8 Most Dangerous Animals in the World

Most Dangerous Animals in the World – अक्सर हम हॉलीवुड मूवी में बड़े-बड़े जानवरों को देखते है और घबरा जाते है| हमे पता होता है कि वो ग्राफ़िक्स की मदद से बनाए गए है लेकिन हम फिर भी उन विसुअल इफेक्ट्स को देखकर डर जाते है|

हॉलीवुड में कुछ ऐसी मूवी बनाई गई है जहाँ विशाल जानवरों को फिल्माया गया है जैसे Godzilla, Anaconda, King Kong, इत्यादि| लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि अगर वो सच में इस पृथ्वी पर होते तो इंसानो का क्या होता? मेरे ख्याल से पूरी इंसान जाति ही इन विशाल जानवरों की शिकार हो चुकी होती|

फिर भी इस धरती पर कुछ ऐसे जानवर आज भी मौजूद है जो आम जानवरों से काफी बड़े और खतरनाक है| तो चलिए इस लेख में इसी पर चर्चा करते है और जान लेते है most dangerous animals in the world.

Most Dangerous Animals in the World

Manta Ray

most dangerous animals manta ray

ये एक तरह की मछली की प्रजाति है जो गहरे समुद्र में रहती है| ये दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक है| लम्बाई और चौड़ाई की बात करे तो ये 8 से 10 मीटर की होती है| वजन में ये 1300 से 1600 kg की होती है|

ये मछलियाँ ज्यादातर बहुत गहरे पानी में पायी जाती है जहाँ सिर्फ ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही पहुंचा जा सकता है| अगर आप गहरे पानी में जाते है तो इनके विशालकाय आकार को देखकर घबरा भी सकते है|

Kangal Shepherd Dog

most deadliest animals in the world

ये तुर्की में पायी जाने वाली एक खतरनाक कुत्तों की प्रजाति है| अगर कभी आप इसके मालिक बनते है और आपकी इस से अच्छी दोस्ती बन जाती है तो ये कुत्ता अपने मालिक के लिए कुछ भी कर सकता है|

यहाँ तक की इसने अगर आपको मुसीबत में देखा तो ये आपके सामने खड़े इंसान पर बिना कुछ सोचे हमला कर घायल कर सकता है| ये काफी वफादार होते है| इस प्रजाति के कुत्ते को ट्रेनिंग देना और पालना हर किसी के बस की बात नहीं| ये कुत्ते जब अपने पिछले दोनों पैरो पर खड़े हो जाते है तो ये इंसानो से भी जायदा लम्बे लगते है|

ये दिखने में इतना लम्बे-चौड़े होते है कि आम लोग इनके पास जाने से घबराते है| अगर ये आपके हाथों से निकलकर अपने पट्टे से छूट जाता है तो आपके आस-पास के पुरे मोहल्ले की खैर नहीं, इसलिए इन्हें बड़ी सावधानी से रखना पड़ता है| ये most deadliest animals in the world के लिस्ट में भी शामिल है|

Belgian Blue

dangerous animals belgian blue

आपने आज तक कई बड़े-बड़े भैंस, गाय और बैल देखे होंगे लेकिन अगर आपने इस प्रजाति के गाय को देखा तो आप दंग रह जाएंगे| ये एक तरह के गाय की प्रजाति है जो काफी बड़ी होती है|

इनका पेट काफी बड़ा होता है और इनका शरीर काफी सुडौल होता है जिसे देख ऐसा लगेगा जैसे ये गाय कसरत करती है| इस गाय का वजन लगभग 900 kg तक हो सकता है| ऐसे सुडौल शरीर वाले गाय को देखकर कोई भी घबरा सकता है|

Argentina Dog (Dogo Argentino)

most dangerous animals in the world Dogo Argentino

ये एक तरह के खतरनाक कुत्तों की प्रजाति है जो काफी आक्रामक होते है| ये अपने एनर्जी, फुर्ती और पावर के लिए जाने जाते है| कोई अनजान अगर इन कुत्तों के हत्थे चढ़ गया तो कई महीनों तक वो अपने बिस्तर से उठ नहीं पायेगा|

इनका प्रयोग ज्यादातर सिक्योरिटी और प्रोटेक्शन के लिए किया जाता है| ये कुत्ते इतना भयानक होते है की कई देशों में तो ये बैन भी है| ये कुत्ते most dangerous animals in the world के लिस्ट में भी शामिल है|

Megachiroptera (Fruit Bats)

dangerous animals in the world fruit bats

इनके नाम में किसी फल (फ्रूट) का नाम है लेकिन ये दिखने में काफी भयानक होते है| ये दरअसल एक तरह के बड़े चमगादड़ो की प्रजातियां होती है| ये आम चमगादड़ से काफी बड़े होते है| ये अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग साइज के पाए जाते है| जहाँ आम चमगादड़ एक फ़ीट के होते है वही Fruit Bats चार फ़ीट से भी ज्यादा साइज के होते है|

Snapping Turtle

deadliest animal in the world Snapping Turtle

इस कछुए को देख आप इसे मासूम समझने की गलती कभी ना करना| यूं तो कछुए शांत और अपने काम से मतलब रखने वाले जानवर माने जाते है जो सिर्फ अपनी चाल चुपचाप चलते है बिना दुनिया से मतलब रखे|

लेकिन इस कछुए को अगर लगा कि सामने वाला इसे परेशान कर रहा है तो ये कछुआ सामने वाले को इतनी बुरी तरह से काट सकता है सामने वाले का शरीर तहस-नहस हो सकता है| इसके काटने की क्षमता काफी जोरदार होती है|

Golden Wheel Spider

dangerous animals in the world golden wheel spider

यूं तो आम स्पाइडर (मकड़ी) ही देखने में काफी डरावने लगते है लेकिन अगर आपने Golden Wheel Spider अपने घर में देख लिया तो शायद आप ज्यादा डर सकते है|

महिलाएं तो शायद इसे देख बेहोश भी हो सकती है| ये एक तरह की मकड़ी की प्रजाति है जो ज्यादातर रेगिस्तान में पायी जाती है| इनके शरीर और पैरों का आकार आम मकड़ी से काफी अलग है जो इन्हें बेहद डरावना दिखाता है|

Goliath Tigerfish

most dangerous animals Goliath Tigerfish

ये एक तरह की मछली की प्रजाति होती है जो गहरे समंदर में पायी जाती है| इंटरनेट पर आप इसके बारे में ऐसा भी पढ़ पाएंगे कि ये इंसान को खा सकती है, लेकिन आज तक इसके सठिक प्रमाण कही पाए नहीं गए है| लेकिन ऐसा जरूर हुआ है की इस मछली ने कई मछवारों की उंगलियाँ काट खायी है|

इन मछलियों में सबसे खतरनाक होती है इनके तेज और बड़े नोकीले दांत| इन मछलियों का आकर 4 फ़ीट या उससे ज्यादा हो सकता है| इनका वजन 50-70 kg तक होता है| इनके नोकीले दांतो को देखकर नार्मल इंसान भी घबरा सकता है|

Most Haunted Places