Social networking sites in India – नमस्कार दोस्तों, फिर से आप सभी का स्वागत है इंडिया के पॉपुलर blog AniCow.com पर| आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है top social networking sites in India. इंडिया में वैसे तो बहुत सारे social networking sites है जैसे twitter, facebook, tik tok, whatsapp, linkedin, इत्यादि; लेकिन क्या आपको पता है इनमे से सबसे ज्यादा कौन से प्रयोग होते है? और क्या आपको ये भी पता है की इनके अलावा कुछ ऐसे social networking sites भी है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते है? तो आज इस आर्टिकल में हम इन सब के बारे में चर्चा करेंगे| सबसे पहले हम उन social networking sites के बारे में जानेंगे जो सबसे ज्यादा भारत में प्रयोग किए जाते है, फिर हम कुछ unknown social media sites के बारे में भी जानेंगे जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते हो! तो चलिए शुरू करते है आज का आर्टिकल!

top social networking sites in india
Top Social networking sites in India – Most used
Facebook –
आज फेसबुक भारत में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला social networking site बन चूका है| बच्चो से लेकर बूढ़ों तक, डॉक्टर से लेकर लेखक, साइंटिस्ट से लेकर फिल्म स्टार तक; हर किसी के पास अपना फेसबुक अकाउंट है| 2019 के आंकड़ों के अनुसार आज फेसबुक में भारत के 260 million users है| दूसरे स्थान पर अमेरिका है जिसके 180 million users फेसबुक पर मौजूद है|
Twitter –
हमारे देश में Twitter का प्रयोग करने वाले भी बहुत है| अगर आप अपना first expression, emotion, अपने words दुनियाँ के सामने रखना चाहते है तो आप twitter का प्रयोग कर सकते है| Twitter को generally एक micro blogging site भी कहा जाता है| किसी बड़े politician से लेकर बड़े celebrity, cricketer, film star तक, किसी बड़े multi national company के MD & CEO से लेकर किसी प्रचलित न्यूज़ चैनल के editor तक, किसी college के स्टूडेंट से लेकर एक आम आदमी तक; ऐसे कई लोग है जो twitter पर अपने feelings, words शेयर करते है, दूसरे लोगो के साथ interact होते है, दुसरो के posts में comment करते है| इस तरह से आज twitter भी एक famous social networking site बन चूका है जिसमे भारत से लगभग 12 million users मौजूद है|
Youtube
यूट्यूब हाल ही में इंडिया में काफी trending चल रहा है, और ये अनुमान भी लगाया जा रहा है की बहुत जल्द ये facebook का आंकड़ा पार कर जायेगा| यूट्यूब के monetization program के कारण ही आज इंडिया में youtube का craze काफी चल रहा है, जिसमे कोई भी अपने youtube videos से पैसे कमा सकता है| सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आज यूट्यूब से आप घर बैठे भारत के सबसे बड़े परीक्षा IAS (collector) की तैयारी भी कर सकते है| उदहारण के तौर पर आप इस youtube channel को देख लीजिए जिसकी मदद से आप घर बैठे IAS की तैयारी कर सकते है –
बात सिर्फ पैसे कमाने और education तक ही सिमित नहीं रही| आप यूट्यूब के जरिए घर बैठे खाना बनाना सिख सकते है, कार चलना सिख सकते है, मेकअप करना सिख सकते है, इत्यादि| चलिए एक एक करके निचे कुछ उदहारण देख लेते है –
Recipe youtube channel
Car driving youtube channel
Makeup tutorials youtube channel
इन सब उदहारणों से ये साफ़ है की क्यों आज भारत से लगभग 265 million users आज यूट्यूब पर मौजूद है| वैसे तो ये आंकड़ा facebook के आगे निकल चूका है, और बहुत तेजी से बढ़ भी रहा है|
इंस्टाग्राम को कभी कभी selfie या beauty सोशल मीडिया साइट कहा जाता है| अगर आपको अपने selfie दुनियाँ के सामने रखना है या फिर अपने body language, daily lifestyle दूसरों के साथ शेयर करना है तो instagram एक बहुत ही बढ़िया प्लेटफार्म साबित हो सकता है| Models, celebrities, freelancers, photographers के लिए आज इंस्टाग्राम अपने आप को express करने का बेस्ट प्लेटफार्म बन चूका है| भारत से इंस्टाग्राम में लगभग 80 million users मौजूद है| पहले स्थान पर अमेरिका 120 mission users के साथ मौजूद है, और अनुमान लगाया जा सकता है की भारत बहुत ही जल्द इस आंकड़े को पार कर जायेगा|
TikTok
वैसे तो ये के chinese video networking site है लेकिन आप ये जान के हैरान हो जायेंगे की हमारे देश से हर महीने 120 million active users tiktok पर मौजूद है| आज tiktok के साथ भारत के हर प्रान्त से लोग जुड़ रहे है, चाहे वो गांव हो या शहर| अगर आपके पास creativity है तो आप भी रातो रात tiktok से स्टार बन सकते है| अगर रातो रात स्टार बनने के उदहारण की बात की जाए तो हाल ही में स्टार बने Jackson baba एक सबसे बड़ा उदहारण है जो tiktok से उभरे है|
इसके बारे में आपको बताने की जरुरत नहीं है क्योकि इस से हर कोई वाकिफ है| साल 2019 में निकले एक statistics report के अनुसार WhatsApp में भारत से 400 million monthly users मौजूद है|
ये basically एक business social networking site है जो B2B, B2C मॉडल पर काम करती है| आज तो आलम ये बन चूका है की अगर आप किसी private company में इंटरव्यू के लिए जाते हो तो आपसे linkedin profile id जरूर पूछा जाता है| और अगर आपने एक professional linkedin प्रोफाइल बनाया हुआ है तो इंटरव्यू के लिए ये आपका एक plus point है| जिस तरह से instagram में एक fashion model अपना प्रोफाइल बनाता है, ठीक उसी तरह linkedin IT employee, business persons, private job employee, freelancers के लिए एक best networking platform है| भारत से linkedin में 62 million active users मौजूद है|
Top Social networking sites in India – जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते हो
Medium – visit here
ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर आप अपने stories, expressions, feelings पूरी दुनिया के साथ शेयर कर सकते है| अगर आपके मन में कोई बात है, या फिर आप कुछ लिखना चाहते है, और आप उसे दुनिया के साथ शेयर करना चाहते है; तो आप MEDIUM.com में जाए और आज ही लिखना शुरू करे| ख़ास बात ये है की आपका लेख पसंद आने पर लोग आपको response करेंगे| हर एक आर्टिकल के निचे आपको medium का comment box मिलेगा जहा लोग comment करेंगे|
लेख लिखने के साथ साथ ये एक काफी अच्छा online magazine भी है जहाँ आप दूसरों के helpful articles पढ़ सकते है जो अलग अलग categories से जुड़े है जैसे food, health, lifestyle, fitness इत्यादि| धीरे धीरे भारत में भी medium को काफी पसंद किया जा रहा है और काफी Indian users भी इस platform पर increase हो रहे है|
Quora – visit here
ये basically एक question answer social networking site है जहाँ आप किसी भी topic से related question पूछ सकते हो या किसी भी question का answer दे सकते हो| उदहारण के तौर पर अगर आप अपनी height बढ़ाना चाहते हो तो आप quora में जाकर पूछ सकते हो| जैसे ही आप अपना question post करोगे तो आपको answers मिलने शुरू हो जायेंगे| अब दूसरे पेहलु में समझो आप खाना बनाना बहुत अच्छे से जानते हो| आप quora के lifestyle/food केटेगरी में जाते हो और वहां आपको रसोई से सम्बंधित बहुत से प्रश्न मिलेंगे, आप उन्हें answer कर सकते हो|
Quora में मैंने भी अपना प्रोफाइल बनाया हुआ है जहाँ मैं अलग अलग topics पर लोगो की मदद करता हूँ| मेरा प्रोफाइल देखने के लिए – click here
Imgur – visit here
ये एक image sharing social networking site है जिसका headquarter अमेरिका में है| अगर आपके पास creative फोटोग्राफी की कला है तो आप यहाँ अपने photos अपलोड कर सकते हो| यहाँ आपको कई तरह के creative photos, memes, gifs देखने को मिलेंगे|
The talent bank – visit here
अगर आपके पास inner talent है और आप creative सोचते है तो ये website आपके लिए है| ये website creative लोगो के लिए है जहाँ वो अपने talent दुनियाँ के सामने रख सकते है|
यहाँ आपको बहुत से categories मिलेंगे जैसे की-
- music
- photography
- poetry
- short film
- art
- drawing
- stand up
- song writing
- acting
- etc.
कुल मिलाकर, ऊपर के इन categories में से आप अपने किसी भी टैलेंट को दुनिया के हर एक कोने तक पहुंचा सकते है| आपका टैलेंट पसंद आने पर आपको यहाँ like ओर comments भी मिलेंगे|
We heart it – visit here
ये एक फोटो sharing social media प्लेटफार्म है, लेकिन थोड़ा हट के है| यहाँ आपको photos तो मिलेंगे लेकिन थोड़े creative और सबसे हट के! यहाँ आप अपना एक photo canvas डिज़ाइन कर सकते है जहाँ पर आप सारे photos को collect कर के रख सकते है| अगर आप selfie खेंचने के दीवाने है और अपने photo के साथ हमेशा कुछ creative करते रहते है तो आप इस social networking site पर time बिता सकते है|
Mix – visit here
Mix एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ आपको internet के best pages, articles पढ़ने को मिलेंगे| ये एक काफी creative site है, और आपको बहुत कुछ जानने को मिलेगा|
Tumblr – visit here
अगर आप blogging का शौक रखते है तो आप इस american micro blogging site को prefer कर सकते है| बहुत से netizens इसे personal diary लिखने के लिए भी इसका प्रयोग करते है| लोग यहाँ stories लिखते है, दूसरों के साथ share करते है, दूसरों की writing पढ़ते है, comment करते है|
Pinterest – visit here
अगर आप photos, images, wallpapers देखने के और इंटरनेट surfing करने के दीवाने है तो आप pinterest में कुछ समय बिता सकते है| ये basically एक image social media platform है|
Fropper
ये प्लेटफार्म indian friendship, dating के लिए काफी famous है| फिलहाल ये साइट अभी बंद हो चूका है, लेकिन ये एक ज़माने में काफी फेमस था| इस social networking site पर आपको 4 million से ज्यादा communities मिल जायेगी| यहाँ आप photos शेयर कर सकते है, वीडियो अपलोड कर सकते है| कुल मिलाकर अगर आप फेसबुक से bore हो गए है तो ये एक अच्छा alternative साबित हो सकता है|
Orkut
शायद orkut के बारे में आपने पहले भी सुना हो| ये facebook आने से पहले काफी फेमस हुआ करता था| Orkut google का product था| एक ज़माने में इसकी फेसबुक की तरह popularity थी, फिलहाल अभी ये बंद है|
Sound cloud – visit here
जिस तरह से youtube एक video based social networking site है, ठीक उसी तरह ये एक audio/sound based सोशल प्लेटफार्म है| यहाँ आप अपने audio stories या audio files शेयर कर सकते है| ये website धीरे धीरे इंडिया में काफी पॉपुलर हो रही है|
Also read-