2008 में रिलीज़ हुई थी और इसे 5 में से 4.2 की रेटिंग मिली है|
Train To Busan
अगर आप Korean मूवी देखने के शौक़ीन है तो आपने शायद इस मूवी को देखा ही होगा, और अगर नहीं देखा है तो आपने बहुत कुछ मिस किया है| फिल्म की कहानी में एक पिता अपनी बेटी को लेकर ट्रैन में सिओल से बुसान जा रहा था और रास्ते में ट्रैन के यात्रियों में से किसी को वायरस अटैक होने के बाद सभी zombie बनने लगते है|
फिर धीरे-धीरे वो वायरस ट्रैन में मौजूद बाकी सभी यात्रियों में फैलने लगता है और सभी zombie बनकर एक दूसरे को मारने लगते है| फिर कैसे ये पिता अपनी बेटी को उन zombie से बचाता है, इसी पर बनी है ये मूवी| मूवी की कहानी कुछ यात्रियों के इर्द-गिर्द भी घूमती है जो उस ट्रैन में बाकी zombie से बचने की कोशिश में लगे हुए है| मूवी की कहानी इमोशन, हॉरर, एक्शन और सस्पेंस से भरा हुआ है| Train To Busan दुनिया के top 10 zombie movies में से एक है|
Cabin Fever
एक दोस्तों का ग्रुप छुट्टियाँ मनाने के लिए जंगल में जाता है| वहाँ जंगल में एक खतरनाक वायरस उन दोस्तों में से एक पर अटैक करता है जिसके बारे में उसे पता ही नहीं होता, और फिर उसके जरिये बारी-बारी से बाकी दोस्तों में भी फैल जाता है और सबको बेरहमी से मार देता है| कुछ दोस्त तो खुद बचे रहने के लिए एक दूसरे की जान भी ले लेते है|
मूवी काफी डरावनी है और इसके कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते है| ये मूवी साल 2002 में रिलीज़ हुई थी और ऐसा कहा जाता है की ये सत्य घटना पर आधारित है| अगर best zombie movies में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इसे 5 में से 4.3 देना चाहूंगा|
Alone
मूवी की कहानी एक एडेन नाम के लड़के की है| जब इस दुनिया में एक खतरनाक वायरस अटैक कर देता है तो सभी लोग वायरस की चपेट में आ जाते है| ऐसे में एडेन ही एक ऐसा लड़का है जो अपने अपार्टमेंट में इस खरतनाक वायरस से बचकर छुपा रहता है क्योंकि बाहर चारों तरफ वायरस फ़ैल चूका है और सभी लोग संक्रमित हो चुके है|
एडेन को भी यही लगता है की अब सिर्फ वो ही अकेला इस दुनिया में बचा हुआ है| लेकिन तभी उसे अपने सामने के अपार्टमेंट में एक लड़की दिखती है जो संक्रमित नहीं होती| अब ऐसे में ये दोनों मिलकर प्लान करते है कैसे इस वायरस अटैक से बचा जा सके और एक अलग सुरक्षित जगह में जाया जा सके|
Pari
ये एक डरावनी बॉलीवुड मूवी है जिसकी स्टोरी वाकई क़ाबिले-तारीफ़ है| अगर आप हॉरर मूवी देखने के दीवाने है तो आप इस मूवी को जरूर देखिये जिसकी कहानी सबसे अलग है| ये मूवी साल 2008 में रिलीज़ हुई थी| ये मूवी दुनिया की सबसे हॉरर मूवी में से एक है|
अगर आप एक अलग तरह की भूत, प्रेत और जिन्न से सम्बंधित कोई मूवी देखना चाहते है तो आप इस डरावनी मूवी को देख सकते है| ये मूवी जिन्न के ऊपर बनी है| इस मूवी के मुख्य किरदार में अनुष्का शर्मा नज़र आई है| मूवी काफी डरावनी है जिसे देखने के बाद शायद आप भी भूत, प्रेत और जिन्न पर विश्वास करने लगेंगे!
Contracted
ये एक हॉरर वायरस अटैक मूवी है जिसे साल 2013 में रिलीज़ किया गया था| इस मूवी में कहानी दिखाई जाती है एक लड़की की जो एक दिन दोस्त की पार्टी में एक अनजान लड़के के साथ फिजिकल रिलेशन बना लेती है| फिर अगले दिन उसे अपने शरीर में कुछ अलग सा महसूस होने लगता है और उसके शरीर का हर एक अंग सड़ने लगता है|
वो पहले समझ नहीं पाती है इस अलग तरह की बीमारी के बारे में| अब इसके बाद वो जिस किसी के साथ भी फिजिकल रिलेशन बनाती है वो भी इस अजीब बीमारी से संक्रमित हो जाता है| तो आखिर इस अजीब बीमारी का राज़ क्या है वो आपको ये मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा| अगर top zombie movies में रेटिंग की बात की जाए तो तो मैं इसे 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Warm Bodies
Zombie अटैक पर तो शायद आपने कई मूवी देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी zombie की लव स्टोरी देखी है? इस मूवी में एक zombie लड़के को एक लड़की से प्यार हो जाता है जो zombie वायरस से संक्रमित नहीं है| ये मूवी एक zombie और इंसान के बीच के लव स्टोरी को दिखाता है|
फिर कैसे वो लड़का इस लड़की को बाकि के zombie से बचाता है, इसी पर बनी है ये मूवी| मूवी की कहानी काफी अलग है, इसमें डरावने दृश्य भी है, इमोशन भी है और रोमांस भी है|
Contagion
ये मूवी साल 2011 में रिलीज़ हुई थी| इसमें एक ऐसे वायरस के बारे में बताया गया है जो छूने से फैलता है और ये वायरस हमारे आस पास कहीं पर भी मौजूद हो सकता है| इस मूवी में दिखाया गया है कैसे ये वायरस एक से दो, दो से चार, और इस तरह से हर जगह फ़ैल जाता है|
इस मूवी में एक और बात काफी डरावनी है| जब वायरस की खबर चारो तरफ फैलती है तो लोगो में किस तरह से डर और खौफ पनपता है, इसके बारे में इस मूवी में दिखाया गया है| धीरे धीरे लोग इंसानियत ही भूल जाते है और इस से पहले की वायरस इंसान को ख़तम करे, इस डर और खौफ के कारण इंसान ही इंसान को ख़तम करने लगता है|
Blindness
इस मूवी में दिखाए गए वायरस की कहानी सबसे अलग है| इसमें एक ऐसा वायरस फैलता है जो इंसान की आँखों की रौशनी छीन लेता है| ये वायरस जब भी किसी इंसान को अटैक करता है तो उस इंसान को सब कुछ सफ़ेद दीखता है| फिर धीरे धीरे ये वायरस दुनिया के सभी लोगो को अपनी चपेट में लेता है| ये वायरस ज्यादा न फैले इसलिए लोगो को बंद कमरों में रखा जाता है, और फिर उनके साथ क्या होता है ये आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा|
Residential Evil
अब तक इस मूवी के कई सीरीज बन चुके है| इस मूवी की पूरी कहानी zombie और इंसानो के बीच के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है| इसका पहला पार्ट साल 2002 में रिलीज़ हुआ था जो काफी पॉपुलर हुआ था| मूवी की कहानी zombie और इंसानों के बीच की है| मूवी में zombie को रोका जाता है ताकि वो इंसानों तक पहुँच के उन्हें संक्रमित ना करे| और दूसरी ओर zombie की ये कोशिश रहती है की वो ज्यादा से ज्यादा इंसानों को संक्रमित करे| मूवी में आपको हॉरर के साथ साथ कई एक्शन भी देखने को मिलेंगे| अगर top 10 zombie movies में रेटिंग की बात की जाए तो तो मैं इसे 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|
Rise of the Zombie
बहुत कम लोग इस डरावनी वायरस अटैक zombie फिल्म के बारे में जानते है| मूवी की कहानी एक फोटोग्राफर की है जो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करने के लिए एक जंगल में जाता है| जंगल में किसी कीड़े/जानवर के कांट लेने से उसके शरीर में अलग तरह के परिवर्तन दिखने लगते है जो बाद में zombie का रूप ले लेता है| आगे की कहानी कैसे तबाही मचाती है इसी पर बनी है ये मूवी|
Go Goa Gone
ये भी एक प्रचलित zombie मूवी है जिसमें सैफ अली खान और कुणाल खेमू जैसे एक्टर मौजूद है| इस मूवी की स्टोरी में कुछ दोस्त Goa के किसी पार्टी में जाते है और एक अलग किस्म का ड्रग्स लेने से संक्रमित हो जाते है और फिर एक एक करके zombie बनने लगते है|
Zombie बनने के बाद फिर वो एक दूसरे को मारने लगते है और फिर उन्हें बचाने के लिए सैफ अली खान की एंट्री होती है| मूवी की कहानी फिर कैसे एक अलग रूप लेती है, ये आपको मूवी में ही देखने को मिलेगा| मूवी में सैफ अली खान का एक अलग ही लुक दिखाया गया है|