Siliguri me Ghumne ki Jagah

0
4

Siliguri me Ghumne ki Jagah – सिलीगुड़ी (Siliguri) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में स्थित एक प्रमुख शहर है जो अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है| यह शहर दार्जिलिंग, सिक्किम, असम और भूटान के रास्ते में पड़ता है, और इसी वजह से इसे “पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार” (Gateway to Northeast India) भी कहा जाता है|

चूँकि इसे पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है, इसलिए इस शहर का व्यापारिक महत्व भी काफी ज्यादा है| ये शहर चाय बागान, शॉपिंग और सिटी ट्रेवल के लिए जाना जाता है| इस वजह से ये शहर पर्यटकों और व्यापारियों दोनों के लिए एक आकर्षक जगह है|

Siliguri me Ghumne ki Jagah

Hong Kong Market

hong kong market siliguri travel places

हांगकांग मार्केट सिलीगुड़ी का सबसे प्रसिद्ध और व्यस्त जगह माना जाता है जो शहर के बीचों-बीच स्तिथ है| यहाँ आपको कपड़े, घरेलु सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मेकअप आइटम्स, बैग, जूते, परफ्यूम, ज्वेलरी, खिलोने, इत्यादि सस्ते दामों में मिल जायेंगे| दाम सस्ता होने के साथ-साथ यहाँ आपको कई अलग-अलग ब्रांड के आइटम्स भी मिलेंगे|

अगर आप कम बजट में शॉपिंग करना चाहते है तो यहाँ जरूर जाए| सिलीगुड़ी में आने वाला हर टूरिस्ट यहाँ शॉपिंग के लिए जरूर जाता है| घर में प्रयोग की जाने वाली लगभग हर एक चीज़ यहाँ आपको काफी सस्ते दाम में मिल जाएगी| यहाँ आप जो भी चीज़ ले, मोल-भाव (bargain) जरूर करे..!

Vega Circle Mall

vega circle mall siliguri tourist places

ये सिलीगुड़ी का एक मॉडर्न और फेमस शॉपिंग मॉल है जहाँ शॉपिंग के साथ-साथ मनोरंजन और खाने-पीने की व्यवस्था मौजूद है| यहाँ आपको मल्टीप्लेक्स सिनेमा, फ़ूड कोर्ट, बच्चों के लिए गेमिंग जोन, सुपरमार्केट, सैलून, इत्यादि मिल जायेंगे| दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए ये मॉल सबसे बेस्ट जगह रहेगा|

यहाँ आप फॅमिली के साथ मूवी, शॉपिंग और खाने का पुरे एक दिन का प्लान कर सकते है| ख़ास फेस्टिवल सीजन में यहाँ लाइव म्यूजिक और अन्य प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते है| इस मॉल में आपको बेसमेंट पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी जहाँ आप कार और बाइक रख सकते है| अगर best places to visit in Siliguri में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस मॉल को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Salugara Monastery

Salugara Monastery siliguri ghumne ki jagah

सालुगारा मठ सिलीगुड़ी के प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक है| ये मठ तिब्बती बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है जिसे बौद्ध धर्म की शांति का प्रतिक भी माना जाता है| ये मठ अपने शांत वातावरण और सुन्दर वास्तुकला के लिए पर्यटकों के बीच जाना जाता है|

अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह में कुछ देर बैठना चाहते है तो यहाँ जरूर जाए| इस मठ का मुख्य आकर्षण यहाँ का स्तूप है जो लगभग 100 फीट ऊँचा है| मठ के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है| बौद्ध पूर्णिमा और अन्य त्यौहार के अवसरों पर यहाँ विशेष पूजा व कार्यक्रम आयोजित किए जाते है|