Jawan Movie Dialogues – Jawan एक एक्शन थ्रिलर मूवी है जो साल 2023 में रिलीज़ हुई थी| जवान मूवी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है| मूवी के मुख्य किरदार में शामिल है शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा|
जवान मूवी 35 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ पहले दिन सिनेमाघरों में चली थी| पहले ही दिन मूवी को काफी अच्छा response मिला था| 300 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने महज 18 दिनों में 1000 करोड़ का कलेक्शन करा था|
मूवी में शाहरुख़ खान के अलग अलग रूपों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया| नेगेटिव रोल में साउथ हीरो विजय सेतुपति भी काफी छाए रहे| वही दूसरी ओर नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा ने भी काफी अच्छा अभिनय किया है|
कहानी एक जेलर (आज़ाद) की है जो अपनी बेटी को बचाने और भ्रष्ट सिस्टम से लड़ने के लिए छह कैदियों की मदद से सरकार के खिलाफ विद्रोह करता है| वही दूसरी ओर कहानी में एक एजेंट (विक्रम) एक आतंकवादी (काले) से बदला लेता है|
दोनों कहानियाँ अंत में जुड़ती हैं, जहाँ पता चलता है कि आज़ाद और विक्रम एक ही व्यक्ति हैं| फिल्म भ्रष्टाचार, सामाजिक अन्याय और बलिदान की थीम्स को दर्शाती है| चलिए देख लेते है जवान मूवी के उन famous bollywood dialogues को जो ऑडियंस के बीच सबसे ज्यादा मशहूर रहे|
Jawan Movie Dialogues
# बेटे को हाथ लगाने से पहले.. बाप से बात कर..!!
# हम जवान है, अपनी जान हज़ार बार दांव पर लगा सकते है,
लेकिन सिर्फ देश के लिए..
तुम्हारे जैसे देश बेचने वालों के लिए, हरगिज़ नहीं..!!
# एक आदमी और 6 लड़कियाँ नहीं.. एक आदमी और 60,000 लड़कियाँ है..
It’s an Army sir..!!
# जब मैं विलन बनता हूँ ना, तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता..!!
# एक बैंक जो सिर्फ 40,000 रुपये के लिए एक गरीब किसान को उसकी जान लेने पर मजबूर कर देता है, उसी बैंक ने तुम्हारे dad के 40,000 करोड़ रूपये यूँ ही माफ़ कर दिए..!!
# राठौर.. विक्रम राठौर, नाम तो सुना होगा..!!
Jawan Dialogues
# पाँच घंटे चलने वाली mosquito coil के लिए कितने सवाल करते हो…
लेकिन पॉंच साल तक अपनी सरकार चुनते वक़्त एक सवाल नहीं करते, कुछ नहीं पूछते..!!
# टीवी पे सिम्बा था, ये मुफासा है…
जो टीवी पे तूने देखा था वो शेर का बच्चा था, ये खुद शेर है..!!
# जेल में आदमी तेरे है, पर ये जेल मेरी औरतों का है..!!
# All work and no Joy will make handsome a dull boy..!!
# मैं कौन हूँ, कौन नहीं, पता नहीं…
माँ को किया वादा हूँ, या अधूरा एक इरादा हूँ, मैं अच्छा हूँ, बुरा हूँ, पुण्य हूँ, या पाप हूँ….
ये खुद से पूछना, क्योकि मैं भी आप हूँ..!!