Top 10 Green Tea in India

Best Green Tea in India – Green Tea पीने के फायदे के बारे में तो हम सब जानते ही है| ग्रीन टी ना सिर्फ वजन कम करने में मदद करती है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व हमारे शरीर के इम्युनिटी को भी बूस्ट करते है|

सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि green tea मानसिक रूप से भी लाभकारी है| ये हमारे स्ट्रेस लेवल को कम करती है, माइंड को रिलैक्स करती है और मूड को अच्छा बनाती है| शाम को काम या ऑफिस से घर लौटने के बाद अगर कोई एक कप ग्रीन टी पी ले तो दिन भर की थकान जैसे चुटकियों में गायब हो जाती है|

आज इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे best quality green tea in India जो अपने गुण, फ्लेवर और टेस्ट के लिए जाने जाते है और सबसे ज्यादा पसंद भी किये जाते है|

Best Green Tea in India

Tetley Green Tea

Tetley ना सिर्फ ग्रीन टी बनाने के लिए जानी जाती है बल्कि ये ब्रांड पुरे विश्व में अलग-अलग किस्म की चाय बनाने के लिए भी फेमस है, चाहे वो नार्मल टी हो या फिर मसाला चाय| ये ब्रांड सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कनाडा, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में भी प्रचलित है| Tetley green tea कई अलग-अलग वैरायटी में आती है जैसे ginger, mint, lemon, aloe vera, lemon & honey mix, इत्यादि|

best organic green tea in india

Lipton Green Tea

Lipton भी चाय के मार्केट में एक जाना माना नाम है जो कई तरह के चाय फ्लेवर बनाती है जैसे green tea, masala tea, herbal tea, matcha tea, black tea, इत्यादि| इस ब्रांड की शुरुवात साल 1890 में Thomas Lipton द्वारा किया गया था|

Lipton tea को ज्यादातर लोग सुबह लेना पसंद करते है| ऐसा कहा जाता है कि लिप्टन चाय weight management में लाभकारी होती है| Lipton tea लेने से शरीर का मेटाबोलिज्म प्रक्रिया भी दुरुस्त होता है|

Lipton tea कई फ्लेवर में पाया जाता है जैसे tulsi, ashwagandha, lemon, ginger, इत्यादि| Lipton tea का नाम best green tea for weight loss in India के लिस्ट में भी शामिल है|

Girnar Green Tea

क्या कभी आपने Kashmiri Kahwa पिया है? ये एक तरह की कश्मीरी ग्रीन टी है| अगर आप kashmiri kahwa का आनंद उठाना चाहते है तो आप Girnar green tea को जरूर पीजिये| इस चाय की पत्तियों को नीलगिरि, दार्जीलिंग और असम के चाय बागानों से तोड़ा जाता है, फिर अच्छे से तैयार और पैक किया जाता है|

इस चाय में आपको तुलसी, लौंग, अदरक और इलायची के स्वाद मिलेंगे जो आपके मूड को तरोताज़ा कर देंगे| इसे आप ऑनलाइन भी अपने घर पर मंगवा सकते है|

Society Green Tea

Society tea भी चाय के मार्केट में एक जाना माना नाम है जो अपने एक अलग टेस्ट के लिए जाना जाता है| सोसाइटी टी एक भारतीय ब्रांड है जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्तिथ है| ये ब्रांड भी कई तरह के फ्लेवर में चाय बनाती है जैसे masala, adrak, elaichi, premium leaf tea, इत्यादि| इसमें एंटीऑक्सीडेंट के तत्व शामिल है| आप सोसाइटी ग्रीन टी को खाना खाने के बाद भी ले सकते है|

Typhoo Green Tea

Typhoo green tea में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो हर दिन शरीर को फ्रेश रखता है| ये ग्रीन टी कई तरह के अलग-अलग वैरायटी में पाया जाता है जैसे assam tea, black tea, adrak chai, mint tea, इत्यादि| इसे आप खाना खाने के बाद, सुबह या शाम को ले सकते है|

Typhoo green tea का टेस्ट दुगुना करने के लिए आप इसमें निम्बू का इस्तेमाल भी कर सकते है| अगर top 10 green tea in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इसे 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|

Eco Valley Green Tea

ये एक organic green tea brand है जो mint, lemon, tulsi, आदि फ्लेवर में पाया जाता है| ये शरीर के मेटाबोलिज्म और इम्युनिटी को दुरुस्त करता है, और इसके साथ साथ weight management में भी मदद करता है| ये ग्रीन टी पाचन क्रिया को ठीक रखने के साथ-साथ तनाव दूर करने में भी मदद करता है|

Wagh Bakri Green Tea

ये एक काफी पुराना और प्रचलित चाय ब्रांड है| Wagh Bakri की चाय भारत के कई राज्य में प्रचलित है जैसे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, इत्यादि| Wagh Bakri ग्रीन टी का Shudh Kahwa flavour आपको ‘कश्मीरी कहवा’ के टेस्ट का याद दिलाएगा| ये ग्रीन टी शरीर के इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार है|

best green tea in india

Brooke Bond Taaza Green Tea

Brooke Bond Taaza चाय मार्केट में एक फेमस नाम है जो कई तरह के चाय के वैरायटी के लिए जाना जाता है जैसे मसाला चाय, ब्लैक टी और ग्रीन टी| ज्यादातर भारतीय घरों में Brooke Bond Taaza को पसंद किया जाता है| Brooke Bond का Taj Mahal Tea भी कई भारतीय घरों और ऑफिस में पसंद किया जाता है|

Vahdam Green Tea

अगर आप best organic green tea in India तलाश रहे है तो आप इस ब्रांड के साथ जा सकते है| ये आर्गेनिक ग्रीन टी के पत्ते होते है जो कई फ्लेवर में पाए जाते है जैसे mint, kahwa, amla, ginger और tulsi. अगर आप किसी फैमिली रिलेटिव को प्रीमियम चाय का बॉक्स या पैकेट गिफ्ट करना चाहते है तो आप Vahdam का tea gift box ऑनलाइन आर्डर कर सकते है|

Tata Green Tea

Tata Tea का तुलसी ग्रीन टी फ्लेवर चाय के मार्केट में काफी प्रचलित है| ये भी best green tea in India के लिस्ट में शामिल है| Tata Tea अपने आप में एक फेमस चाय का ब्रांड है| Tata Tea Gold और Tata Tea Premium भी भारतीय घरों में काफी पसंद किये जाते है|