Asansol me Ghumne ki Jagah – पश्चिम बंगाल में स्तिथ आसनसोल पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है| आसनसोल पश्चिम बर्धमान जिले के अंदर आता है| इस्पात उद्योग से जुड़े होने के कारण आसनसोल एक industrial city कहलाता है|
इसे कभी कभी black diamond की भूमि भी कहा जाता है जिसका सबसे बड़ा कारण है यहाँ पाए जाने वाले कोयले के खदान| आसनसोल से लगभग 45 km की दुरी पर स्तिथ है दुर्गापुर, जो steel plant के लिए प्रचलित है| दूसरी तरफ आसनसोल से 48 km की दुरी पर स्तिथ है चित्तरंजन, जहाँ रेलवे के इंजन बनाने वाला कारखाना Chittaranjan Locomotive Workshop स्तिथ है|
सिर्फ इतना ही नहीं; आसनसोल में मंदिरे, मनोरंजन पार्क, मल्टीप्लेक्स सिनेमा, शॉपिंग मॉल और कई अन्य घूमने लायक जगहें भी है| इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे Asansol me Ghumne ki Jagah.
Asansol me Ghumne ki Jagah
Ghagar Buri Maa Mandir
जय माँ Ghagar Buri…! अगर आसनसोल घूमने की शुरुवात माँ के मंदिर से किया जाए तो इस से अच्छी और शुभ कोई बात हो ही नहीं सकती| घागर बुरी माँ के मंदिर का वातावरण काफी शांत है| मंदिर में प्रवेश करते ही आपको positive energy की अनुभूति होनी शुरू हो जायेगी|
ऐसी मान्यता है कि दिल से मांगी गयी हर मन्नत को घागर बुरी माँ पूरी करती है| मंदिर के पास से ही एक नदी बहती है जो देखने में काफी सुन्दर है| पूजा की सारी सामग्री आपको मंदिर के आस पास ही मिल जाएगी|
आसनसोल रेलवे स्टेशन से माँ के मंदिर टैक्सी से आने में 20-30 मिनट का समय लगता है| अगर आप रोड से आ रहे है तो माँ का मंदिर आपको हाईवे के पास ही मिलेगा|
Satabdi Park
Asansol tourist places में सताब्दी पार्क काफी प्रचलित है और टॉप 10 में आता है| यहाँ तक जाने के लिए आप बस या टैक्सी ले सकते है| पार्क में जाने का सबसे बेस्ट टाइम है सुबह 10 बजे के बाद| आप आराम से शाम तक यहाँ रह सकते है|
सताब्दी पार्क काफी बड़ा है जो फैमिली के लिए पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है| दिसंबर से जनवरी के महीने में यहाँ चारो तरफ पिकनिक मनाया जाता है| कपल और दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये पार्क बेस्ट रहेगा|
सताब्दी पार्क में बच्चों के खेलने के लिए कई चीज़े मौजूद है जैसे झूला, स्लाइड, आदि| बड़ो के लिए भी यहाँ बोटिंग की सुविधा मौजूद है| पार्क के अंदर कैफ़े की सुविधा भी मौजूद है|
Asansol Galaxy Mall
पर्यटकों के एंटरटेनमेंट और शॉपिंग के लिए ये शॉपिंग मॉल सबसे बेस्ट रहेगा| यहाँ मल्टीप्लेक्स भी मौजूद है जहाँ आप लेटेस्ट मूवी का आनंद भी उठा सकते है| इसके साथ साथ यहाँ game zone, supermarket, food court, cafe, restaurant, spa, beauty salon, आदि भी मौजूद है|
यहाँ से आप घर सजाने की चीज़ो से लेकर कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ज्वेलरी, फर्नीचर, आदि भी खरीद सकते है| इस मॉल में हर दिन लगभग अच्छा खासा भीड़ रहता है| परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये मॉल एक अच्छा प्लेस रहेगा|
Andaman Nicobar me Ghumne ki Jagah
Sacred Heart Church
इस चर्च की स्थापना साल 1875 में ब्रिटिश कंपनी द्वारा की गयी थी| इस चर्च का निर्माण पूरी तरह से ब्रिटिश कलाकृति के स्वरुप किया गया था| चर्च का वातावरण काफी शांत है| चर्च में रविवार के दिन काफी चहल-पहल देखने को मिलता है|
चर्च के बाहर आपको हरे-भरे पेड़ पौधे मिल जायेंगे जहाँ आप कुछ देर बैठ रिलेक्स कर सकते है| चर्च के पास एक छोटा मार्केट भी है जहाँ कपड़े, खाने की चीज़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, इत्यादि मिलते है| मुख्य सड़क मार्ग से जुड़े होने के कारण यहाँ आना काफी आसान है| चर्च से बस स्टैंड काफी नज़दीक है|
Nehru Park
आसनसोल से लगभग 30-40 मिनट की दुरी पर बर्नपुर में स्तिथ Nehru Park भी आसनसोल में आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है| बच्चों ओर बड़ो के लिए ये पार्क काफी प्रचलित है जहाँ boating, musical fountain, walking trails, जैसे कई एक्टिविटी मौजूद है|
इस पार्क में आपको कई खूबसूरत फूलों के बगीचे मिलेंगे जो पार्क को और ज्यादा खूबसूरत बनाते है| फोटोशूट के लिए ये बगीचे बेस्ट रहेंगे| पार्क में कई फैमिली ठण्ड के मौसम में पिकनिक के लिए भी आती है|
कपल के लिए भी ये पार्क घूमने का एक खूबसूरत जगह रहेगा| इस पार्क को Riverside Park के नाम से भी जाना जाता है| पार्क के अंदर आपको कैफ़े और रेस्टोरेंट भी मिल जायेगा| अगर बेस्ट places to visit in Asansol में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Panorama Water Park
यहाँ एक जगह पर आपको होटल, वाटर पार्क, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट, क्लब, और अन्य एडवेंचर एक्टिविटी करने के कई चीज़े मिल जाएगी| ये वाटर पार्क आसनसोल से लगभग 15 km की दुरी पर स्तिथ है| अगर आप अपने फैमिली के साथ है तो आप यहाँ रिसोर्ट में 1-2 दिन ठहर सकते है और पूरा आनंद उठा सकते है|
यहाँ रिसोर्ट में आपको gym, banquet hall, conference hall, swimming pool, restaurant, food court, इत्यादि मिल जायेगा| यहाँ वाटर पार्क में आप पूल में rain dance और water slide एक्टिविटी कर सकते है| यहाँ बोटिंग करने की सुविधा भी है| बच्चो के लिए यहाँ wave pool और train safari जैसी एक्टिविटी भी मौजूद है|
Susunia Hills
आसनसोल से 52 km की दुरी पर स्तिथ Susunia Hills भी एक काफी अच्छा टूरिस्ट अट्रैक्शन माना जाता है| जो लोग आसनसोल से बाहर एक या दो दिन का outdoor tour प्लान कर रहे है तो वो Susunia hills जा सकते है| यहाँ शनिवार और रविवार को अच्छा खासा भीड़ देखा जा सकता है|
सर्दियों के मौसम में यहाँ लगभग हर दिन भीड़ रहता है| यहाँ शांत पहाड़ी इलाकों में आप ट्रैकिंग कर सकते है| जिन लोगो को नेचर फोटोग्राफी पसंद है उनके लिए ये जगह बेस्ट रहेगा| यहाँ लोग ठण्ड के मौसम में पिकनिक मनाने के लिए भी आते है| यहाँ आपको कई होटल और रिसोर्ट भी मिल जायेंगे|
Mukutmanipur
Susunia Hills से लगभग 2 घंटे की दुरी पर स्तिथ मुकुटमणिपुर अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, विशाल जलाशय और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है| यहाँ का शांत और सुकून भरा माहौल पर्यटकों को भीड़-भाड़ वाले शहरों की हलचल से दूर एक अद्भुत शांति प्रदान करता है|
यहाँ स्तिथ मुकुटमणिपुर डैम काफी प्रचलित है जहाँ आप बोटिंग का आनंद भी उठा सकते है| सर्दी के मौसम में ये एक पॉपुलर पिकनिक स्पॉट भी बन जाता है जहाँ दूर दूर से लोग फैमिली के साथ पिकनिक मनाने आते है|
यहाँ रहने के लिए आपको होटल और रिसोर्ट मिल जायेंगे| यहाँ स्तिथ डैम से आप शाम के सूर्यास्त का मनोरम नज़ारा भी देख सकते है और अपने कैमरा में कैद कर सकते है| यहाँ के पहाड़ी इलाके छोटे-मोटे ट्रेकिंग और पिकनिक के लिए आदर्श हैं| आसपास की पहाड़ियों से जलाशय का दृश्य बहुत ही शानदार दिखता है|
मुकुटमणिपुर से लगभग 10 km दूर स्तिथ ‘लालगढ़ पैलेस’ एक ऐतिहासिक महल है जिसे बिहार के महाराजा मान सिंह द्वारा बनवाया गया था| यह महल अपनी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है|
Maithan Dam
ये एक काफी प्रचलित टूरिस्ट स्पॉट है जो आसनसोल से 26 km की दुरी पर स्तिथ है| ये डैम पिकनिक और sight seeing के लिए बेस्ट माना जाता है| इस डैम के पास पिकनिक मनाने के लिए दूर दूर से लोग आते है| आस पास एक स्कूल के बच्चे भी यहाँ पिकनिक और school excursion के लिए आते है|
मानसून के बाद और सर्दियों के समय यहाँ आना सही रहेगा क्योकि उस समय यहाँ पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ भी रहती है| नेचर लवर के लिए माइथॉन डैम एक अच्छा टूरिस्ट स्पॉट रहेगा| अगर बेस्ट Asansol me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|