7 Top Waterfalls in India

Top Waterfalls in India – हमारे देश में कई तरह के ट्रेवल करने वाली जगहें मौजूद है जैसे heritage sites, national parks, wild life santuary, museums, lakes, beaches, इत्यादि| यहाँ हनीमून डेस्टिनेशन में घूमने लायक जगहों से लेकर दोस्तों के साथ trekking करने वाली जगहें, अकेले solo trip पर घूमने वाली जगहों से लेकर फैमिली के साथ घूमने वाली जगहें भी मौजूद है|

इन्हीं घूमने वाली जगहों में से एक सबसे ख़ास है waterfalls यानी झरने| भारत के अलग-अलग राज्यों में पाए जाने वाले वॉटरफॉल सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में प्रसिद्ध है| आज के लेख में मैं आपको कुछ ऐसे ही top waterfalls in India के बारे में बताने वाला हूँ|

Top Waterfalls in India

Dudhsagar Falls (Goa)

dudhsagar falls best waterfalls in india

दूधसागर वॉटरफॉल गोवा में स्तिथ एक खूबसूरत वॉटरफॉल है| यह अपने अद्वितीय नज़ारों और रोमांचकारी अनुभव के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है| इसका नाम दूधसागर इसलिए पड़ा क्योंकि झरने से गिरते हुए पानी की धाराएँ इतनी शक्तिशाली और सफेद होती हैं कि दूर से ऐसा लगता है मानो दूध की एक विशाल नदी पहाड़ों से निचे गिर रही है| ट्रैन से गुजरते हुए दूधसागर वॉटरफॉल का नज़ारा आपको एक अलग ही खूबसूरत दुनिया में ले जायेगा|

यहाँ आने का सबसे बेस्ट समय मानसून और उसके बाद का रहेगा क्योंकि इस दौरान यहाँ के पानी का बहाव तेज़ रहता है और आस पास की हरियाली उसे और ज्यादा मनमोहक बनाती है| इस वॉटरफॉल के निचे आप फोटोशूट भी कर सकते है| आप दोस्तों के साथ जंगल के रास्ते ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते है|

Kunchikal Falls (Karnataka)

Kunchikal Falls best waterfalls in india

कुंचिकल वॉटरफॉल इंडिया का सबसे ऊँचा वॉटरफॉल है जो कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्तिथ है| इस वॉटरफॉल का नाम पास के ही गांव ‘कुंचिकल’ के नाम पर पड़ा है| कुंचिकल जलप्रपात की कुल ऊँचाई लगभग 455 मीटर (1493 फीट) है| यह इसे न केवल भारत का सबसे ऊँचा झरना बनाता है, बल्कि एशिया के सबसे ऊँचे झरनों में भी इसकी गिनती होती है|

यहाँ घूमने जाने का सबसे बेस्ट टाइम मानसून और मानसून के बाद का है जब यहाँ पानी का बहाव तेज़ रहता है| इस वॉटरफॉल के आस पास आपको घने जंगल और पहाड़ियाँ दिखेंगी जो इस स्थान को और ज्यादा मनोरम बनाता है| ये वॉटरफॉल best waterfalls in India के लिस्ट में भी शामिल है|

Bhagsu Waterfall (Himachal Pradesh)

Bhagsu Waterfall famous waterfalls in india

ये वॉटरफॉल हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मक्लोडगंज (धर्मशाला) के पास स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय वॉटरफॉल है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडे और स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता है| अगर आप हिलस्टेशन और वॉटरफॉल दोनों का आनंद एक साथ उठाना चाहते है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेगा|

झरने के पास ही प्रसिद्ध भागसुनाथ मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है| आसपास का हरा-भरा वातावरण, पहाड़ों और जंगलों का नज़ारा मन को शांति प्रदान करता है| झरने के रास्ते में ही चाय के खेत हैं, जहाँ की हरी-भरी चादर बहुत सुंदर लगती है|

Nohsngithiang Falls (Meghalaya)

Nohsngithiang Falls top waterfalls in india

इसे Seven Sister Waterfall के नाम से भी जाना जाता है जो मेघालय राज्य का एक प्रमुख और प्रचलित वॉटरफॉल है| यह झरना अपनी भव्यता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है| इसका नाम seven sister waterfall इसलिए पड़ा क्योंकि यह झरना सात अलग-अलग धाराओं में बंटकर गिरता है|

इस वॉटरफॉल के आस-पास का वातावरण काफी अलग है जो एक दिन में कई बार बदलता रहता है| यहाँ आप देख पाएंगे की कभी आसमान साफ़ है, और दूसरे ही पल मेघों से घिरा हुआ है| यह झरना एक विशाल चूना पत्थर की चट्टान से गिरता है और नीचे घने जंगलों की ओर बहता है|

झरने के सामने एक विशेष व्यू पॉइंट बना हुआ है, जहाँ से पर्यटक इसकी पूरी भव्यता को देख और कैमरे में कैद कर सकते हैं| ये वॉटरफॉल top 10 waterfalls in India के लिस्ट में भी शामिल है|

Athirappilly Falls (Kerala)

Athirappilly Falls top waterfalls in india

ये वॉटरफॉल केरल राज्य का सबसे बड़ा और सबसे भव्य झरना है| ये वॉटरफॉल अपने प्राकृतिक सौंदर्य और विशाल जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध है और दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है| यह क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है और यहाँ कई दुर्लभ पक्षी और जानवरों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं|

इसकी सुंदरता के कारण, अथिराप्पिल्ली झरना भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से बॉलीवुड, मलयालम और तमिल फिल्मों की शूटिंग के लिए एक बेहद पसंदीदा लोकेशन रहा है| हिट बॉलीवुड मूवी ‘बाहुबली’ के कई मूवी सीन की शूटिंग इसके पास ही हुआ है| अगर top waterfalls in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इसे 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Chitrakote Falls (Chhattisgarh)

Chitrakote Falls top 10 waterfalls in india

ये वॉटरफॉल भारत के सबसे चौड़े वॉटरफॉल में से एक है| यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है| यह इंद्रावती नदी पर बना है, जो यहाँ लगभग 1000 फीट की चौड़ाई पर एक विशाल घोड़े की नाल के आकार में गिरती है|

यह जलप्रपात घने साल और सागौन के जंगलों, पहाड़ियों और अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों से घिरा हुआ है| यह क्षेत्र आदिवासी संस्कृति का केंद्र भी है| इस जलप्रपात को देखने का सबसे अच्छा समय मानसून के बाद से लेकर सर्दियों की शुरुआत तक (जुलाई से अक्टूबर) है| इस दौरान पानी की पूरी मात्रा और भव्यता देखने को मिलती है|

Soochipara Falls (Kerala)

Soochipara Falls best waterfalls in india

ये वॉटरफॉल केरल के वायनाड जिले में स्थित एक खूबसूरत तीन-स्तरीय झरना है| यह झरना अपने निर्मल जल, शानदार चट्टानों और घने हरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है और एडवेंचर प्रेमियों व प्रकृति-प्रेमियों के लिए एक फेमस टूरिस्ट प्लेस भी है| झरना घने सदाबहार वनों, कॉफी और मसाले के बागानों और ऊँची चट्टानों से घिरा हुआ है, जो इसे और ज्यादा खूबसूरत बनाता है|

झरने के आसपास का शांत और हरा-भरा वातावरण पिकनिक मनाने के लिए बहुत अच्छा है| ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए आदर्श स्थल हैं| सूचीपारा जलप्रपात केरल की प्राकृतिक सुंदरता का एक छुपा हुआ हीरा है| इस वॉटरफॉल के पास एडक्कल गुफाएँ भी स्तिथ है| यह कोई साधारण गुफा नहीं, बल्कि प्रागैतिहासिक काल के पत्थरों पर उकेरे गए शिलाचित्रों (Petroglyphs) के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है|

Best OTT Platforms in India