Sabse jyada Salary wali Job – जॉब पाने का सपना हर किसी का होता है| इसी उम्मीद से माँ-बाप अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देते है ताकि बड़े होकर उनका बच्चा अच्छा करियर बना सके, अच्छी जगह नौकरी कर सके| 10th क्लास देने के बाद बच्चों को दवाब दिया जाता है कि वो अपनी higher education के लिए इंजीनियरिंग या फिर डॉक्टर का करियर चयन करे|
ऐसा शायद इसलिए क्योंकि उन्हें सिर्फ इतना ही पता रहता है कि इंजीनियरिंग और डॉक्टर के करियर में सबसे ज्यादा सक्सेस है, और इनके अलावा सब कुछ बेकार है| लेकिन शायद उन्हें ये नहीं पता रहता कि इसके बाहर भी कई ऐसे करियर ऑप्शन है जहाँ उस से भी ज्यादा सक्सेस है|
आज के लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे sabse jyada salary wali job के बारे में जो आज ट्रेंडिंग पर है| तो चलिए जान लेते है सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब कौन सी है|
Sabse jyada Salary wali Job
Data Scientist
इस कंप्यूटर के युग में आज हर एक चीज़ ऑनलाइन और डिजिटल बन चुकी है| पिछले कुछ सालों में कंप्यूटर के इसी ऑनलाइन डिजिटल फील्ड से सम्बंधित एक करियर ऑप्शन Data Scientist तेजी से उभर कर आई है|
Data Scientist क्या है? चलिए एक सीधे और सिंपल उदहारण से समझते है| सोचिए की आपने XYZ Company ज्वाइन की है जहाँ आप Data Scientist के तौर पर काम करते है| आपकी कंपनी sports shoes बनाती है|
अब ऐसे में आपका काम रहेगा की ऑनलाइन sports shoes खरीदने वाले अलग अलग कस्टमर के बारे में जानकारी और data कलेक्ट करना, और उन data को अपनी कंपनी को देना ताकि आपकी कंपनी उन डाटा के हिसाब से बेहतर से बेहतर स्पोर्ट्स जूते बना सके|
जैसे 18 से 25 साल उम्र के लड़के काले और नीले रंग के स्पोर्ट्स जूते पसंद करते है, वही दूसरी ओर लड़कियां लाल रंग ज्यादा पसंद करती है| 18 से 23 साल उम्र के लड़के स्पोर्ट्स जूतों में extra spikes चाहते है| किस उम्र के लोग ज्यादा पसंद कर रहे है, पुरुषों और महिलाओं में कौन ज्यादा पसंद कर रहा है, किस रंग को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, इत्यादि|
इस तरह के डाटा एक कंपनी के लिए काफी उपयोगी रहता है ताकि वो सही चीज़ ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्शन कर सके| ये सारे data एक डाटा साइंटिस्ट analytic tools और software के जरिए निकालता है| डाटा साइंटिस्ट का कोर्स और ट्रेनिंग इसी पर आधारित है|
भारत में एक डाटा साइंटिस्ट की एवरेज सैलरी 9-12 लाख रूपये सालाना है, और यही सैलरी विदेशों में 18-24 लाख सालाना तक पहुँच जाती है| Sabse jyada salary wali job के लिस्ट में फिलहाल ये करियर ऑप्शन ट्रेंडिंग में है और सबसे टॉप पर है|
Chartered Accountant
Chartered Accountant यानि CA का करियर भी काफी प्रचलित करियर ऑप्शन है जिसमें किसी कंपनी के वित्तीय लेखा-जोखा, टैक्स मैनेजमेंट, बैंकिंग, फाइनेंस, इत्यादि फील्ड में काम करना पड़ता है| अगर आप किसी कंपनी के अधीन काम करना नहीं चाहते है तो आप खुद की एक संस्था बना कर भी काम कर सकते है|
CA की पढ़ाई काफी मुश्किल रहती है जिसमें काफी लम्बा समय लगता है, और अगर कोई एक बार पढ़ाई करने के बाद Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) का सदस्य बन जाए तो उसकी सैलरी सालाना 6-8 लाख से शुरू होती है| एक अनुभवी CA बनते-बनते उसकी सैलरी 20 लाख सालाना तक पहुँच जाती है|
UPSC – IAS, District Collector, Cabinet Secretary
अगर sabse jyada salary wali government job की बात की जाए तो IAS का पद सबसे ऊपर आता है| शायद आपने जिला अधिकारी, DM (District Magistrate), डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, आदि के बारे में सुना होगा जो एक जिले का सबसे बड़ा अफसर होता है|
UPSC IAS वही परीक्षा है जिसे पास करने के बाद कोई DM बन पाता है| इस परीक्षा को सिविल सर्विस की परीक्षा भी कहते है| इस परीक्षा को पास करने के बाद आप IAS और IPS अफसर जैसे पदों पर काम कर पाते है| प्रमोशन मिलते मिलते आप कैबिनेट सेक्रेटरी के पद तक पहुँच सकते है जो इनसे भी बड़ा माना जाता है|
इन अधिकारियों की मासिक सैलरी 65 हज़ार से शुरू होकर 2 लाख 50 हज़ार तक की होती है| 2 लाख की सैलरी तक पहुँचने के लिए प्रमोशन पाते पाते कैबिनेट सेक्रेटरी के पद तक जाना पड़ता है
मजे की बात ये है की UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा में बैठने के लिए आपको सिर्फ ग्रेजुएशन की डिग्री लगती है चाहे वो साइंस में हो, कॉमर्स में हो, या फिर आर्ट्स में| यहाँ तक की होनोर्स कोर्स की भी जरुरत नहीं पड़ती| अगर आप pass course के साथ भी आर्ट्स ग्रेजुएट है तो भी आप इस परीक्षा में बैठ सकते है|
Investment Banker
अगर sabse jayda salary wali job konsi hai की बात की जाए तो Investment Banker पहले स्थान पर आता है| कभी कभी एक इन्वेस्टमेंट बैंकर को money man भी कहा जाता है क्योकि उसके दिन की शुरुवात और रात का अंत पैसे से होती है|
एक इन्वेस्टमेंट बैंकर का काम रहता है बड़े बड़े फाइनेंस और फण्ड को मैनेज करना और उन्हें प्रॉफिट में कन्वर्ट करना| इस वजह से एक इन्वेस्टमेंट बैंकर को कॉमर्स, वर्ल्ड बैंक, फाइनेंस, मनी, इक्विटी मार्केट, इन्वेस्टमेंट, वर्ल्ड इकॉनमी, इत्यादि विषयों में काफी कुछ सीखना पड़ता है|
एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बड़े बड़े बिजनेसमैन और बैंको के साथ डील करता है| उसकी सालाना सैलरी 10 लाख से शुरू होती है जो advanced level तक पहुंचते पहुंचते 30 लाख तक हो जाती है|
IT Engineer, Software Engineer
प्राइवेट जॉब इंडस्ट्री की दुनिया में IT और software engineers की सैलरी 80 हज़ार से शुरू होती है| भले ही इनकी जॉब प्राइवेट हो लेकिन सैलरी के हिसाब से ये कई सरकारी नौकरी से आगे है| IT engineering में जिनकी प्लेसमेंट Google, Amazon, Accenture, आदि जैसी कंपनी में होती है उनकी हर महीने की सैलरी लाखों में होती है जो सालाना करोड़ों तक जाती है| सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड की तुलना में IT काफी आगे है| इसी वजह से आजकल बच्चे computer engineering में ज्यादा इंटरेस्ट ले रहे है|
College/University Professor
Sabse jyada salary wali job में प्रोफेसर की नौकरी भी एक काफी अच्छा सैलरी पैकेज देती है| इसे लोगों द्वारा ज्यादा पसंद इसलिए भी किया जाता है क्योकि बाकी की तुलना में यहाँ स्ट्रेस थोड़ा कम है और करियर में स्टेबिलिटी भी है| एक प्रोफेसर की मासिक सैलरी एक लाख के ऊपर ही होती है, वही इंजीनियरिंग कॉलेज में ये दो लाख तक जाती है|
Commercial Pilot
आज भारत में इंटरनेशनल फ्लाइट के साथ साथ डोमेस्टिक फ्लाइट और चार्टर प्लेन भी काफी तेज़ी से बढ़ रहे है| ऐसे में कमर्शियल पायलट भी एक काफी अच्छा करियर ऑप्शन साबित हुआ है| एक कमर्शियल पायलट की सालाना सैलरी 10 लाख तक जाती है और अगर वो इंटरनेशनल फ्लाइट में रहा तो वो 12 लाख तक होती है| यही सैलरी सीनियर लेवल पर 20 लाख तक पहुँच जाती है|
Medical Surgeon
इस बात को तो हम सब मानते है की डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते है| मेडिकल फील्ड में डॉक्टर और सर्जन का करियर काफी जिम्मेदारी से भरा रहता है| जिम्मेदारी के साथ साथ इनका सैलरी पैकेज भी काफी attractive रहता है| किसी अच्छे हॉस्पिटल में एक मेडिकल सर्जन को सालाना 4-6 लाख तक मिलता है, वही विदेशों में ये 12-15 लाख तक जाता है|