10 Siliguri me Ghumne ki Jagah

Siliguri me Ghumne ki Jagah – सिलीगुड़ी (Siliguri) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में स्थित एक प्रमुख शहर है जो अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है| यह शहर दार्जिलिंग, सिक्किम, असम और भूटान के रास्ते में पड़ता है, और इसी वजह से इसे “पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार” (Gateway to Northeast India) भी कहा जाता है|

चूँकि इसे पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है, इसलिए इस शहर का व्यापारिक महत्व भी काफी ज्यादा है| ये शहर चाय बागान, शॉपिंग और सिटी ट्रेवल के लिए जाना जाता है| इस वजह से ये शहर पर्यटकों और व्यापारियों दोनों के लिए एक आकर्षक जगह है|

जंगल सफारी से लेकर शॉपिंग मॉल में शॉपिंग, चाय के बागानों में फोटोशूट से लेकर नदी के किनारे कैंपिंग; सिलीगुड़ी में ऐसी कई चीज़े आप अपने ट्रेवल ट्रिप में शामिल कर सकते है| आज इस लेख में मैं आपको Siliguri me Ghumne ki Jagah के बारे में बताने वाला हूँ|

Siliguri me Ghumne ki Jagah

Hong Kong Market

hong kong market siliguri travel places

हांगकांग मार्केट सिलीगुड़ी का सबसे प्रसिद्ध और व्यस्त जगह माना जाता है जो शहर के बीचों-बीच स्तिथ है| यहाँ आपको कपड़े, घरेलु सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मेकअप आइटम्स, बैग, जूते, परफ्यूम, ज्वेलरी, खिलोने, इत्यादि सस्ते दामों में मिल जायेंगे| दाम सस्ता होने के साथ-साथ यहाँ आपको कई अलग-अलग ब्रांड के आइटम्स भी मिलेंगे|

अगर आप कम बजट में शॉपिंग करना चाहते है तो यहाँ जरूर जाए| सिलीगुड़ी में आने वाला हर टूरिस्ट यहाँ शॉपिंग के लिए जरूर जाता है| घर में प्रयोग की जाने वाली लगभग हर एक चीज़ यहाँ आपको काफी सस्ते दाम में मिल जाएगी| यहाँ आप जो भी चीज़ ले, मोल-भाव (bargain) जरूर करे..!

Bengal Safari Park

bengal safari siliguri travel places

अगर आप सिलीगुड़ी के वाइल्डलाइफ और नेचुरल ब्यूटी दोनों का आनंद एक साथ उठाना चाहते है तो अपने परिवार, बच्चों या फिर दोस्तों के साथ बंगाल सफारी पार्क में जरूर जाए| लगभग 300 हेक्टर में फैला ये पार्क पर्यटकों के लिए साल 2016 में खोला गया था|

यहाँ आपको कई तरह के वन्य जीव देखने को मिलेंगे जैसे बाघ, हाथी, गेंडे, हिरन, लंगूर, भालू, आदि| इस पार्क के अंदर कई तरह के थ्रिलर एक्टिविटी भी करवाए जाते है जो बच्चों के साथ-साथ युवाओं को भी अपनी ओर खींचते है| पार्क के अंदर सफारी राइड की भी व्यवस्था है जिसमें आप गाड़ी में बैठ जंगल में घूम सकते है|

कुछ क्षेत्रों में आप पैदल चलकर भी जानवरों को देख सकते हैं| इस वन्यजीव सफारी पार्क में आप प्राकृतिक वातावरण के अंदर जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैं|

Vega Circle Mall

vega circle mall siliguri tourist places

ये सिलीगुड़ी का एक मॉडर्न और फेमस शॉपिंग मॉल है जहाँ शॉपिंग के साथ-साथ मनोरंजन और खाने-पीने की व्यवस्था मौजूद है| यहाँ आपको मल्टीप्लेक्स सिनेमा, फ़ूड कोर्ट, बच्चों के लिए गेमिंग जोन, सुपरमार्केट, सैलून, इत्यादि मिल जायेंगे|

दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए ये मॉल सबसे बेस्ट जगह रहेगा| यहाँ आप फॅमिली के साथ मूवी, शॉपिंग और खाने का पुरे एक दिन का प्लान कर सकते है| ख़ास फेस्टिवल सीजन में यहाँ लाइव म्यूजिक और अन्य प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते है|

इस मॉल में आपको बेसमेंट पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी जहाँ आप कार और बाइक रख सकते है| अगर places to visit in Siliguri में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस मॉल को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Salugara Monastery

Salugara Monastery siliguri ghumne ki jagah

सालुगारा मठ सिलीगुड़ी के प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक है| ये मठ तिब्बती बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है जिसे बौद्ध धर्म की शांति का प्रतिक भी माना जाता है| ये मठ अपने शांत वातावरण और सुन्दर वास्तुकला के लिए पर्यटकों के बीच जाना जाता है|

अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह में कुछ देर बैठना चाहते है तो यहाँ जरूर जाए| इस मठ का मुख्य आकर्षण यहाँ का स्तूप है जो लगभग 100 फीट ऊँचा है| मठ के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है| बौद्ध पूर्णिमा और अन्य त्यौहार के अवसरों पर यहाँ विशेष पूजा व कार्यक्रम आयोजित किए जाते है|

City Centre Mall

City Centre Mall siliguri tourist spots

ये शॉपिंग मॉल नार्थ बंगाल के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है| सिलीगुड़ी में स्तिथ ये शॉपिंग मॉल काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है| यहाँ आप फेमिली और दोस्तों के साथ शॉपिंग करने के साथ साथ मल्टीप्लेक्स में मूवी देख सकते है, रेस्टोरेंट में खाना खा सकते है और कई अन्य फन एक्टिविटी भी कर सकते है|

यहाँ शॉपिंग के लिए कई तरह के इंटरनेशनल ब्रांड मौजूद है| यहाँ घर सजाने और हैंडीक्राफ्ट के कई आइटम्स भी मौजूद है| यहाँ एक गेमिंग जोन भी है जहाँ बच्चे और बड़े गेमिंग का लुफ्त उठा सकते है|

यहाँ कई बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और फ़ूड कोर्ट भी मौजूद है जहाँ लगभग हर तरह का खाना उपलब्ध है| फेस्टिवल के दौरान यहाँ लाइव म्यूज़िक और कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाता है| अगर Siliguri me Ghumne ki Jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Savin Kingdom Amusement Park

Savin Kingdom Amusement Park siliguri tourist place

ये एक फेमस एम्यूजमेंट पार्क है जो परिवार, बच्चों और दोस्तों के लिए मनोरंजन का एक बेहतरीन स्थान है| इस पार्क में आप कई तरह की पानी में की जाने वाली एक्टिविटी और वाटर स्पोर्ट्स में भाग ले सकते है जैसे हाई स्पीड रोलर कोस्टर, वेव पूल, स्पीड स्लाइड्स, बच्चों और बड़ो के लिए पूल, इत्यादि|

इसके साथ-साथ इस पार्क में 3D सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, बार, किड्स जोन, कार रेसिंग जोन, आदि भी मौजूद है| यहाँ आपको कई तरह के एडवेंचर से भरे झूले भी मिलेंगे| बच्चों और बड़ो के लिए कार रेसिंग जोन एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है|

पार्क के अंदर कई फ़ूड कोर्ट और रेस्टोरेंट भी मौजूद है जहाँ बैठ आप फेमिली और दोस्तों के साथ रिलेक्स कर सकते है| इस एम्यूजमेंट पार्क के अंदर सामान रखने के लिए लॉकर की सुविधा दी गयी है और इसके साथ-साथ गाड़ी रखने के लिए पार्किंग की सुविधा भी दी गयी है|

Lokenath Baba Mandir

Lokenath Baba Mandir siliguri tourist places

ये मंदिर बाबा लोकनाथ को समर्पित है जो एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे| बाबा लोकनाथ का जीवन अद्भुत चमत्कारों और आध्यात्मिक शक्तियों से भरा हुआ था| लोकनाथ बाबा को भगवान शिव का अवतार माना जाता है|

ये मंदिर सिलीगुड़ी के मुख्य शहर से दूर दागापुर में स्तिथ है| मंदिर का परिसर काफी शांत और हरियाली से घिरा हुआ है| मंदिर के पास एक तालाब भी है जो आस पास की हरियाली में चार-चाँद लगाता है| सिलीगुड़ी से दूर होने के कारण यहाँ भीड़ काफी कम रहता है|

तो आप अगर चाहो तो अपने फेमिली और दोस्तों के साथ यहाँ काफी अच्छा और रिलेक्स समय बिता सकते हो| इस मंदिर तक जाने के लिए आपको सिलीगुड़ी से टैक्सी या ऑटो रिक्शा आराम से मिल जायेगा| अगर आप tourist places in Siliguri का लिस्ट बना रहे है तो इसे जरूर शामिल करे|

Dudhia

dudhia siliguri travel spot

अगर आप नदी किनारे कैंप लगाकर पिकनिक करने का सोच रहे है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेगा| ये जगह अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है| कैंपिंग और पिकनिक के साथ साथ ये जगह हरे-भरे चाय बागानों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है|

यहाँ का मौसम सुहाना रहता है और यहाँ से आपको कई पहाड़ी दृश्य भी देखने को मिलेंगे| नदी के किनारे पानी के लहरों के बीच कैंपिंग का एक अलग ही मज़ा है जिसे अनुभव करने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट रहेगा| यहाँ रहने के लिए होमस्टे की भी व्यवस्था है|

North Bengal Science Centre

North Bengal Science Centre siliguri ghumne ki jagah

नॉर्थ बंगाल साइंस सेंटर (North Bengal Science Centre) सिलीगुड़ी का एक लोकप्रिय विज्ञान संग्रहालय और शैक्षिक केंद्र है जहाँ बच्चों और बड़ो के लिए फिजिक्स, बायोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई इंटरएक्टिव प्रदर्शनियाँ हैं|

इसे साइंस पार्क भी कहा जाता है जहाँ आप विज्ञानं के अद्भुत चमत्कारों को करीब से देख सकते है| यहाँ का Planetarium Show (तारामंडल शो) सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है जहाँ अंतरिक्ष, ग्रहों और तारों के बारे में 3D शो दिखाया जाता है| यहाँ एक पार्क भी है जहाँ विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों को मॉडल के माध्यम से समझाया गया है|

यहाँ रोबोटिक्स, साइंस क्विज़ और क्रिएटिव वर्कशॉप्स भी आयोजित की जाती हैं| यहाँ विज्ञान से जुड़ी तस्वीरों की गैलरी भी है जहाँ आप विभिन्न वैज्ञानिक आविष्कारों और खोजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है| Siliguri me ghumne ki jagah के लिस्ट में ये जगह top 10 में आता है|

Sevoke Kali Mandir

Sevoke Kali Mandir siliguri ghumne ki jagah

सेवोकेश्वरी काली माँ मंदिर (सिवोक काली मंदिर) माँ काली को समर्पित है जो सिलीगुड़ी के सिवोक नामक स्थान पर स्तिथ है| ये मंदिर अपने आध्यात्मिक वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है| ये मंदिर जंगलों, पहाड़ो और नदी से घिरा हुआ है जो इस जगह को काफी मनमोहक बनाता है|

यहाँ के आस पास का वातावरण भी काफी शांत है जो इसे पर्यटकों के बीच और ज्यादा खूबसूरत बनाता है| यहाँ नवरात्रि और दीपावली के समय विशेष पूजा-अनुष्ठान होते हैं, जिसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं| यहाँ का पवित्र वातावरण, प्राकृतिक नज़ारे और आध्यात्मिक शांति आपको एक अद्भुत अनुभव देगा|