Bholaa Movie Dialogues – अजय देवगन, तब्बू

Bholaa Dialogues – Bholaa साल 2023 में रिलीज़ हुई एक एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसके मुख्य किरदार में शामिल है अजय देवगन, तब्बू, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा| तब्बू को बहुत लम्बे समय बाद अजय देवगन के साथ इस मूवी में देखा गया है|

भोला एक मासूम और सीधा-साधा इंसान है, जिसे एक गलतफहमी में अपराधी समझ लिया जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है| उसकी बेटी को अपहरण कर लिया जाता है, और उसे बचाने के लिए भोला को खतरनाक गैंगस्टर्स और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों का सामना करना पड़ता है|

अपनी ताकत और साहस से भोला हर मुश्किल को पार करता है| फिल्म एक्शन, ड्रामा और भावनाओं से भरी है, जहाँ भोला की निर्दोषता और पिता के प्यार की जीत होती है| अंत में, वह अपनी बेटी को बचाता है और न्याय पाता है|

हमेशा की तरह इस मूवी में भी अजय देवगन अपने डायलॉग्स की वजह से छाए रहे, वही दूसरी ओर तब्बू एक पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आई है| चलिए देख लेते है भोला मूवी के उन famous bollywood dialogues को जो पब्लिक के बीच सबसे ज्यादा फेमस रहे|

Bholaa Movie Dialogues

# आप ये तो जानती है की 10 साल मैं जेल में था,
पर उस से पहले क्या करता था, आप ये नहीं जानती..!!

# पांडव भी 5 ही थे,
और पूरी महाभारत लड़ ली..!!

# वो एक अचंभे की तरह हर बार मौत के द्वार पर माथा टेक कर वापस आ ही जाता था..!!

# एक बार जब उसने लहू का तिलक लगा लिया,
तब वो भूल जाता है उसके धड़ पर भी एक सर है..!!

# उसका एक हाथ पड़ते ही शरीर को भी पता नहीं चलता है की आत्मा कब निकल गई..!!

# लड़ाइयाँ हौसलों से जीती जाती है,
संख्या बल और हथियारों से नहीं..!!

# वर्दी पुलिस वाला पहने या पुलिस वाली,
दोनों डंडे का जोर दिखाते है..!!

# पुलिस वाला : मैडम आपको गोली लगी है..!
तब्बू : बन्दूक की नौकरी की है, गोली तो खानी पड़ेगी..!!

# शकल देख कर चार्ज शीट बनाने लग गयी है आजकल पुलिस..!!

# वर्दी को सीधा खड़ा हुआ आदमी भी अकड़ा हुआ दीखता है..!!

bholaa movie dialogues

Bholaa Dialogues

# मैं भी आपकी तरह एक आम आदमी हूँ,
जो गलत वक़्त पे गलत जगह फंस गया..!!

# उसकी साँसे रुक जाती है, पर वो नहीं रुकता..!!

# गीता पढ़के जा रहे हो, बाहर जाते ही महाभारत शुरू मत कर देना..!!

# शेरों के संविधान में समझौता नहीं होता..!!

# एक दीवार सब कहाँ रोक पाती है..!!

# नाम बताया तो तू पैरो पे गिर जायेगा..!!

# इसके बारे में जितना कम जानो उतना अच्छा है, ये कौन है, कहाँ से आया है, किसी को पता नहीं, और जिसको पता था वो बचा नहीं..!!

# ये धरती बंजर होकर भी बुज़दिल पैदा नहीं करती..!!

# विलन : पहले कभी यहाँ दिखे नहीं..!
अजय देवगन : अगर दिखे होते, तो तू नहीं दीखता..!!

# जब ये भस्म लगाता है, पता नहीं कितनो को भस्म कर देता है..!!