10 Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश (Union Territory) है, जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है|

अंडमान निकोबार लगभग 500 से ज्यादा छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर टूरिस्ट को घूमने की अनुमति है| अगर आप वाटर स्पोर्ट्स, समुद्र बीच में घूमना और आइलैंड देखने के शौक़ीन है तो अंडमान निकोबार में घूमना आपके लिए बेस्ट रहेगा|

चूँकि अंडमान निकोबार आइलैंड समुद्र के बीच में स्तिथ है इसलिए यहाँ पहुँचने के सिर्फ दो ही रास्ते है – पहला हवाई जहाज और दूसरा क्रूज| इन दोनों ही तरीकों से पहुँचने के लिए सबसे पहले अंडमान निकोबार के पोर्टब्लेयर में उतरना पड़ता है|

अंडमान निकोबार कैसे जाए?

अंडमान निकोबार में सिर्फ एक ही एयरपोर्ट है ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ या ‘पोर्टब्लेयर एयरपोर्ट’| कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई और बैंगलोर से फ्लाइट द्वारा आप सीधे पोर्टब्लेयर पहुँच सकते है| अगर आप क्रूज से अंडमान निकोबार जाना चाहते है तो आपको कोलकाता, चेन्नई और विशाखापट्नम से क्रूज मिल जायेगा|

लेकिन क्रूज में आपको 2 दिन से ऊपर लग सकते है| वैसे जिन्हें शिप या क्रूज में ट्रेवल करना पसंद है उनके लिए ये यात्रा यादगार रहेगी| ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप क्रूज में जाने का प्लान कर रहे है तो आपको 10-15 दिन पहले ही टिकट बुकिंग करनी पड़ेगी|

अंडमान निकोबार में कहाँ रहे?

मैंने ऊपर पहले ही बताया है कि चाहे आप हवाई जहाज से जाए या क्रूज से, आपको पोर्टब्लेयर में उतरना पड़ेगा| अगर आप एयरपोर्ट के आस पास होटल सर्च करते है तो आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा|

इसलिए बेहतर होगा की आप एयरपोर्ट से 3-4 km की दुरी पर ही होटल ले| पोर्टब्लेयर के पास होटल लेने का फायदा ये है की आप यहाँ से अंडमान निकोबार के ज्यादा से ज्यादा जगहों को घूमने का ट्रिप प्लान कर सकते है|

Andaman Nicobar Me Ghumne Ki Jagah

Port Blair Local Tourist Spots

andaman nicobar local tourist spots

पोर्टब्लेयर में कई लोकल टूरिस्ट स्पॉट मौजूद है जिन्हें सबसे पहले घूम लेना बेहतर होगा| अगर आप अकेले या कपल है तो आप यहाँ बाइक रेंट पर ले सकते है और लोकल टूरिस्ट स्पॉट घूम सकते है| फैमिली और ग्रुप के लिए यहाँ बस, टैक्सी और ऑटो भी उपलब्ध है|

कुछ फेमस लोकल टूरिस्ट स्पॉट – Cellular Jail, Ross Island, Chidiya Tapu, Mahatma Gandhi Marine National Park, Corbyn’s Cove Beach, Jogger’s Park, Aberdeen Bazar.

Cellular Jail

andaman nicobar ghumne ki jagah cellular jail

लोकल टूरिस्ट स्पॉट में सबसे पहले आता है Cellular Jail जो यहाँ पे दी जाने वाली काला पानी की सजा के लिए जानी जाती थी| इस जेल को अंग्रेज़ो द्वारा बनवाया गया था लेकिन अब ये भारत सरकार के अधीन है| सरकार ने इसे राष्ट्रिय स्मारक घोषित कर दिया है|

ये जेल ब्रिटिश ज़माने में स्वतंत्रता सेनानियों पर किये जाने वाले अत्याचारों को प्रदर्शित करती है जिसे आप इस जेल को घूमने पर जान पाएंगे| शाम के समय यहाँ ‘लाइट और साउंड शो’ का आयोजन भी किया जाता है जिसे हर टूरिस्ट देखना पसंद करता है| सेलुलर जेल का नाम बेस्ट Andaman Nicobar tourist places के लिस्ट में भी शामिल है|

Corbyn’s Cove Beach

Corbyn's Cove Beach andaman ghumne ki jagah

जब पोर्टब्लेयर के लोकल टूरिस्ट स्पॉट घूम ही रहे है तो Corbyn’s Cove Beach पर जरूर जाए| ये बीच पोर्टब्लेयर के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट में से एक है जहाँ आप वाटर स्पोर्ट्स में भाग ले सकते है| यहाँ आस पास आपको कई रेस्टोरेंट, होटल और बार मिल जायेंगे| ये खूबसूरत बीच नारियल के पेड़ों और सुनहरी रेत से घिरा हुआ है| यहाँ नीले पानी और हल्की हवाओं के बीच शांति से बैठकर आप प्रकृति का आनंद ले सकते है|

Ross Island

ross island andaman nicobar tourist spots

Ross Island (Netaji Subhash Chandra Bose Island) पोर्टब्लेयर से 2-3 km की दुरी पर है जहाँ आप ferry से जा सकते है| यहाँ आपको ब्रिटिश ज़माने की कई छोटी बड़ी इमारतें मिलेंगी जो आज खंडहर बन चुकी है| लेकिन इन्ही खंडहर इमारतों को देखने के लिए टूरिस्ट दूर दूर से आते है|

यहाँ आपको Japanese Bunker भी देखने को मिलेगा जिसे World War 2 के दौरान जापानी सैनिकों द्वारा बनाया गया था ताकि दुश्मनों के हमलों से बचा जा सके| इसके साथ साथ Ross Island में आप आराम से 2-3 घंटे बिता सकते है| अगर places to visit in Andaman Nicobar में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|

Jogger’s Park

joggers park andaman tourist place

Ross Island से Portblair लौटने के बाद आप पोर्टब्लेयर के पास स्तिथ Jogger’s Park में जा सकते है| ये पार्क पोर्टब्लेयर एयरपोर्ट के पास स्तिथ है जहाँ से आप नेचर का एक अद्भुत नज़ारा देख सकते है| यहाँ टहलने के साथ साथ बेंच पर बैठकर आप एक खूबसूरत शाम का आनंद उठा सकते है|

यहाँ से पोर्टब्लेयर एयरपोर्ट का रनवे भी दिखता है जिसका नज़ारा आपको रिफ्रेश कर देगा| यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा काफी आकर्षक है जिसे देखने के लिए यहाँ के लोकल लोग और टूरिस्ट दोनों आते है|

Aberdeen Bazar

Aberdeen Bazar andaman nicobar travel places

ये पोर्टब्लेयर का शॉपिंग मार्केट एरिया है जहाँ आपको शॉपिंग की हर एक चीज़ मिल जाएगी जैसे सब्जी, फल, ग्रोसरी, कपड़े, जूते, हाथ से बानी (हस्तशिल्प) चीज़े, ज्वेलरी, लोकल क्राफ्ट की चीज़े, इत्यादि| यहाँ आस पास आपको खाने पीने की चीज़े और रेस्टोरेंट भी मिल जायेंगे| शाम के समय मार्केट घूमते हुए यहाँ स्ट्रीट फ़ूड का आनंद जरूर ले..! ये बाजार पोर्टब्लेयर का एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र भी माना जाता है|

Chidiya Tapu

chidiya tapu andaman ghumne ki jagah

चिड़ियाँ टापू भी टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर है| यहाँ जाने के लिए आपको पोर्टब्लेयर से बस या टैक्सी मिल जाएगी| चिड़ियाँ टापू में आप अलग अलग प्रकार के पक्षियों की प्रजातियाँ देख पाएंगे| पक्षी प्रेमियों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है|

यहाँ आप Chidiya Tapu Biological Park भी घूम सकते है| चिड़ियाँ टापू से ढलते सूरज (सूर्यास्त) का नज़ारा नेचर लवर लोगों के लिए मुख्य आकर्षक का केंद्र है जिसे यहाँ आने वाला हर टूरिस्ट अनुभव करता है| चिड़ियाँ टापू का नाम बेस्ट Andaman me ghumne ki jagah के लिस्ट में शामिल है|

Neil Island

andaman nicobar ghumne ki jagah neil island

अब तक आपने पोर्टब्लेयर के लगभग सभी पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट को देख लिया है| अब बारी है पोर्टब्लेयर से बाहर कुछ प्रमुख आइलैंड को घूमने का जैसे Havelock Island और Neil Island.

नील आइलैंड अपने शांत और खूबसूरत वातावरण के लिए जाना जाता है और इसके साथ साथ यहाँ का नीला पानी और प्राकृतिक सौंदर्य भी कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है|

यहाँ स्तिथ ‘भरतपुर बीच’ में आप Glass Bottom Boat में घूम सकते है जिसमें बोट का निचला भाग कांच का रहता है जिससे आप पानी के निचे की चीज़े देख सके| यहाँ आप रंग-बिरंगी मछलियाँ और कोरल रीफ देख सकते हैं| Glass Bottom Boat से आप समुद्री जीवन का अद्भुत नज़ारा देख पाएंगे|

‘सीतापुर बीच’ में आप सुबह का शांत वातावरण और ऊँचे पेड़ों के बीच टहलने का आनंद ले सकते है| ये जगह सूर्योदय देखने के लिए बेस्ट है| ‘लक्ष्मणपुर बीच’ का सफेद रेतीला तट बेहद खूबसूरत हैं जो सूर्यास्त देखने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है|

नील आइलैंड घूमने के लिए आप यहाँ बाइक या साइकिल किराए पर लेकर पूरे द्वीप को घूम सकते है| नील आइलैंड में आप वाटर स्पोर्ट्स जैसे scuba diving, kayaking, underwater adventure, आदि भी कर सकते है| बीच के किनारे ताज़ा समुद्री भोजन (sea food) का आनंद लेना ना भूले..! अंडमान निकोबार में घूमने की जगह के लिस्ट में नील आइलैंड को जरूर शामिल करे|

North Bay Island

andaman tourist places north bay island

अगर आप वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर के शौक़ीन है तो आपको ये आइलैंड काफी पसंद आने वाला है| ये आइलैंड मुख्यतः तीन वाटर स्पोर्ट्स के लिए फेमस है scuba diving, parasailing, और sea walk.

Sea walk एक अलग ही वाटर एडवेंचर है जिसे आप यहाँ कर सकते है| इसमें आपको एक हेलमेट पहनाया जाता है जिसमे ऑक्सीजन रहता है| इसे पहनकर आप पानी के निचे जाते है और समुद्र की दुनिया को घूमते है| इसके साथ साथ आप इस आइलैंड में साफ़ पानी और सफ़ेद रेत के बीच रिलैक्स कर सकते है|

Havelock Island

andaman ghumne ki jagah havelock island

ये अंडमान निकोबार का एक काफी फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन माना जाता है जिसे ‘स्वराज द्वीप’ के नाम से भी जाना जाता है| इसका सबसे लोकप्रिय जगह है ‘Kala Pathar Beach’ जो की एक शांत और खूबसूरत बीच है| यहाँ के सूर्योदय का नज़ारा काफी मनोरम है|

यहाँ के ‘राधानगर बीच’ में आप शाम के समय का सूर्यास्त देखना ना भूले..! राधानगर बीच में टूरिस्ट शाम के समय टहलते हुए सूर्यास्त का नज़ारा देखना पसंद करते है| यहाँ बीच पर आप फोटोशूट भी कर सकते है|

अगर आप हेवलॉक आइलैंड में वाटर स्पोर्ट्स खेलना चाहते है तो आपको इसके लिए जाना पड़ेगा ‘एलीफैंट बीच’| यहाँ आप parasailing, speed motor boat, scuba diving, आदि स्पोर्ट्स एडवेंचर कर सकते है| अगर Andaman Nicobar me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं हेवलॉक आइलैंड को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Duniya ka Sabse mehanga Ghar