Famous Monuments of World – दोस्तों दुनियाँ में जितने भी स्मारक (Monuments) बने है उन सब के पीछे कोई ना कोई वजह जरूर है जैसे ताजमहल प्यार की निशानी है, इंडिया गेट शहीदों का युद्ध स्मारक है, इत्यादि| लगभग अगर देखा जाए तो आज दुनियाँ में जितने भी स्मारक बने हुए है उन सब के बारे में हम और आप जानते है|
लेकिन कुछ अनोखे स्मारक आज भी इस दुनियाँ में बने हुए है जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे| सबसे हैरान करने वाली बात ये है की एक आम आदमी इन रोचक स्मारकों को देखकर ये नहीं बता सकता की आखिर इन्हे बनाने के पीछे कारण क्या है| लेकिन ये स्मारक वाकई काफी रोचक और अनोखे है! आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ही अनोखे Famous Monuments of World के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जिनके अस्तित्व के बारे में आज तक कुछ गिने चुने लोग ही जानते है|
Amazing famous monuments of World
Molebka Alien statue, Russia (Famous monuments of world)
दोस्तों रूस में मौजूद Molebka गांव Alien और UFO (Unidentified Flying Object) के लिए प्रसिद्ध है| यहाँ मौजूद एक Molebka Alien statue काफी famous Monument है| इस गांव का इतिहास Alien की दुनियाँ से काफी जुड़ा हुआ है| आज Molebka गांव का ये Alien statue monument एक tourist attraction बन चूका है जिसे देखने दूर दूर से लोग आते है| अगर आप इस Statue को पास से देखेंगे तो एक पल के लिए आप डर भी सकते है क्योकि ये statue देखने में असल alien की तरह लगता है!
हैरान करने वाली बात ये है की एक खुले area के बीच में इस statue के बनाने के पीछे की वजह क्या है इसके बारे में आज तक कोई नहीं जानता| कही ये ऐसा तो नहीं की किसी UFO को signal भेजने का कोई तरीका हो क्योकि UFO के आज तक जितने भी घटनाएं हुए है उनमे इन UFO विमानों को किसी बड़े खुले area में उतरते हुए पाया गया है|
Georgia guide stones, U.S. (Historical monuments of the world)
Georgia के Barren field में चार बड़े-बड़े ढांचे (slabs) मौजूद है जिनमे 8 अलग अलग भाषाओं में life instructions (Quotes) लिखे हुए है| ये life instructions इंसानियत से जुड़े है या कहिये एक तरह के सुविचार है| सबसे हैरान करने वाली बात ये है की आज तक किसी को ये पता नहीं चला की इसे खोजा किसने, या फिर इसके ऊपर इन quotes को लिखा किसने!
एक और रहस्यमयी बात है इनका खड़े रहने का तरीका जो अपने आप में ये सोचने पर मजबूर करती है की इसे इस तरह से खड़ा किसने किया होगा या फिर कही ये किसी पुराने टूटे हुए ईमारत का कोई बचा हुआ हिस्सा तो नहीं!
Stone Henge, U.K. (Historical monuments of the world)
Stone Henge U.K. में स्तिथ एक प्रसिद्ध landmark है| यहाँ एक विचित्र pattern में कुछ stones खड़े किये गए है| रिसर्च से ये पता चला है की इन stones को यहाँ आदिमकाल में खड़ा किया गया था जो आज भी यहाँ इसी तरह से खड़े है| आप खुद फोटो में देखिये इनके विचित्र रूप से खड़े रहना| क्या इनका ये विचित्र pattern कोई special sign को दर्शाता है या हमारे पुराने इतिहास के बारे में कुछ बताना चाहता है?
आप खुद देखिये एक बड़े से खुले मैदान में ये किस तरह से खड़े हुए है, जो काफी अजीब है! अगर आप फोटो को गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा की ये एक circle आकर में खड़े है और इनका arrangement काफी सठिक है जो एक गोल circle को दिखाता है|
Dancing forest, Russia (Oldest monuments)
जंगल (forest) तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन कभी क्या आपने कोई dancing forest देखा है? ये रूस में स्तिथ एक forest area है जहाँ पेड़ कुछ इस तरह से मुड़े हुए है जिन्हे देखकर आपको लगेगा की ये dance कर रहे है| कुछ पेड़ो को देखकर तो ऐसा लगता है की आपस में दो पेड़ गले मिलकर dance कर रहे है|
आज ये एक tourist attraction है जहाँ दूर दूर से लोग आते है और hiking करते है| इस जंगल पर काफी रिसर्च हुए लेकिन आज तक किसी को ये पता नहीं चला की यहाँ उपस्तिथ पेड़ इस तरह मुड़े हुए क्यों है|