8 Top Haunted Places in India

Top Haunted Places in India – हमारा देश कई तरह के जगहों के लिए प्रसिद्ध है जैसे कोई बड़ी ईमारत, सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म, खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस, विशालकाय हवेली, इत्यादि| ठीक उसी तरह हमारे देश में कुछ ऐसी जगहें भी है जो अपनी एक अलग दुनिया के लिए जानी जाती है, जिसे कोई भूतिया कहता है, तो कोई नेगेटिव शक्ति|

इस लेख में मैं आपको बताने वाला हूँ most haunted places in India जिनके बारे में शायद ही आपने कही सुना होगा..! अब आप सोच रहे होंगे की मैं यहाँ आपको ‘भानगढ़ के किले’ के बारे में बताऊंगा| जी नहीं, आप गलत सोच रहे है| मैं यहाँ आपको उन हॉन्टेड जगहों के बारे में बताने जा रहा हूँ जो काफी uncommon है, या जिनके बारे में बहुत कम जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है|

Most Haunted Places in India

Kundanbagh Haunted House (Hyderabad)

most haunted places in india Kundanbagh Haunted House

हैदराबाद के कुंदनबाघ में एक दो मंजिली घर है जहाँ तीन औरतें रहती थी| एक दिन उस घर में चोर चोरी करने के लिए आया था| उसने घर के अंदर उन तीन औरतों की लाश को मेज पर पड़े पाया| वो चोर तुरंत पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाने गया तो वहाँ उसे पता चला कि उस घर की वो तीन औरतें कई महीने पहले ही मर चुकी थी|

बाद में कई लोगों ने कहा था कि उस चोर ने उस चोरी करने वाली रात को उन तीन औरतों की आत्मा वहाँ देखी थी| दरअसल वो तीन औरतें उस घर में काला जादू और तंत्र विद्या करती थी, जिस वजह से घर में हमेशा अँधेरा बना रहता था|

देर रात वो घर के बालकनी में मोमबत्ती के साथ आती थी और घूमती थी| इन सब हरकतों की वजह से लोग उन्हें अलग नज़र से देखते थे| फिर बाद में उन तीनों की मौत हो गई जिसका राज आज तक कोई नहीं जान पाया है|

Karkardooma Court (Delhi)

horror places in india

जिस कोर्ट में पुरे दिन पुलिस और वकीलों का आना जाना रहता है उसी कोर्ट के कंप्यूटर रूम में अजीब घटनाएं सामने आई थी| दरअसल उस कोर्ट के कंप्यूटर रूम में देर रात कंप्यूटर अपने आप चलने लगते थे|

अब आप खुद सोचिए, एक बड़े से रूम में 5-6 कंप्यूटर रखे हो और रात के समय किसी एक समय पर वो सारे अपने आप चलने लगे, तो डरना लाज़मी है| वैसे बाद में जब इस घटना की पूरी जांच की गयी तो पता चला की वो एक तकनिकी खराबी के चलते हुआ था जिसमें कंप्यूटर ऑटो स्टार्ट हो जाते थे|

लेकिन उन दिनों इस अजीब घटना ने काफी दहशत मचाया था| अब ये वाकई टेक्निकल गलती थी या फिर कुछ और, ये जांच का विषय है| उन दिनों कई पैरानॉर्मल एक्सपर्ट टीम ने इस विषय को इन्वेस्टीगेट किया था, और इसी तकनिकी खराबी को इसका कारण बताया था| इसी घटना के कारण ये कोर्ट भी उन दिनों top haunted places in India के लिस्ट में शामिल हो गया था|

Holkar Bridge (Pune)

most haunted places in india holkar bridge

ये ब्रिज महाराष्ट्र के पुणे में स्तिथ है| इसके एक सिरे पर कब्रस्थान है, और दूसरे सिरे पर शमशान घाट है| इस ब्रिज पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है और शायद इसी वजह से इसे हॉन्टेड माना जाता है| दरअसल ये ब्रिज एकदम सीधा है और इस ब्रिज पर आने से पहले एक हल्का गहरा मोड़ है|

शायद सीधा ब्रिज होने के कारण यहाँ गाड़ियाँ काफी स्पीड से आती-जाती है और अपने आप को सँभालने से पहले दुर्घटना का शिकार हो जाती है| अब यहाँ मैं हर गाड़ी की बात नहीं कर रहा| खासकर जो गाड़ियाँ या बाइक रात के समय यहाँ से गुजरती है, मैं उनकी बात कर रहा हूँ| ब्रिज एकदम सीधा और रात को ट्रैफिक ना होने के कारण शायद ये गाड़ियाँ यहाँ हाई स्पीड से गुजरती है जिसके कारण एक्सीडेंट होने के चांस बढ़ जाते है|

अब इसे छोड़कर अन्य कारण भी हो सकता है जिसके लिए वहाँ के आस-पास के लोगों से ही जानना पड़ेगा| वैसे रात के समय ये ब्रिज काफी भयानक भी दिखती है, और एक सिरे पर कब्रस्थान और दूसरे सिरे पर शमशान होने के कारण मन भी घबरा सकता है|

Terra Vera Haunted House (Bangalore)

top 10 haunted places in india

ये एक घर है जो बैंगलोर में स्तिथ है| कई साल पहले इस घर के मालकिन की किसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी| घर की मालकिन एक पियानो टीचर थी| मालकिन के जाने के बाद वो घर पूरी तरह से खाली हो गया|

लेकिन कुछ समय बाद उस घर में अजीब हरकतें होने लगी| देर रात उस घर में पड़े टूटे पियानो अपने आप बजने लगते थे, घर से अजीब रोने की आवाज़ आती थी| आज ये घर इतना डरावना है की इसके आस-पास कोई जाना पसंद नहीं करता| ये घर भी most haunted places in India के लिस्ट में शामिल है|

D’Souza Chawl (Mumbai)

most haunted places in india

मायानगरी मुंबई अपने चमक-धमक के लिए पुरे विश्व में प्रदिद्ध है| ठीक वैसे ही मुंबई का D’souza Chawl भी अपनी एक घटना के लिए प्रसिद्ध है| मुंबई में वैसे तो बहुत से चॉल है लेकिन यहाँ के D’souza Chawl में मौजूद एक कुआँ अपनी रहस्यमयी घटनाओं के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है|

हुआ यूँ था की मुंबई के D’souza Chawl में पानी की किल्लत से निकलने के लिए यहाँ रहने वाले लोगों ने चॉल के बीचों-बीच एक कुआँ बनवाया था| कुआँ तो बनवा लिया लेकिन उसे घेरने के लिए कोई बाउंड्री नहीं बनवाई|

अब यहाँ की एक औरत पानी खींचते वक़्त इस कुएँ में गिर गई| ऐसा कहा जाता है कि उसने बचाने के लिए काफी शोर भी किया था लेकिन किसी कारणवश कोई सुन नहीं पाया था, और फिर वो डूब कर मर गई| ऐसा कहा जाता है कि आज भी उसकी आत्मा इसके आस-पास घूमती है|

Raj Kiran Hotel (Pune)

top haunted places in india raj kiran hotel

पुणे के लोनावला में स्तिथ ये एक होटल है जो हॉन्टेड बताया जाता है| इस होटल के एक रूम में आज तक जो जो गेस्ट रुके थे उनका personal experience काफी डरावना रहा है| ज्यादातर गेस्ट का ये कहना था की उस रूम में रात को सोते समय कोई उनके बिस्तर के आस-पास घूमता था और बेडशीट खींच लेता था|

कुछ गेस्ट का ये भी कहना था कि उन्हें एक अजीब नीले रंग की रौशनी जलती दिखाई देती थी और अजीब तरह की आवाज़े आती थी| बाद में कई पैरानॉर्मल एक्सपर्ट की टीम ने भी इस रूम में नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बताया था| ये किसी समय top 10 haunted places in India के लिस्ट में टॉप पर हुआ करता था|

Brij Raj Bhavan (Rajasthan)

bharat ki sabse darawni jagah

ब्रिज भवन राजस्थान के कोटा में स्तिथ है| कहा जाता है की इस भवन में आज़ादी से पहले एक अंग्रेजी ब्रिटिश अफसर रहा करते थे जिन्हे ये भवन बहुत पसंद था| ऐसा कहा जाता है कि उनकी मृत्यु होने के बाद आज भी उनकी आत्मा इस भवन में घूमती है|

उनकी आत्मा यहाँ किसी को हानि नहीं पहुंचाती है लेकिन इस भवन का चौकीदार अगर ड्यूटी के समय सोता है तो वो आत्मा उसे अलग अलग तरह से परेशान करती है| वो आत्मा शायद ये चाहती है की उनके इस महल की हिफाज़त हर समय होते रहे और कोई लापरवाही ना करे|

Sanjay Van (Delhi)

top 10 haunted places in india

दिल्ली में स्तिथ ये वन वैसे तो दिन के समय एक हरा भरा जंगल है लेकिन जैसे जैसे आप इस जंगल के अंदर घुसते चले जाओगे तो इसके कई डरावने राज खुलते चले जाएंगे| ये वन 443 एकर में फैला हुआ है|

शाम के बाद इस वन में जाना खतरा माना जाता है| ऐसा कहा जाता है कि इस वन के अंदर छोटे बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई देती है और कई बार इस वन में एक महिला सफ़ेद साड़ी में भी नज़र आई है| अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है|

Note – यहाँ बताए गए हॉन्टेड प्लेसेस के किसी भी तरह से हॉन्टेड होने की पुष्टि हम नहीं करते| ये लेख सिर्फ एक रोचक जानकारी के लिए है|