Sabse jyada Kamai karne wali Movie – दोस्तों भारत में कई तरह की और कई भाषाओं में फिल्में बनती है जैसे बॉलीवुड, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, गुजराती, मराठी, तेलुगु, इत्यादि| इनमे से सबसे ज्यादा बॉलीवुड की बनती है जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चलती है|
जिस तरह से हॉलीवुड मूवी को हिंदी में dubbing करके देखा जाता है ठीक वैसे ही कुछ बॉलीवुड मूवी ऐसी भी है जो इतनी हिट रही की उन्हें अंग्रेजी, फ्रेंच, जापानी जैसी भाषाओं में dubbing करके उनके देशो में देखा गया था|
आज के आर्टिकल में मैं इसी पर चर्चा करूँगा और बताऊंगा कुछ Duniya ki Sabse jyada Kamai karne wali Movie जिनमे हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों तरह की movies शामिल है|
Duniya ki Sabse jyada Kamai karne wali Movie – Bollywood
Secret Superstar
अगर आप content based movie देखना पसंद करते है तो आप इस मूवी को भूल ही नहीं सकते| साल 2017 में आमिर खान द्वारा produce की गयी ये मूवी बॉक्स ऑफिस से 965 crore का बिज़नेस कर चुकी है| विकिपीडिया के मुताबिक़ इस मूवी को सिर्फ 15 crore के बजट से बनाया गया था| मूवी के मुख्य किरदार में शामिल थे ज़ायरा वसीम और आमिर खान|
Dhoom 3
साल 2013 में रिलीज़ हुई ‘Dhoom 3’ एक action-thriller मूवी थी जिसके मुख्य किरदार में थे आमिर खान, कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ और अभिषेक बच्चन| आमिर खान के Dhoom 3 से पहले भी इसके दो पार्ट रिलीज़ हो चुके थे जिनमे ह्रितिक रोशन और जॉन अब्राहम ने काम किया था और जो अपने अपने समय काल में हिट भी रही थी|
विकिपीडिया के मुताबिक़ आमिर खान के Dhoom 3 ने दुनिया भर से लगभग 590 crore की कमाई की थी| ये मूवी कई अलग अलग भाषाओं में भी रिलीज़ की गयी थी|
Tiger Zinda Hai
2017 में भाईजान (Salman Khan) की रिलीज़ हुई मूवी ‘टाइगर ज़िंदा है’ ने भी काफी अच्छी खासी कमाई की थी| विकिपीडिया के मुताबिक़ इस मूवी ने 575 crore का बिज़नेस किया था| इसके पहले भी साल 2012 में इसका पहला भाग ‘एक था टाइगर’ आ चूका था जिसने भी सिनेमा घरो में काफी धूम मचाया था|
ये मूवी bharat me sabse jyada kamai karne wali movie के top 5 list में भी शामिल है| टाइगर ज़िंदा है मूवी के मुख्य किरदार में शामिल थे सलमान खान, अनुप्रिया गोयनका और कटरीना कैफ|
Sanju
साल 2018 में रिलीज़ हुई मूवी ‘संजू’ ने भी बॉक्स ऑफिस से काफी अच्छी कमाई की थी जिसका आंकड़ा लगभग 586 crore बताया जाता है| ये मूवी बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी| मूवी में संजय दत्त के जीवनी को बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने निभाया है|
मूवी के मुख्य किरदार में शामिल थे रणबीर कपूर, परेश रावल, दिया मिर्ज़ा, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, और सोनम कपूर| मूवी एक comedy-drama movie थी जिसने सिनेमा घरो में काफी लोगो को emotional किया था|
Sultan
अली अब्बास जफ़र द्वारा निर्देश की गयी मूवी ‘सुल्तान’ भी इस लिस्ट में शामिल है| मूवी साल 2016 में रिलीज़ हुई थी जिसके मुख्य किरदार में शामिल थे सलमान खान और अनुष्का शर्मा| मूवी ने बॉक्स ऑफिस से 623 crore का कलेक्शन किया था| मूवी की पूरी कहानी wrestling (कुश्ती) पर आधारित थी|
Padmavat
पद्मावत एक भारतीय ऐतिहासिक मूवी थी जिसे संजय लीला भंसाली ने निर्देशन किया था| मूवी की कहानी महारानी पद्मावती की जीवनी पर आधारित थी| मूवी के मुख्य भूमिका में थे शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण| मूवी साल 2018 में रिलीज़ हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस से 585 crore का कलेक्शन किया था|
Duniya ki Sabse jyada Kamai karne wali Movie – Hollywood
Fast & Furious series
कार रेसिंग पर आधारित इस मूवी के कई पार्ट निकल चुके है| Wikipedia आंकड़ों के मुताबिक़ Fast & Furious ने worldwide बॉक्स ऑफिस से लगभग $1,516,045,911 का gross income बिज़नेस किया था|
Titanic
अपने ज़माने की सबसे ज्यादा चलने वाली Titanic movie ने ना सिर्फ युवाओं के दिलों को छुआ है बल्कि कमाई के मामले में Titanic ने आज की कई आधुनिक फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है| विकिपीडिया के मुताबिक इस मूवी ने worldwide gross income में $2,187,535,296 कमाया है|
Avengers series
हॉलीवुड मूवी की बात हो और Avengers series की बात ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता! इस मूवी के भी अब तक कई पार्ट निकल चुके है| 2019 में रिलीज़ हुई Avengers Endgame ने worldwide बॉक्स ऑफिस से लगभग $2,048,359,754 का gross income बिज़नेस किया था|
Avatar
अमेरिकन science-fiction मूवी ‘अवतार’ भी हॉलीवुड के इस लिस्ट में शामिल है जिसने worldwide बॉक्स ऑफिस से $2,847,397,339 का कलेक्शन किया था|
Spider Man
बच्चों और युवाओं में इस मूवी का काफी craze था| अब तक Spider man के कई series निकल चुके है| विकिपीडिया के आंकड़ों के मुताबिक़ इस हॉलीवुड मूवी ने worldwide $1,901,232,550 का gross income किया है|
Jurassic World
Dinosaur movie series ‘Jurassic World’ आज भी बच्चों में उतना ही प्रचलित है जितना उन दिनों हुआ करती थी| विकिपीडिया आंकड़ों के मुताबिक़ अब तक इस मूवी ने worldwide $1,671,537,444 का gross income किया है|
Also read-