9 Best Ghumne ki Jagah in India

Best Ghumne ki Jagah – हमारा देश भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है जहाँ आपको अलग-अलग खान-पान, संस्कृति, त्यौहार, भाषाएँ, रहन-सहन, आदि देखने को मिलेंगे| अगर आप एक ऐसी जगह की तलाश में हैं जो आपको अपनी विविधता के कारण हैरान कर दे और आपके soul को छू जाए, तो भारत से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता|

एक तरफ हिमालय की बर्फ से ढकी ऊँची चोटियाँ हैं, तो दूसरी तरफ केरल और गोवा के सुनहरे समुद्र तट| एक ओर राजस्थान के विशाल थार रेगिस्तान की रेत हैं, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर के हरे-भरे चाय बागान और घने जंगल| भारत की भूमि पर सिंधु घाटी की सभ्यता से लेकर आज तक का एक लंबा इतिहास बसता है| यहाँ आप प्राचीन मंदिरों, भव्य महलों, ऐतिहासिक किलों और स्मारकों को देख सकते हैं जो अपने पीछे की कहानियाँ को जान सकते है|

उत्तर भारत के कचोड़ी-जलेबी छोले-भठूरे से लेकर दक्षिण के मसालेदार इडली-डोसा तक, पूर्व के मछली के व्यंजनों से लेकर पश्चिम भारत के स्वादिष्ट ढोकला-फाफड़ा तक, हर क्षेत्र का अपना एक अलग स्वाद है| इस लेख में मैं आपको best ghumne ki jagah in India के बारे में बताने जा रहा हूँ जहाँ आप इन सारी विविधता को महसूस कर पाएंगे|

Best Ghumne ki Jagah in India

Kodaikanal (Tamil Nadu)

august me ghumne ki jagah Kodaikanal

कोडईकनाल (Kodaikanal) एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है जो तमिलनाडु में स्तिथ है| ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपने हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है| इसे ‘पहाड़ों की राजकुमारी’ के नाम से भी जाना जाता है| ये एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है|

आप Kodaikanal Lake में अपने फेमिली और दोस्तों के साथ बोटिंग का आनंद ले सकते है| कोडईकनाल में स्तिथ Baryant Park फूलों का एक सुन्दर बगीचा है जो फोटोग्राफी के लिए एक बेस्ट जगह है|

कोडईकनाल का Silent Valley View Point एक शांत वातावरण है जहाँ से आप घाटियों का मनोरम दृश्य देख सकते है| यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त का समय काफी मनमोहक होता है जिसे आप कैमरा में भी कैद कर सकते है|

कोडईकनाल का Silver Cascade Waterfall एक खूबसूरत वॉटरफॉल है जहाँ टूरिस्ट फोटोशूट और रिलेक्स करने के लिए आते है| इसके साथ-साथ आप कोडईकनाल में शॉपिंग कर सकते है, यहाँ के लोकल चॉकलेट फैक्ट्री में जाकर चॉकलेट बनते देख सकते है, दोस्तों के साथ ट्रैकिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटी में भाग ले सकते है| Best ghumne ki jagah की लिस्ट में मैं इस जगह को top 10 में रखना चाहूंगा|

Kinnaur (Himachal Pradesh)

august me ghumne ki jagah kinnaur

किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पर स्तिथ एक खूबसूरत जगह है जो बर्फ से ढकी चोटियों और हरी-भरी घाटियों के लिए प्रसिद्ध है| यहाँ आपको भारतीय और तिब्बती संस्कृतियों का एक अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा| यहाँ कई प्राचीन मंदिर और पौराणिक कथाओं से जुड़े स्थल हैं|

अगर आप बौद्ध मठों के दर्शन, ट्रैकिंग, कैंपिंग और सेब के बागानों में घूमना चाहते है तो यहाँ जरूर जाए| कल्पा, सांगला और चितकुल यहाँ के कुछ ऐसे खूबसूरत गाँव है जो इस खेत्र की पारंपरिक जीवन शैली को दिखाती है|

कल्पा समुद्र तल से हज़ारो मीटर ऊंचाई में स्तिथ एक खूबसूरत गाँव है जहाँ से कैलाश पर्वत का अद्भुत नज़ारा भी दीखता है| चितकुल भारत का आखिरी गाँव माना जाता है जहाँ से आगे तिब्बत की सीमा शुरू होती है| यहाँ आप मठ, लकड़ी के बने घर और कई मंदिरों के दर्शन कर सकते है|

Jaipur (Rajasthan)

august me ghumne ki jagah jaipur

जयपुर भारत के सबसे बड़े और रईसी शहरों में से एक है जो अपने बड़े-बड़े पैलेस, ऐतिहासिक किलों, रंग-बिरंगे महलों, आकर्षक होटल और रिसोर्ट के लिए दुनिया भर में जाना जाता है| इस पिंक सिटी में घूमने लायक कई जगहें है जिन्हें घूमने के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते है|

जयपुर का Amber Fort एक विश्व धरोहर स्थल है जो UNESCO के लिस्ट में भी शामिल है| यहाँ आप राजपूतों की शानदार वास्तुकला और लाइफस्टाइल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है| आप जयपुर के Hawa Mahal में भी जा सकते है जिसमें 900 से ज्यादा खिड़कियाँ है| इसे राजपूत रानियों के लिए बनाया गया था ताकि वो बाहर का नज़ारा देख सके|

आप जयपुर के City Palace में भी घूम सकते है जो एक समय महाराजा सवाई जय सिंह का राजसी आवास हुआ करता था| ये आज एक म्यूजियम और पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है जहाँ आप राजपूत घरानों से जुड़ी वस्तुएँ देख सकते है और उनके इतिहास के बारे में जान सकते है|

जयपुर के Jal Mahal को जब आप दूर से देखेंगे तो आपको लगेगा जैसे कोई महल पानी पर तैर रहा है| आप जयपुर के Johari Bazar में शॉपिंग के लिए भी जा सकते है जो राजस्थानी ज्वेलरी, साड़ियाँ, रंगीन कपड़े और हेंडीक्राफ्ट की चीज़ो के लिए प्रसिद्ध है|

Coorg (Karnataka)

august me ghumne ki jagah coorg

कूर्ग (Coorg) जिसे ‘भारत का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है, कर्नाटक में स्तिथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है| ये हिल स्टेशन बड़े-बड़े पहाड़ों, हरे-भरे घने जंगलों और कॉफ़ी व मसालों के बागानों के लिए प्रसिद्ध है| ये जगह हर सीजन में घूमने के लिए बेस्ट है|

गर्मियों में आप Nagarhole Reserve में जंगल सफारी कर सकते है, और Barapole में रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा सकते है| ठंडियों के मौसम में आप Madikeri Fort घूम सकते है और कूर्ग के इतिहास के बारे में जान सकते है|

मानसून में आप बड़े-बड़े कॉफ़ी बागानों को घूम सकते है और Kote Betta में दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रैकिंग कर सकते है| Abbey Waterfall कूर्ग का एक खूबसूरत झरना है जो कॉफ़ी बागानों से घिरा हुआ है| मानसून में यहाँ विशेष रूप से पर्यटक घूमने के लिए आते है|

इसके साथ-साथ अगर आप कूर्ग के Mandalpatti में जाते है तो आपको ऐसा लगेगा जैसे आप बादलों के बीच पहुँच चुके है| Mandalpatti तक जाने के लिए एडवेंचर से भरा Jeep की सफारी आपको ज़िन्दगी भर याद रहेगी| अगर आप best ghumne ki jagah in India का लिस्ट बना रहे है तो कूर्ग को उसमें जरूर शामिल करे|

Ooty (Tamil Nadu)

best ghumne ki jagah in india ooty

दक्षिण भारत के नीलगिरि पहाड़ियों के बीच स्तिथ ऊटी (Ooty) के खूबसूरत हिल स्टेशन है| तमिलनाडु में स्तिथ ये जगह एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट भी माना जाता है| ये हिलस्टेशन अपनी मनमोहक सुंदरता, शांत मौसम और हरे-भरे चाय बागानों के कारण पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है| अगर आप कपल है या फिर फेमिली टूर पर निकले है, तो Ooty आपको काफी पसंद आने वाली है|

ऊटी का Botanical Garden परिवार के साथ घूमने का बेस्ट जगह रहेगा| यहाँ आपको कई पौधों की अलग अलग प्रजातियाँ मिल जाएँगी| हरे-भरे गार्डन में खूबसूरत फूलों के बीच फोटोग्राफी का भी एक अलग ही आनंद रहेगा| ऊटी का Rose Garden भी एक काफी खूबसूरत घूमने का जगह रहेगा जहाँ आपको हज़ारो किस्म के गुलाब के फूल मिलेंगे|

ऊटी अपने Toy Train Safari के लिए भी जाना जाता है| आप Ooty Toy Train में बैठ हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत नज़ारों के बीच से होकर पुरे ऊटी को घूम सकते है| ऊटी में Doddabetta Peak नीलगिरि पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है जहाँ से ऊटी और आसपास के क्षेत्रों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है|

Andaman Nicobar

best ghumne ki jagah in india

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश (Union Territory) है, जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है|

अंडमान निकोबार लगभग 500 से ज्यादा छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर टूरिस्ट को घूमने की अनुमति है| अगर आप वाटर स्पोर्ट्स, समुद्र बीच में घूमना और आइलैंड देखने के शौक़ीन है तो अंडमान निकोबार में घूमना आपके लिए बेस्ट रहेगा|

यहाँ पोर्टब्लेयर में कई लोकल टूरिस्ट स्पॉट मौजूद है जिन्हें सबसे पहले घूम लेना बेहतर होगा| अगर आप अकेले या कपल है तो आप यहाँ बाइक रेंट पर ले सकते है और लोकल टूरिस्ट स्पॉट घूम सकते है| फैमिली और ग्रुप के लिए यहाँ बस, टैक्सी और ऑटो भी उपलब्ध है|

Ross Island (Netaji Subhash Chandra Bose Island) पोर्टब्लेयर से 2-3 km की दुरी पर है जहाँ आप ferry से जा सकते है| यहाँ आपको ब्रिटिश ज़माने की कई छोटी बड़ी इमारतें मिलेंगी जो आज खंडहर बन चुकी है| लेकिन इन्ही खंडहर इमारतों को देखने के लिए टूरिस्ट दूर दूर से आते है|

यहाँ आपको Japanese Bunker भी देखने को मिलेगा जिसे World War 2 के दौरान जापानी सैनिकों द्वारा बनाया गया था ताकि दुश्मनों के हमलों से बचा जा सके| इसके साथ साथ Ross Island में आप आराम से 2-3 घंटे बिता सकते है|

Havelock Island अंडमान निकोबार का एक काफी फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन माना जाता है जिसे ‘स्वराज द्वीप’ के नाम से भी जाना जाता है| इसका सबसे लोकप्रिय जगह है ‘Kala Pathar Beach’ जो की एक शांत और खूबसूरत बीच है| यहाँ के सूर्योदय का नज़ारा काफी मनोरम है|

चलिए अब भारत के बाहर best ghumne ki jagah के बारे में जानते है| यहाँ मैंने तीन ऐसी जगहों के बारे में बताए है जो सबसे अलग है|

Iguazu Waterfalls

sabse khubsurat ghumne ki jagah

ये अर्जेंटीना और ब्राज़ील के बॉर्डर में स्तिथ एक खूबसूरत वॉटरफॉल है| प्राकृतिक झरने तो आपने कई देखे होंगे लेकिन Iguazu waterfall सबसे अलग है| इस वॉटरफॉल को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते है और इसके अद्भुत नज़ारे को देख खो जाते है| इस झरने की ऊंचाई 80 मीटर है और इतने ऊंचाई से जब पानी झरने से निचे गिरता है तो वो नज़ारा इस झरने को सबसे अलग और खूबसूरत बनाता है| ये खूबसूरत झरना UNESCO के वर्ल्ड हेरिटेज साइट के लिस्ट में भी शामिल है|

City of Ice
duniya ki sabse khubsurat jagah

चीन के हर्बिन शहर में हर साल सर्दी के मौसम में Harbin International Ice and Snow Festival धूम-धाम से मनाया जाता है| इस दौरान इस पुरे festival (त्यौहार) को बर्फ की चीज़ो से सजाया जाता है जैसे बर्फ के किले, बर्फीली झूले, बर्फीले लाइट, इत्यादि| यहाँ तक की आप बर्फ की बनी घर सजाने की चीज़े भी खरीद सकते है| आश्चर्य की बात ये है की इस दौरान ये बर्फ पिघलते भी नहीं है| अगर आपको ठंडी जगहों में घूमने का शौक है तो आप यहाँ जरूर जाए|

Santorini

best ghumne ki jagah in the world

सेंटोरिनी ग्रीस का एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो रोमांटिक बीच, लक्ज़री रिसोर्ट, खूबसूरत आइलैंड, हनीमून अट्रैक्शन, और अन्य कई टूरिस्ट प्लेस के लिए जाना जाता है| यहाँ के आकर्षक समुद्री तटों के बीच सफ़ेद रंग के घर और रिसोर्ट आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे| इस जगह का सूर्यास्त आपको एक अलग ही दुनिया में ले जायेगा| अगर आप वाकई best ghumne ki jagah की तलाश में है तो यहाँ आकर आपकी तलाश ख़तम हो जाएगी|

Haunted Places in India