Fastest Train in the World – स्वागत है आपका Anicow.com पर| आज हम आपको बताने वाले है Fastest Train in the World. दोस्तों ट्रैन का सफर हर किसी को पसंद है खासकर जब वो सफर लम्बे समय के लिए हो जैसे एक दिन और दो रात का सफर| ऐसे में आपको ट्रैन में ही सोना है, वही खाना है, वही समय बिताना है, वही लोगो से बातचीत करनी है, एक compartment से दूसरे compartment घूमने जाना है; ये सब एक अलग ही अनुभव है|
किसी किसी को fast train में चढ़ना बहुत पसंद है| जैसे की मेरा ही एक दोस्त जो राजधानी एक्सप्रेस में सिर्फ इस वजह से चढ़ा था क्योंकि उसे राजधानी की स्पीड को live अनुभव करना था|
ठीक ऐसे ही अगर आप भी fastest trains को जानने की रुची रखते है तो आज के इस आर्टिकल में आप बहुत कुछ नया और अनोखा जान पाएंगे| यहाँ मैं आपको दुनिया के उन fastest trains के बारे में बताने वाला हूँ जिनके बारे में आपने शायद सुना ही ना हो| तो चलिए शुरू करते है|
Fastest Train in the World – Unknown amazing facts
ETR 500 Frecciarossa (Italy)
ये इटली की fastest train है जिसे साल 1993 में design किया गया था| अगर स्पीड की बात की जाए तो इसका maximum speed 186 mph (miles per hour) है| ETR 500 series में और भी कई trains है जिसमे ये सबसे fastest है|
इस executive train में 4 तरह के cabins होते है – premium, standard, business, executive. ये ट्रैन पूरी तरह से sound proof है और इसमें wifi भी free उपलब्ध है|
Shanghai Maglev (China)
जैसे की नाम से पता चल रहा है ये China की ट्रैन है जो magnetic levitation property पर चलता है| अगर स्पीड की बात की जाए तो ये 267 mph की स्पीड पर चलती है| ये ट्रैन 20 miles की journey सिर्फ 7 से 8 minute में तय करती है|
Shinkensen E5 (Japan)
ये एक Japanese high speed train है जो East Japan railway company द्वारा operate किया जाता है| Tokyo और Osaka के बीच की दुरी को कम करने के लिए इस ट्रैन को शुरू किया गया जिसका स्पीड लगभग 224 mph रिकॉर्ड किया गया है| आप निचे वीडियो में इस ट्रैन की एक झलक देख सकते है-
SNCF TGV Duplex (France) – Fastest train in the world
ये फ्रांस की high speed train है जो French national railway company द्वारा operate किया जाता है| अब तक की इसकी maximum high speed 198 mph (approx) record की गयी है| बताया जाता है की weight को हल्का रखने के लिए इस ट्रैन में high quality aluminium का प्रयोग किया गया है|
इस ट्रैन में तीन classes पाए जाते है first class, standard class और TGV pro class. ये एक double deck high speed train है| इसमें भी free wifi की सुविधा दी गयी है|
Gatimaan express & Vande bharat express (India)
गतिमान एक्सप्रेस और वन्दे भारत India की fastest trains है जिसे Indian railways operate करती है| गतिमान एक्सप्रेस का operational speed 160 kmph है, जबकि वन्दे भारत की 180 kmph है| गतिमान एक्सप्रेस में चढ़ने का minimum किराया लगभग 700 रूपये से शुरू है|
Renfe AVE (Spain)
ये एक स्पेन की high speed train है जिसे Spanish national railway company operate करती है| इसे स्पेन में लम्बी दुरी वाली जगहों में चलाया जाता है| इसका high speed 217 mph record किया गया है|
Haramain high speed train (Saudi arabia)
ये Saudi arabia की high speed train है जिसका high speed 217 mph record किया जा चूका है| इसे भी saudi arabia में लम्बी दुरी travel करने के लिए प्रयोग किया जाता है| जिस दुरी को वहाँ car में by road 5 घंटे में तय करना पड़ता है, उसे ये ट्रैन सिर्फ 2.5 घंटो में तय करती है| ये काफी luxurious train है|
Talgo 350 (Spain)
ये स्पेन की high speed train है जिसे वहाँ की railway company operate करती है| अगर high speed की बात की जाए तो अब तक इसे 217 से 218 mph record किया गया है| इस ट्रैन में 4 classes है club class, first class, coach class, bistro class.
Harmony CRH 380 – China (Fastest train in the world)
ये एक chinese electric high speed train है जिसे CSR corporation ltd. द्वारा develop किया गया है| अब तक इस ट्रैन की maximum high speed 236 mph तक record की गयी है| इंजन के आगे की तरफ से ये ट्रैन पूरी तरह से नोकीली design की गयी है| इस ट्रैन के बॉडी parts को low weight aluminium से बनाया गया है|