CBI in hindi – नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका Anicow.com पर| आज इस आर्टिकल में हम CBI के बारे में हिंदी में जानकारी प्राप्त करेंगे और फिर CBI में नियुक्ति कैसे होती है इसपर भी चर्चा करेंगे| दोस्तों CBI अर्थात केंद्रीय जांच ब्यूरो का full form है Central Bureau of Investigation. जैसे की नाम से पता चल रहा है ये एक केंद्रीय यानि central जांच एजेंसी है|
शायद आपने news channel में कोई ऐसा news जरूर सुना होगा की ‘इस case की जांच अब CBI को सौंप दी गयी है’ या फिर ‘फलाना केस की CBI जांच के लिए appeal की गई है’| मतलब जब भी local police और state government (CID) के हाथों से कोई case solve नहीं होता, या case काफी बड़ा होता है जैसे कोई बड़ा scam, national या international level पर, कोई national level पर हत्या; या फिर जब case कुछ ज्यादा ही पेंचीदा होता है, तो CBI की जरुरत पड़ती है|
और जब किसी case में CBI घुस जाती है तो देश के सारे news channels उस case को cover करते है और उस case से related news/updates हर समय अपने न्यूज़ channel में देते रहते है| तो चलिए जानते है CBI के बारे में पूरी जानकारी|

CBI facts in hindi
CBI kya hai?
CBI यानि Central bureau of Investigation central government की एक जांच एजेंसी है जो national और international level पर होने वाले अपराधों जैसे corruption, हत्या, कोई बड़ा scam, घोटालों जैसे मामलों पर जांच करती है| अगर CBI के power की बात की जाए तो Delhi police special establishment act 1946 के अंतर्गत इसे power मिला है|
CBI साल 1941 यानि देश आज़ाद होने के 6 साल पहले बनी थी और साल 1963 को भारत सरकार ने इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो का दर्ज़ा दिया, मतलब officially declare हुआ| सी.बी.आई. को आर्डर देने का अधिकार central government, supreme court और high court के पास होता है|
CBI headquarter – New Delhi
CBI official website – http://cbi.gov.in/
कौन कौन से cases देखती है CBI? CBI in hindi-
चलिए उदहारण से समझते है CBI का power और वो कौन कौन से cases देखती है!
1. समझ लीजिये की आपके city में कोई बड़ा अपराध हुआ और उसके विरुद्ध थाने में FIR हुआ| लेकिन अगर police उस case को solve ना कर पाई, या case को solve करते समय पुलिस ही निष्पक्ष ना हो, या फिर case Police के level से ऊपर उठ गया हो, या पुलिस के अंदर भ्रष्टाचार शुरू हो जाये; तो उसमें CBI को call किया जाता है|
2. समझ लीजिये की कोई income tax की चोरी कर रहा है और income tax department उस पर inquiry कर रही है| लेकिन अगर Income tax Department से कोई भ्रष्टाचारी निकले तो CBI को call किया जाता है|
3. अगर समझ लीजिये की कोई उच्च स्तर का सरकारी कर्मचारी corruption करता है और लाखों करोड़ो का गबन करता है, तो उसपर anti corruption bureau कार्यवाही करती है| लेकिन अगर Anti Corruption वाले ही अपने काम में ईमानदार ना रहे तो CBI की team का गठन किया जाता है|
4. ठीक उसी तरह अगर कोई international level पर पैसे की हेरा-फेरी करता है तो उसके लिए Enforcement Directorate होता है| लेकिन अगर E.D. से कोई बेईमानी करे तो CBI को call किया जाता है|
CBI के बारे में कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी-
1. भारत सरकार (central govt), राज्य सरकार की सहमति से किसी राज्य में किसी मामले की जांच का आदेश CBI को दे सकती है|
2. सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट किसी भी राज्य सरकार के सहमति के बिना भी देश के किसी भी राज्य में किसी मामले की जांच का आदेश CBI को दे सकता है|
3. CBI के जांच का खेत्र पूरा देश और विदेश होता है (मतलब वो जहाँ चाहे, वहाँ official order के साथ जांच कर सकता है)
4. CBI officers के कोई uniform नहीं होते| वो हमेशा formal dress में रहते है|
5. CBI Ministry of Home affairs के department में नहीं आता है| CBI department of personnel training के under आता है जो सीधे प्रधान मंत्री को report करता है|
सीबीआई क्या है और ये CID से किस प्रकार से अलग है, इस वीडियो में पूरी जानकारी प्राप्त करिए –
चलिए अब जानते है CBI में नियुक्ति कैसे होती है? How to become a CBI officer?
CBI officer बनना काफी मुश्किल काम है| अक्सर नौजवानो में CBI officer बनने का एक अलग ही attraction होता है| तो चलिए जानते है कैसे बने CBI Officer |
Qualification required – Graduation pass
Exam you have to qualify-
अगर आपको ‘A’ group CBI officer बनना है तो आपको UPSC की परीक्षा पास करनी पड़ेगी| और अगर आप CBI Inspector, CBI Sub inspector होना चाहते है तो आपको SSC CGL की परीक्षा पास करनी पड़ेगी|
Subjects you have to read to qualify these exams-
इन् परीक्षाओ को पास करने के लिए आपको इन विषयों को पढ़ना पड़ेगा-
History, geography, Economics, India polity, Physics, Chemistry, Biology, Maths, English/Hindi, Reasoning/General intelligence, Environmental science, Computer tech
ये सारे विषय आपको परीक्षा के अलग अलग चरणों में मिलेंगे| साधारणतः ये परीक्षा 3 से 4 चरणों की होती है जिसमे personal interview भी शामिल है|
Personal interview – Personal Interview काफी मायने रखती है| इसमें आपके overall personality, presence of mind, positive attitude को देखा जाता है| आपका national और international level पर होने वाले घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए|
Final words-
तो ये थी CBI के बारे में पूरी जानकारी| एक CBI officer की ड्यूटी normal police कर्मी के मुकाबले थोड़ी कठिन होती है क्योंकि शारीरिक स्तर के साथ साथ मानसिक स्तर पर भी काफी research करना पड़ता है| क्योंकि ये central स्तर पर है इसलिए पुरे देश का भार इनके ऊपर होता है| ठीक उसी तरह इन् officers का चयन प्रक्रिया भी थोड़ी कठिन होती है| आज के लिए इतना ही| ऐसे और भी amazing facts के लिए हमारे ब्लॉग AniCow.com के साथ बने रहे|
Also read-