Best Bathing Soap in India – साबुन का प्रयोग आज हमारे दैनिक जीवन में आम हो चूका है| इसी वजह से आज बाजार में कई वैरायटी के साबुन मौजूद है| लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि हर एक स्किन के लिए अलग साबुन बना है और अगर गलत साबुन का प्रयोग स्किन पर किया जाए तो कई तरह के प्रॉब्लम देखने को मिलते है जैसे खुजली, एलर्जी, रूखी त्वचा, स्किन डैमेज, इत्यादि|
आज बाजार में कई तरह के साबुन मौजूद है जैसे हर्बल साबुन, एंटी-बैक्टीरियल साबुन, मॉइस्चराइजिंग साबुन, ग्लोइंग स्किन साबुन, आदि| मॉइस्चराइजिंग साबुन का प्रयोग ज्यादातर रूखी और ड्राई स्किन पर किया जाता है|
अगर ऑयली स्किन है तो उसमें आयल कण्ट्रोल साबुन का प्रयोग जरुरी है| नार्मल और सेंसिटिव स्किन के लिए भी अलग से साबुन जरुरी है वरना एलर्जी हो सकती है| इस लेख में मैंने कुछ ऐसे ही अलग अलग तरह के साबुनों के बारे में बताया है जो फेस वाश से लेकर नहाने तक प्रयोग किया जा सकता है|
Best Bathing Soap in India
Lux Soap
इस साबुन के ब्रांड को 50 से भी ज्यादा देशों में पसंद किया जाता है| ये साबुन पहली बार साल 1925 में लांच हुई थी| इसे Hindustan Unilever कंपनी द्वारा बनाया जाता है जो साबुन के साथ साथ शावर जेल, शैम्पू, कंडीशनर, बॉडी वाश, आदि भी बनाती है|
Lux soap अपने मॉइस्चराइजर क्वालिटी और खुशबू के लिए जानी जाती है| भारत में लगभग हर उम्र की लड़कियाँ और महिलाएं इसका प्रयोग करती है| इस साबुन के कई वैरायटी मार्केट में मौजूद है जैसे Lux Velvet Touch, Lux International Creamy, Lux Fresh Splash Water, Lux Cooling Mint, इत्यादि| Lux soap best bathing soap for women के लिस्ट में भी शामिल है|
Nivea Soap
ये साबुन हर स्किन को सूट करता है और त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखता है| ये स्किन को साफ़ और फ्रेश रखते हुए लम्बे समय तक ताज़ा रखता है| Nivea एक प्रसिद्ध जर्मन ब्रांड है जो स्किन केयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाता है|
इसके कई साबुन के वैरायटी मार्केट में उपलब्ध है जैसे-
- Nivea Creme Soft Soap – ड्राई स्किन के लिए, क्रीमी और मॉइस्चराइजिंग।
- Nivea Milk Delights Soap – दूध और शहद के साथ कोमल त्वचा के लिए।
- Nivea Pearl & Beauty Soap – चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए।
- Nivea Protect & Care Soap – बैक्टीरिया से सुरक्षा और ताजगी देता है।
Dettol Soap
अगर आप एंटी बैक्टीरियल और जर्म प्रोटेक्शन साबुन का प्रयोग कर अपने पुरे परिवार को सुरक्षित रखना चाहते है तो आप Dettol soap का प्रयोग कर सकते है| बैक्टीरिया और जर्म प्रोटेक्शन के साथ साथ ये साबुन बॉडी को फ्रेश भी रखता है|
इस कंपनी ने अपनी शुरुवात साल 1933 को अपने एंटीसेप्टिक लिक्विड (Antiseptic Liquid) से की थी और आज Dettol कई प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है जैसे हैंडवाश, हैंड सांइटिज़ेर, बॉडी वाश, इत्यादि| Dettol soap best bath soap in India के लिस्ट में भी शामिल है|
Pears Soap
इस साबुन को भी Hindustan Unilever बनाती है| ये साबुन ग्लिसरीन से बना होता है इसलिए ये स्किन के मॉइस्चराइजर को लम्बे समय तक बनाएं रखता है जिसके कारण स्किन सॉफ्ट रहता है| ये सेंसिटिव स्किन के लिए काफी लाभदायक है| महिलाएं इसे फेस वाश के लिए भी प्रयोग करती है और ये बच्चों के स्किन को भी सूट करता है|
इस साबुन के कुछ प्रमुख लाभ-
- त्वचा के लिए हल्का और सुरक्षित – कठोर केमिकल्स से मुक्त
- ग्लिसरीन युक्त – त्वचा को मॉइस्चराइज करता है
- एंटी-बैक्टीरियल गुण – त्वचा को साफ और स्वस्थ रखता है
- सभी उम्र और स्किन टाइप के लिए उपयुक्त – बच्चों से लेकर बड़ों तक
Lifebuoy Soap
Lifebuoy साबुन हाइजीन और जर्म प्रोटेक्शन क्वालिटी के लिए कई भारतीय परिवारों की पहली पसंद है| ये साबुन पीढ़ी दर पीढ़ी भारतीय परिवारों में पसंद किया जाता रहा है जिसका एक और कारण है इसका बजट प्राइस| ये साबुन कई वैरायटी में पाया जाता है जैसे Lifebuoy Lemon Fresh, Lifebuoy Vita Protect, Lifebuoy Care Plus, Lifebuoy Moisture Plus, Lifebuoy Nature, Lifebuoy Red Soap Bar, इत्यादि| ये साबुन best bath soap for daily use के लिस्ट में शामिल है|
Vivel Soap
इस साबुन को महिलाओं द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता है| Vivel साबुन ITC कंपनी द्वारा बनाया जाना वाला एक फेमस साबुन ब्रांड है| ये ना सिर्फ त्वचा को साफ़, चमकदार और फ्रेश रखता है बल्कि लम्बे समय तक खुशबू भी देता है| हर दिन नहाते समय अगर इसे चेहरे पर लगाया जाए तो आप महसूस कर पाएंगे की कुछ दिनों बाद आपका चेहरा ग्लो कर रहा है|
इसके कई वैरायटी मार्केट में उपलब्ध है जैसे-
- Vivel Active Fresh – पसीने की दुर्गंध दूर करता है, ताजगी देता है।
- Vivel Ayurveda (नीम, हल्दी, एलोवेरा) – प्राकृतिक तत्वों से त्वचा की देखभाल करता है।
- Vivel Diamond Cream – त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाता है।
- Vivel Winter Cream – सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेहतर मॉइस्चराइजेशन देता है।
Fiama Di Wills soap
नहाने के साबुन में Fiama Di Wills के साबुन भी काफी प्रचलित है| ये ITC कंपनी द्वारा बनाया गया एक premium bathing soap है जो त्वचा को कोमल और ताज़गी भरा महसूस कराता है| ये साबुन नेचुरल इंग्रीडिएंट्स और आवश्यक तेलों से बना होता है, जो त्वचा को डीप क्लींजिंग देने के साथ-साथ मॉइश्चराइज भी करता है|
इसमें मौजूद नेचुरल एक्टिव्स त्वचा को साफ़ और ग्लोइंग बनाते हैं| साबुन में मौजूद फ्लोरल और फ्रूट फ्रैग्रेंस के कारण शरीर पर ताज़ा सुगंध लम्बे समय तक बनी रहती है| इसमें मौजूद मॉइश्चराइजिंग फॉर्मूला त्वचा को ड्राई होने से बचाता है| ये कंपनी साबुन के साथ साथ शैम्पू, शावर जेल, हैंड वाश, फेस वाश और कंडीशनर भी बनाती है|
Park Avenue Soap
अगर आप best bathing soap for men तलाश रहे है तो आप इस ब्रांड के साथ जा सकते है| वैसे तो Park Avenue पुरुषों के शर्ट और टीशर्ट के लिए दुनियाभर में जाना जाता है लेकिन इसके साथ साथ Park Avenue के साबुन मजबूत खुशबू और लम्बे समय तक तरोताज़ा महसूस कराने के लिए भी जाने जाता है|
इन साबुनों को विशेष रूप से पुरुषों की त्वचा के लिए बनाया गया है जिनमें एंटी-बैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं| इसके साबुन लंबे समय तक बॉडी पर फ्रेशनेस बरकरार रखता है और पसीने और दिनभर की गंदगी को साफ करता है| साबुन और कपड़ों के साथ साथ Park Avenue के परफ्यूम भी काफी फेमस है|