Best OTT Platforms in India – मूवी हो, वेब सीरीज हो, रियलिटी शो हो, या फिर लाइव क्रिकेट मैच, आज हर कोई OTT platforms पर उन्हें देखना पसंद कर रहा है| पहले जैसे हम सिनेमा हॉल में जाकर मूवी देखा करते थे, वो ट्रेंड धीरे धीरे कम हो रहा है|
आज कल लगभग हर एक मूवी OTT platforms पर रिलीज़ हो रही है, और इसी वजह से OTT platforms का प्रचलन भी बढ़ रहा है| इन OTT platforms पर मूवी देखने के लिए उपभोगता को हर महीने एक सब्सक्रिप्शन चार्ज देना पड़ता है| ये OTT platforms आज हर एक मोबाइल में एप्प्स के रूप में उपलब्ध है|
उपभोगता को इन्हें सिर्फ एक बार अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर लेना है और फिर वो जब चाहे जहाँ चाहे, मूवी, वेब सीरीज या फिर लाइव स्पोर्ट्स मैच देख सकता है| आज इस लेख में मैं आपको कुछ ऐसे ही best OTT platforms के बारे में बताने वाला हूँ जो इंडिया में सबसे ज्यादा मशहूर है|
Best OTT Platforms in India
MX Player
अगर आप यूट्यूब से बोर हो चुके है या फिर कुछ अलग देखना चाहते है तो आप इस OTT platform के साथ जा सकते है| MX Player पर आप वेब सीरीज, लेटेस्ट मूवी, टीवी शो, लाइव शो, जैसे कई एंटरटेनमेंट प्रोग्राम देख सकते है|
अगर आप कोरियन और हॉलीवुड मूवी देखने के शौक़ीन है तो आप MX Player पर इन्हें HD quality में हिंदी में देख सकते है| सिर्फ हिंदी ही नहीं, MX Player पर आप कई अन्य भाषाओं में भी प्रोग्राम देख सकते है जैसे मराठी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, तमिल, अंग्रेजी, इत्यादि|
आज MX Player और Amazon miniTV दोनों जुड़कर Amazon MX Player बन चुके है जिसमें आपको डबल एंटरटेनमेंट धमाका देखने को मिलेगा| MX Player पर रिलीज़ हुए कुछ प्रचलित वेब सीरीज जो सबसे ज्यादा देखे जा चुके है – Bhaukaal, Hello Mini, Raktanchal, Indori Ishq, Ek Thi Begum, Matsya Kaand, Aashram, इत्यादि|
Netflix
Netflix भी एक अमेरिकी OTT platform है जो top 10 OTT platforms in India में भी शामिल है| Netflix 40 से भी ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है| वैसे तो इस कंपनी की शुरुवात साल 1997 में हुई थी लेकिन भारत में इसे साल 2016 में लांच किया गया था| Netflix बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड मूवीज के लिए भी काफी प्रचलित है|
इस प्लेटफार्म पर आप मूवी, टीवी शो, वेब सीरीज, आदि देख सकते है| Netflix पर रिलीज़ हुए कुछ प्रचलित वेब सीरीज के नाम है Kapil Sharma Show, Kaala Paani, Jamtara, Sacred Games, Kota Factory, Delhi Crime, Metro in Dino, Kathal, Laapataa Ladies, OMG, Aap Jaisa Koi, इत्यादि|
Zee5
इस OTT platform की शुरुवात Zee Entertainment Enterprise द्वारा साल 2018 में किया गया था| आज ये कई भाषाओं में उपलब्ध है जैसे हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, गुजराती, तमिल, इत्यादि| यहाँ आप वेब सीरीज, टीवी सीरियल, रियलिटी शो, लेटेस्ट मूवी, लाइव शो, आदि देख सकते है|
इस OTT platform को ज्यादातर टीवी सीरियल देखने के लिए पसंद किया जाता है| Zee5 पर रिलीज़ हुए कुछ प्रचलित वेब सीरीज के नाम है Rangbaaz, Sunflower, Code M, Abhay, TVF Tripling, Bicchoo Ka Khel, Mission Over Mars, Lalbazaar, The Final Call, इत्यादि|
Amazon Prime Video
वैसे तो आज Amazon ऑनलाइन शॉपिंग के लिए जाना जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि इसके और भी कई बिज़नेस मॉडल है जैसे Amazon Cloud Hosting, Amazon Mini TV, Amazon Prime, आदि|
Amazon Prime Video एक अमेरिकी OTT platform है जो 30 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है| यहाँ आप हॉलीवुड मूवी, बॉलीवुड मूवी, टीवी शो, स्पोर्ट्स मैच और कार्टून HD quality में देख सकते है| अगर top OTT platforms in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इसे 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Amazon Prime Video पर रिलीज़ हुए अब तक की कुछ प्रचलित वेब सीरीज के नाम है Mirzapur, Farzi, Panchayat, Paatal Lok, Aspirants, Four More Shots Please, KGF, Jailer, Breathe, Tandav, इत्यादि|
Disney+ Hotstar
Disney और Hotstar पहले अलग-अलग हुआ करते थे, फिर बाद में दोनों एक साथ जुड़कर Disney+ Hotstar बने| आज Reliance Jio भी इसके साथ जुड़ चूका है जिसके बाद से इसे JioHotstar के नाम से जाना जाता है| ये OTT platform लाइव स्पोर्ट्स मैच के लिए जाना जाता है जैसे cricket world cup, cricket IPL, football, आदि|
लाइव स्पोर्ट्स मैच के साथ-साथ आप यहाँ मूवी, वेब सीरीज, टीवी शो, रियलिटी शो, इत्यादि देख सकते है| ये कई भाषाओं में उपलब्ध है जैसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु, बंगाली, ओड़िआ, मराठी, इत्यादि|
Disney+ Hotstar पर रिलीज़ हुए अब तक की कुछ प्रचलित वेब सीरीज के नाम है Taaza Khabar, The Freelancer, Criminal Justice, City of Dreams, Human, Dahan, Special Ops, Hostages, The Night Manager, Aarya, Saas Bahu Flamingo, इत्यादि|
Sony Liv
इसे भारत में साल 2013 में शुरू किया गया था| Sony Liv मूवी, टीवी शो, स्पोर्ट्स मैच, रेसलिंग, कार्टून, वेब सीरीज, टीवी सीरियल, रियलिटी शो, इत्यादि के लिए मशहूर है| यहाँ आप कई टीवी शो और सीरियल देख सकते है जैसे KBC, Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah, Indian Idol, CID, Crime Petrol, इत्यादि|
स्पोर्ट्स में आप tennis, football, WWE, cricket, आदि देख सकते है| ये OTT platform कई भाषाओं में उपलब्ध है जैसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, इत्यादि| यहाँ रिलीज़ होने वाली वेब सीरीज काफी हटके होती है|
Sony Liv पर रिलीज़ हुए कुछ प्रचलित वेब सीरीज के नाम है Gullak, Scam 1992, Girls Hostel, Rocket Boys, 36 Days, Undekhi, Maharani, JL50, Dr. Arora, Garmi, The Kapil Sharma Show, इत्यादि| अगर best OTT platforms in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इसे 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Jio Cinema
Jio Cinema भी एक प्रचलित OTT platform है जहाँ आप लेटेस्ट मूवी, रियलिटी शो, स्पोर्ट्स मैच, टीवी शो, इत्यादि देख सकते है| इसे साल 2016 में Reliance Industries द्वारा भारत में लांच किया गया था| Jio फ़ोन यूजर के लिए ये एक बेस्ट OTT platform माना जाता है|
Jio Cinema पर रिलीज़ हुए कुछ प्रचलित वेब सीरीज के नाम है Asur, Pill, Inspector Avinash, Dev DD, Taali, इत्यादि| इस प्लेटफार्म पर आप Mtv Roadies और Bigg Boss जैसे शो भी देख सकते है| आज Jio Cinema Disney+ Hotstar के साथ जुड़कर JioHotstar बन चूका है|
ALT Balaji
ALT Balaji भी एक फेमस OTT platform है जिसे ‘बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड’ द्वारा साल 2017 को लांच किया गया था| ALT Balaji को ज्यादातर युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है| इस OTT platform ने अपने अनूठे और बोल्ड कंटेंट के कारण जल्दी ही लोकप्रियता हासिल की है|
इस OTT platform पर आप टीवी शो, मूवी, वेब सीरीज, कॉमेडी शो, म्यूजिक वीडियो और सस्पेंस थ्रिलर कंटेंट भी देख सकते है| ALT Balaji पर अब तक कई फेमस वेब सीरीज भी रिलीज़ हुए है जैसे Gandi Baat, Bekaaboo, Code M, Bicchoo Ka Khel, The Married Woman, Dev DD, Broken But Beautiful, XXX, इत्यादि|