IP Address Kya hota hai – आज हम सब कंप्यूटर और इंटरनेट चलाना तो जान चुके है लेकिन फिर भी कुछ ऐसी चीज़े है जिनके बारे में शायद हमे जानकारी ना हो| उदहारण के लिए क्या आपको पता है IP address kya hota hai? क्या आपको मालुम है IP address kaise pata karte hai? क्या आप बता पाएंगे की आपका IP address कितना है? शायद नहीं!
हम आज इंटरनेट से शॉपिंग कर सकते है, electric/gas bill भी भर सकते है, टिकट बुकिंग कर सकते है; लेकिन शायद IP address के बारे में हमे जानकारी नहीं है| आज इस आर्टिकल में हम इसी पर चर्चा करेंगे और IP address के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे|
IP Address Kya hota hai? IP Address kya hai?
IP address का full form होता है Internet Protocol Address. आज के दिन कंप्यूटर या स्मार्टफोन को बिना IP address इंटरनेट से connect नहीं किया जा सकता है| आज हम कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टेबलेट द्वारा इंटरनेट access करते है और इन सब का अपना एक IP address होता है जो इंटरनेट से connect करता है|
जब हम इंटरनेट पर कुछ search करते है तो इसी IP address द्वारा हमारी पहचान इंटरनेट तक पहुंच पाती है| इसी IP address से हमारी location और network का पता चलता है| मतलब सीधे शब्दों में IP address आपके device/internet का एक तरह का पता होता है जो आपकी पहचान बताता है|
IP address में इतने numbers क्यों होते है?
क्या आपने कभी notice किया है IP address में कई सारे संख्या होती है जो decimal में रहती है जैसे 234.242.101.104
दरअसल IP address 32 Bit के binary digit से बना है| इतने बड़े number को याद रखना मुश्किल है इसलिए इसे decimal में चार भागों में बांटा गया है जिसके हर भाग में 0 से 255 तक संख्या होती है|
IP Address कितने प्रकार के होते है?
IP Address दो तरह के होते है-
- Static IP address
- Dynamic IP address
Static IP Address – ये permanent internet address होता है जो बदलता नहीं है|
Dynamic IP Address – ये address temporary होता है जो समय समय पर बदलता रहता है|
IP Address के कितने versions होते है?
इसके दो versions होते है-
- IPv4 (Internet Protocol version 4)
- IPv6 (Internet Protocol version 6)
IP address kaise pata kare?
अगर आप अपना IP address पता करना चाहते है तो इसके कई तरीके है| चलिए एक एक करके उन तरीकों को जानते है| इसके लिए आपको इंटरनेट connection की जरुरत पड़ेगी|
IP Address kaise pata kare (तरीका 1)
सबसे पहले google internet browser खोले और google पर type करे ‘What is my IP address’. कुछ ही देर में google आपको आपका IP Address बता देगा|
IP Address kaise pata kare (तरीका 2)
एक और तरीका है जिससे आप अपना IP address पता कर सकते है जिसमे आपको एक website में visit करना पड़ेगा| जैसे ही आप उस website में visit करेंगे तो आपको आपका IP address दिखाई देने लगेगा| उस website में visit करने के लिए – click here
इस तरह के कई और websites भी इंटरनेट पर मौजूद है जहाँ visit करते ही आपको आपका IP address बता दिया जायेगा-
Also read-