Indore Me Ghumne Ki Jagah – इंदौर मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक है| इंदौर को मध्य प्रदेश का business capital भी कहा जाता है और इसे भारत के प्रमुख शहरों में भी गिना जाता है| बिज़नेस कैपिटल होने के कारण इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल भी कहा जाता है|
इंदौर के लाइफस्टाइल और मॉडर्न रहन-सहन के कारण इसे mini Mumbai के नाम से भी जाना जाता है| इंदौर में देखने लायक बहुत सी जगहें है चाहे वो कोई ऐतिहासिक स्थल हो, या चहल-पहल वाला कोई शॉपिंग मॉल, या फिर कोई मंदिर|
इंदौर में आपको ऐतिहासिक इमारतें, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थल, तीनों का संगम देखने को मिलेगा| यहाँ तक की इंदौर को कई बार India’s most cleanest city का ख़िताब भी मिल चूका है|
घूमने के साथ साथ इंदौर अपने खान-पान के लिए भी जाना जाता है| यहाँ के कुछ फेमस स्ट्रीट फ़ूड है पोहा, जलेबी, समोसा, और कचोरी; जो आपको इंदौर में हर जगह मिल जायेंगे| मिठाई में मालपुआ, गुलाब जामुन, और राबड़ी को यहाँ काफी पसंद किया जाता है|
आज इस लेख में मैं आपको रोमांच और मनोरंजन से भरे इस इंदौर शहर को घुमाने वाला हूँ और बताने वाला हूँ सबसे बेस्ट Indore me ghumne ki jagah के बारे में| मैं यहाँ आपको इंदौर के उन सभी जगहों के बारे में बताने जा रहा हूँ जो ज्यादातर बेस्ट Indore tourist places में गिने जाते है|
Indore Me Ghumne Ki Jagah
Simcha Island
अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन है तो Simcha Island आपके और आपके परिवार के लिए इंदौर में घूमने के लिए बेस्ट जगह रहेगा| लगभग 33 एकड़ में फैले इस आइलैंड में आपको gaming zone, adventure ride, swimming pool, night camp, relax zone, rocket ride, rope ride, free style jump, car race, जैसे कई एडवेंचर करने की चीज़े मिलेंगी|
यहाँ बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हर एक एडवेंचर की चीज़ मौजूद है| यहाँ फैमिली के ठहरने के लिए रिसोर्ट और रेस्टोरेंट की व्यवस्था भी है| फैमिली, दोस्तों, ऑफिस के दोस्त और कपल के लिए Simcha Island एक बेस्ट घूमने की जगह रहेगी| ये जगह टॉप 10 Indore tourist places में भी शामिल है|
Rajwada Palace
ये एक ऐतिहासिक जगह है जिसे 1766 में तैयार किया गया था| ये एक 7 मंज़िला ईमारत है जिसके मुख्य प्रवेश द्वार में आपको हरे भरे पेड़ और बगीचे मिलेंगे| इस ऐतिहासिक जगह को कई टूरिस्ट देखने के लिए आते है और इस शाही वास्तुकला को देखकर हैरान रह जाते है|
Rajwada Palace के सामने हरे भरे पेड़ो के बीच ‘अहिल्या बाई’ की मूर्ति भी है| यहाँ आपको खूबसूरत फुव्वारे भी मिलेंगे जहाँ से आप फोटोशूट भी कर सकते है| जिन लोगो को ऐतिहासिक जगहों को घूमना पसंद है उनके लिए ये जगह बेहतरीन रहेगा|
Indore Snow City
आपने आज तक artificial lake या artificial flower के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी artificial city के बारे में सुना है? शायद नहीं..! इस जगह को शिमला की तरह artificial वातावरण जैसा बनाया गया है| Indore Snow City में आप शिमला जैसे बर्फीले वातावरण का अनुभव ले सकते है|
इस जगह को artificial बर्फीले जगह जैसा बनाया गया है जहाँ टूरिस्ट आते है और शिमला जैसा माहौल एन्जॉय करते है| आप यहाँ हर मौसम ठण्ड का आनंद ले सकते है| आपको यहाँ एंट्री के लिए टिकट लेना पड़ेगा|
यहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सीधे शिमला पहुँच गए है| जिस तरह से शिमला में ठण्ड से बचने के लिए लोग कोट और ठण्ड के कपड़े पहनते है ठीक उसी तरह यहाँ भी आपको ठण्ड से बचने के लिए कपड़ो की जरुरत पड़ेगी|
इस जगह का पूरा सेटअप ही शिमला जैसे सजाया गया है| मतलब आपको यहाँ पूरी तरह से शिमला, कुल्लू, मनाली वाली फीलिंग आएगी| आप यहाँ शिमला जैसा फोटोशूट भी कर सकते है| शायद आपके फोटो को देखकर लोग उसे शिमला में खींची गयी तस्वीर भी समझ ले..! फैमिली, दोस्तों और कपल के लिए ये जगह बेहतरीन रहेगा| अगर best places to visit in Indore में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|
Gulawat Lotus Valley
ये भी एक काफी खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते है| यहाँ मौजूद Gulawat Lotus Lake (गुलावत कमल झील) देखने लायक है| इस झील का नाम ‘कमल झील’ इसलिए पड़ा क्योकि यहाँ झील में आपको चारों तरफ कमल के फूल मिलेंगे|
आप यहाँ झील में बोटिंग का आनंद भी उठा सकते है, बोटिंग करते हुए फोटोशूट भी कर सकते है और खूबसूरत नज़ारों को अपने कैमरा में हमेशा के लिए कैद कर सकते है| ये जगह wedding photoshoot के लिए भी काफी फेमस है जहाँ कपल फोटोशूट के लिए आते है|
यहाँ आपको कमल के साथ साथ कई अन्य तरह के फूल भी देखने को मिलेंगे| यहाँ शाम के समय का सूर्यास्त का नज़ारा काफी खूबसूरत है जिसे आप अपने कैमरा में कैद कर सकते है| यहाँ शाम के समय पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है|
Choral Dam Resort
इसे इंदौर का holiday destination भी कहा जाता है| अगर आप शहर के शोर-शराबे से दूर किसी खूबसूरत वातावरण में कुछ शांत समय बिताना चाहते है तो आप यहाँ जरूर जाए| ये एक काफी प्रचलित पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है|
चोरल नदी (Choral River) के प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए आप यहाँ Choral Resort में रह सकते है| ‘मध्य प्रदेश टूरिज्म’ द्वारा इस जगह की देख-रेख की जाती है| कपल के लिए ये जगह एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है|
इस रिसोर्ट में आपको रेस्टोरेंट भी मिल जायेगा| इस रिसोर्ट में रूम लेते समय river facing room ले और रूम से खूबसूरत नदी का आनंद उठाए| शहर के शोर-शराबे से दूर यहाँ रिसोर्ट में कुछ दिन जरूर बिताए और यहाँ के शांत वातावरण का आनंद उठाएं| यहाँ चोरल नदी में आप फैमिली के साथ बोटिंग का आनंद भी उठा सकते है|
Sarafa Bazar
अगर आप खाने पीने और शॉपिंग करने के शौक़ीन है तो आप यहाँ जाना ना भूले| अगर आप इंदौर घूमने के लिए आए है और यहाँ से कुछ यादगार शॉपिंग और ज्वेलरी की चीज़े अपने घर ले जाना चाहते है तो Sarafa Bazar जरूर जाए|
Sarafa Market एक काफी फेमस बाजार है जहाँ आपको खाने पीने की ऐसी ऐसी चीज़े मिलेंगी जिन्हें आपने शायद ही कही चखा हो जैसे समोसे, मसाला चाट, साबूदाने की खिचड़ी, भुट्टे की खीर और कई अन्य अलग अलग किस्म की मिठाई|
इंदौर के शराफ़ा बाजार में आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप दिल्ली के चांदनी चौक में आ गए है| अगर आप अपनी फैमिली के साथ इंदौर में घूमने की बेस्ट जगह तलाश रहे है तो ये जगह भी आपके लिए बेस्ट रहेगा|
Khajrana Ganesh Mandir
ये मंदिर गणेश भगवान को समर्पित है| इस खूबसूरत मंदिर का निर्माण ‘रानी अहिल्या बाई होल्कर’ द्वारा साल 1875 में किया गया था| ऐसा कहा जाता है की रानी ने औरंगज़ेब के प्रकोप से गणेश जी की मूर्ति की रक्षा के लिए इस मंदिर का निर्माण किया था|
इस मंदिर के दीवारों में आपको काफी खूबसूरत पेंटिंग देखने को मिलेंगे| इसके साथ साथ दीवारों पर कई शिलालेख भी बनाए गए है जो ये बताते है की भारत में कौन कौन से त्यौहार मनाए जाते है|
इस मंदिर का वातावरण काफी शांत है| मंदिर की कलाकृतियां काफी सुन्दर है| मंदिर के अंदर का एनवायरनमेंट भी काफी अच्छा है| मंदिर के अंदर आप भगवान को चढ़ाने के लिए प्रसाद का पैकेट भी बना सकते है| यहाँ दोपहर में भगवान के प्रसाद की व्यवस्था भी है|
Chappan Dukan
ये दरअसल एक स्ट्रीट फ़ूड प्लेस है जो लाजवाब खाने पीने की चीज़ो के लिए जाना जाता है| छप्पन दूकान का मतलब है यहाँ आपको 56 दुकाने मिलेंगी जो अपने लाज़वाब स्वादिष्ट डिश के लिए जानी जाती है| यहाँ आपको सुबह के ब्रेकफास्ट, दोपहर के लंच, शाम का नाश्ता और रात के डिनर से सम्बंधित हर एक डिश खाने को मिल जाएगी|
यहाँ की कुछ लाज़वाब स्वादिष्ट डिश है जैसे जलेबी, इन्दोरी पोहा, मोमो, मसाला चाट, मसाला डोसा, कुल्फी, नमकीन, इत्यादि| स्वादिष्ट खाने के साथ साथ यहाँ आप शॉपिंग भी कर सकते है|
शाम के समय यहाँ का रौनक दोगुना हो जाता है| शाम के समय यहाँ खूबसूरत लाइटिंग और बॉलीवुड गानों के बीच खाना खाने का एक अलग ही मज़ा है| अगर आप खाने के शौक़ीन है तो इस जगह को अपने ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करे| अगर places to visit in Indore में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Tincha Waterfall
अगर आप मानसून में इंदौर घूमने आए है तो इस जगह को मिस मत कीजियेगा| यहाँ जंगल से घिरे प्राकृतिक हरियाली के बीच मौजूद इस वॉटरफॉल को देखकर आप प्रकृति के दीवाने हो जायेंगे| यहाँ मानसून के समय झरने से गिरता हुआ पानी कई पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है|
Tincha Waterfall इंदौर से 23 km की दुरी पर स्तिथ है| ये एक काफी खूबसूरत पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है| अगर आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शहर की भीड़-भाड़ से दूर किसी जगह घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो आप यहाँ आकर ट्रैकिंग भी कर सकते है और आस पास के जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते है|
Tornado Waterpark
Tincha Waterfall के पास स्तिथ ये वाटरपार्क एक काफी दिलचस्प जगह है जहाँ आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ water ride और rain dance का मज़ा ले सकते है| यहाँ की water ride काफी एडवेंचर से भरी है जहाँ आप फैमिली और दोस्तों के साथ भरपूर आनंद उठा सकते है|
इस वाटरपार्क में आपको कपड़े चेंज करने के लिए रूम और लॉकर रूम भी मिल जायेंगे| अगर आप फैमिली के साथ यहाँ आए है और कुछ दिन ठहरना चाहते है तो आपको यहाँ रिसोर्ट भी मिल जायेगा| अगर Indore me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Kanch Mandir
जैसे नाम से पता चल रहा है, ये पूरा मंदिर कांच से बना है| ये एक जैन मंदिर है जो जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है| इस मंदिर को सेठ हुकुमचंद जी द्वारा बनाया गया है| मंदिर को बनाने का काम साल 1903 में शुरू किया गया था|
मंदिर को बनाने के लिए जिस कांच का प्रयोग किया गया था उसे इटली और यूरोप से मंगवाया गया था| मंदिर के अंदर भगवान महावीर की मूर्ति है| ये मंदिर Itwaria Bazar में स्तिथ है| तो अगर आप इस मंदिर में घूमने आते है तो यहाँ स्तिथ मार्केट में फैमिली के साथ शॉपिंग भी कर सकते है|
यहाँ काफी बड़ा होलसेल मार्केट भी मौजूद है जहाँ आपको हर दिन प्रयोग में आने वाले सारे सामान होलसेल प्राइस में मिल जायेंगे| यहाँ आप फैमिली के साथ कई तरह के स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड भी एन्जॉय कर सकते है|
Meghdoot Garden
ये एक काफी खूबसूरत हरा भरा गार्डन है जो बच्चो, बड़ो, और कपल के घूमने के लिए एक काफी अच्छा टूरिस्ट प्लेस माना जाता है| अगर आप हरे-भरे वातावरण में कुछ समय इत्मीनान से बैठना चाहते है तो Meghdoot Garden आपके लिए बेस्ट प्लेस रहेगा| यहाँ सुबह के समय आस पास के लोकल लोग योगा करने, बैडमिंटन खेलने, कसरत करने और टहलने आते है|
यहाँ आप घुड़सवारी भी कर सकते है और गार्डन घूम सकते है| यहाँ आपको फ्रूट जूस की दुकानें भी मिल जाएँगी| शाम के समय इस गार्डन की लाइटिंग काफी खूबसूरत दिखती है| यहाँ शाम के समय आप रिलैक्स बैठकर पुरे गार्डन का खूबसूरत नज़ारा देख सकते है|
Lalbagh Palace
अगर आप प्राचीन इंदौर की समृद्ध विरासत की झलक देखना चाहते है तो इस जगह जरूर जाए| लगभग 28 एकड़ में फैला ये पैलेस इंदौर में घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है| इस ईमारत की वास्तुकला यूरोपियन शैली में बनाई गयी है| यहाँ की खिड़कियाँ उन्नतम मान के कांच से बनाई गयी है|
इस पैलेस का इंटीरियर लुक काफी खूबसूरत है जिसे देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी रॉयल पैलेस में घूम रहे है| इस पैलेस के बाहर एक खूबसूरत बगीचा भी है| यहाँ आपको भव्य झूमर भी देखने को मिलेगा| अगर आपको ऐतिहासिक चीज़े देखना और ऐतिहासिक जगहों में जाना पसंद है तो आप यहाँ जरूर जाए|
Pipliyapala Regional Park
अगर आप इंदौर में घूमने के लिए पार्क तलाश रहे है तो आप इस खूबसूरत पार्क में जा सकते है| कपल, फैमिली और बच्चों के साथ घूमने के लिए Pipliyapala Regional Park एक अच्छा ऑप्शन रहेगा| यहाँ आप पार्क में बैठकर आस पास के Pipliyapala Lake का सुन्दर नज़ारा देख सकते है|
इसके साथ साथ आप यहाँ बोटिंग का आनंद भी उठा सकते है| यहाँ पार्क में आपको फ्रेंच गार्डन और म्यूजिकल फाउंटेन जैसे टूरिस्ट अट्रैक्शन भी देखने को मिलेंगे| ये खूबसूरत वातावरण और झील आपको एक अलग ही दुनिया का अनुभव देगा| अगर Indore me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|