Best Makeup Youtube Channels – आज का लेख उन लड़कियों के लिए है जो सजने सवरने के शौक़ीन है और beauty tips के बारे में जानना चाहते है| आज इस सेल्फी और सोशल मीडिया युग में सजना और सवरना हर किसी के लिए जरुरी हो गया है| ऐसे में हर दिन ब्यूटी पार्लर में जाना सबके बजट में नहीं होता..!
लेकिन आज कई makeup youtube channels ऐसे भी है जहाँ से आप घर बैठे ब्यूटी और मेकअप टिप्स जान सकते है| आज के लेख में मैं आपको कुछ ऐसे ही best makeup youtube channels के बारे में बताने वाला हूँ जहाँ से आप मेकअप, ब्यूटी, स्किन केयर, हेयर केयर, नेल आर्ट, आदि टिप्स जान सकते है, और video tutorials देख खुद घर बैठे कर सकते है|
Best Makeup Youtube Channels
Kaur Tips
इस यूट्यूब चैनल की फाउंडर है सुखप्रीत जो अपने चैनल पर हेयर स्टाइल, मेकअप, स्किन केयर टिप्स और अन्य फैशन टिप्स शेयर करती है| इसके साथ साथ आपको इस चैनल पर हेयर लॉस टिप्स, घर बैठे फेसिअल, आँखों का मेकअप, अलग अलग हेयर स्टाइल बनाना और हर सीजन के लिए ब्यूटी टिप्स मिल जायेंगे| अब तक इस चैनल पर 1.40 million से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है|
Indian Girl Beauty Blogger Trisha
इस चैनल की फाउंडर है तृषा जो beauty tips, fashion tips, hair style tips, makeup guide, से सम्बंधित वीडियो बनाती है| तृषा अपने चैनल में फैशन आईडिया और लाइफस्टाइल टिप्स भी शेयर करती है जो काफी पॉपुलर होते है| इसके साथ साथ तृषा हर मौसम के लिए स्किन केयर टिप्स, मेकअप लुक टिप्स और फेस स्किन को हमेशा जवान रखने के टिप्स भी देती है| अब तक तृषा के चैनल पर 2.42 million से ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है|
Sumansi Sahgal
इस चैनल की फाउंडर है सुमानशी जो अपने चैनल पर प्रोफेशनल मेकअप टिप्स और ब्यूटी पार्लर कोर्स से सम्बंधित वीडियो अपलोड करती है| अगर आप घर बैठे फ्री ब्यूटी पार्लर कोर्स करना चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है| यहाँ आपको makeup kaise kare पर सारे टिप्स और वीडियो टुटोरिअल मिल जायेंगे|
इसके साथ साथ आपको यहाँ हेयर स्टाइल टिप्स, पेडीक्योर टिप्स, फेसिअल वीडियो, ब्राइडल मेकअप टिप्स, पार्टी मेकअप आईडिया, जैसे कई अन्य वीडियो टुटोरिअल भी मिल जायेंगे| अब तक इस चैनल पर 700K se ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है| ये चैनल best beauty youtube channels के लिस्ट में भी शामिल है|
Perkymegs Hindi
इस चैनल की फाउंडर है मेघा जो ब्यूटी और मेकअप टिप्स देने के साथ साथ फैशन और लाइफस्टाइल टिप्स भी शेयर करती है| ऐसा कहा जाता है की बिना फैशन ऑउटफिट और स्टाइलिश कपड़ों के हर ब्यूटी अधूरी है| तो अगर आप ब्यूटी और मेकअप टिप्स के साथ साथ स्टाइल और फैशन कपड़ों के बारे में जानकारी चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है| अब तक इस चैनल पर 1.47 million से ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है|
JSuper Kaur
अगर आप स्किन केयर के ऊपर प्रोफेशनल टिप्स चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है| यहाँ आपको चेहरे के पिम्पल को हटाने से लेकर स्किन एलर्जी, फेसिअल ग्लो स्किन, फेस सीरम, हेयर स्टाइल आईडिया, जैसे कई वीडियो मिल जायेंगे|
इसके साथ साथ इस चैनल पर आपको अलग अलग ब्यूटी क्रीम और घर पर बनाने वाले ब्यूटी नुस्खे की जानकारी भी मिल जाएगी| इस चैनल पर अब तक 1.85 million से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है| ये भी best beauty youtube channels के लिस्ट में शामिल है|
Beauty9
इस यूट्यूब चैनल पर फिलहाल अभी कोई वीडियो अपलोड नहीं होता, लेकिन अब तक जितने भी वीडियो अपलोड हुए है वो सारे काफी मददगार है| यहाँ आपको ब्यूटी और मेकअप से सम्बंधित हर एक टिप्स मिल जायेगा जैसे फेस मेकअप पैक बनाना, बालों को कलर करना, ड्राई स्किन का इलाज, स्किन क्रीम घर में बनाना, मुहांसो के लिए घरेलु नुस्खे, और इस तरह के कई अनेक|
यहाँ आपको ब्राइडल मेकअप, आँखों के लिए मेकअप, स्किन केयर रूटीन, हमेशा जवान कैसे दिखे, जैसे विषयों पर भी ब्यूटी टिप्स मिल जायेंगे| अब तक इस यूट्यूब चैनल पर 2 million से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है| इस चैनल पर मौजूद हर एक ब्यूटी और मेकअप वीडियो काफी मददगार है| बस यही उम्मीद करूँगा की आने वाले समय पर ये चैनल और भी वीडियो अपलोड करता रहे..!
Makeup by Parul Garg
इस चैनल की फाउंडर है पारुल जो यहाँ एक्सपर्ट मेकअप टिप्स शेयर करती है| अगर आप मेकअप से सम्बंधित एडवांस आईडिया और टिप्स चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है| यहाँ आपको ब्राइडल मेकअप के कई शार्ट वीडियो देखने को मिल जायेंगे जहाँ से आप कई तरह के मेकअप लुक आईडिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है| अब तक इस चैनल पर 10 million से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है| ये top 10 best makeup youtube channels के लिस्ट में भी शामिल है|
Rinkal Parekh
यहाँ आपको मेकअप, ब्यूटी, हेयर स्टाइल, बॉडी केयर, स्किन केयर जैसे कई विषयों पर वीडियो मिल जायेंगे| अगर आप हर सीजन के लिए नया हेयर स्टाइल चाहते है तो आप इस चैनल के हेयर स्टाइल वीडियो को देख सकते है|
यहाँ आपको और भी कई तरह के टिप्स मिलेंगे जैसे अंडरआर्म कालापन कैसे हटाए, गोरा स्किन पाने के लिए डेली रूटीन, हर तरह के चेहरे के लिए अलग अलग सनस्क्रीन, खूबसूरत दिखने के लिए नेचुरल टिप्स, प्राइवेट पार्ट को साफ़ रखने के हाइजीन टिप्स, इत्यादि| अब तक इस चैनल पर 3.70 million से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|
Rabia Skincare
ये beauty youtube channel भी काफी अच्छे खासे स्किन केयर टिप्स देता है, चाहे वो गोरापन से सम्बंधित हो, या फिर स्किन से डार्क स्पॉट हटाने से सम्बंधित हो, या बालों को लम्बा और घना करने के टिप्स हो| इस एक यूट्यूब चैनल पर आपको हर तरह के टिप्स मिल जायेंगे|
इस यूट्यूब चैनल की फाउंडर है रबिया जो अपने चैनल पर हर तरह के ब्यूटी, स्किन केयर और मेकअप टिप्स शेयर करती है| रबिया घर के सामग्री से बनने वाले घरेलु नुस्खे, फेस पैक, नेचुरल तेल, फेस जेल क्रीम, घरेलु शैम्पू, हर्बल क्रीम, इत्यादि भी बनाने के टिप्स बताती है| अब तक इस यूट्यूब चैनल पर 4.90 million से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|