Beauty Tips in Hindi – आज का लेख उन लड़कियों के लिए है जो सजने सवरने के शौक़ीन है और beauty tips के बारे में जानना चाहते है| आज इस सेल्फी और सोशल मीडिया के ट्रेंड में सजना और सवरना हर किसी के लिए जरुरी हो गया है|
चाहे ऑफिस के लिए जाना हो, पार्टी के लिए जाना हो, या फिर कॉलेज या शॉपिंग के लिए; बिना सजे सवरे कोई नहीं निकलता| ऐसे में हर बार ब्यूटी पार्लर में जाना संभव नहीं होता..!
लेकिन आज कई beauty youtube channels ऐसे भी है जहाँ से आप घर बैठे ब्यूटी और मेकअप टिप्स जान सकते है और खुद घर बैठे अपने से सज सकते है|
आज के लेख में मैं आपको कुछ ऐसे ही यूट्यूब चैनल के बारे में बताने वाला हूँ जहाँ से आप मेकअप, ब्यूटी, स्किन केयर, हेयर केयर, नेल आर्ट, आदि टिप्स जान सकते है और वीडियो देख खुद घर बैठे कर सज सकते है|
Best Beauty Youtube Channels
Rabia Skincare
इस चैनल की फाउंडर है Rabia जो टॉप beauty bloggers in India के लिस्ट में भी शामिल है| ये ब्यूटी यूट्यूब चैनल काफी अच्छे खासे beauty & skin care tips देता है, चाहे वो गोरापन से सम्बंधित हो, या फिर स्किन से डार्क स्पॉट हटाने से सम्बंधित हो, या बालों को लम्बा और घना करने के टिप्स हो|
इस एक यूट्यूब चैनल पर आपको हर तरह के टिप्स मिल जायेंगे जैसे ब्यूटी, स्किन केयर और मेकअप| ब्यूटी टिप्स शेयर करने के साथ साथ Rabia घर के सामग्री से बनने वाले घरेलु नुस्खे, फेस पैक, नेचुरल तेल, फेस जेल क्रीम, घरेलु शैम्पू, हर्बल क्रीम, इत्यादि भी बनाने के टिप्स बताती है|
इस तरह से देखा जाए तो 20 से 40 तक की उम्र की सभी महिलाओं के लिए ये यूट्यूब चैनल काफी उपयोगी रहेगा| अब तक इस यूट्यूब चैनल पर 4.96 million से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|

Kaur Tips
इस यूट्यूब चैनल की फाउंडर है Sukhpreet जो अपने चैनल पर हेयर स्टाइल, मेकअप, स्किन केयर टिप्स और अन्य फैशन टिप्स शेयर करती है| इसके साथ साथ आपको इस चैनल पर हेयर लॉस टिप्स, घर बैठे फेसिअल करना, आँखों का मेकअप, अलग अलग हेयर स्टाइल बनाना और हर सीजन के लिए ब्यूटी टिप्स मिल जायेंगे|
चाहे आपकी उम्र 20+ हो या फिर 35+ हो, यहाँ आपको मेकअप और स्किन केयर से सम्बंधित कई घरेलु उपाय और टिप्स मिलने वाले है| अब तक इस चैनल पर 1.43 million से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है|
Makeup by Parul Garg
इस चैनल की फाउंडर है Parul जो यहाँ एक्सपर्ट मेकअप टिप्स शेयर करती है| अगर आप मेकअप से सम्बंधित एडवांस आईडिया और प्रोफेशनल टिप्स चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है|
यहाँ आपको ब्राइडल मेकअप के कई शार्ट वीडियो देखने को मिल जायेंगे जहाँ से आप कई तरह के मेकअप लुक आईडिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है| अब तक इस चैनल पर 11.8 million से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है| ये पारुल का नाम फेमस beauty bloggers in India के लिस्ट में भी शामिल है|
Best Fashion Brands in the World
Beauty9
ये भी एक बेहतरीन beauty youtube channels है जहाँ आपको ब्यूटी और मेकअप से सम्बंधित हर तरह के टिप्स मिल जायेंगे जैसे फेस मेकअप पैक बनाना, बालों को कलर करना, ड्राई स्किन का इलाज, स्किन क्रीम घर में बनाना, मुहांसो के लिए घरेलु नुस्खे, और इस तरह के अन्य कई|
यहाँ आपको ब्राइडल मेकअप, आँखों के लिए मेकअप, स्किन केयर रूटीन, हमेशा जवान कैसे दिखे, जैसे विषयों पर भी ब्यूटी टिप्स मिल जायेंगे| अब तक इस यूट्यूब चैनल पर 2.01 million से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है| इस चैनल पर मौजूद हर एक ब्यूटी और मेकअप वीडियो काफी मददगार है|
Malvika Sitlani
इस चैनल की फाउंडर है Malvika जो एक मॉडल, एक्ट्रेस और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर है| मालविका अपने चैनल पर लाइफस्टाइल, मेकअप और स्किन केयर से सम्बंधित वीडियो अपलोड करती है| मालविका कई ब्यूटी ब्रांड्स के साथ काम भी कर चुकी है|
मालविका का नाम Forbes India’s Top 100 Digital Stars के लिस्ट में भी शामिल है| मालविका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी काफी एक्टिव रहती है| मालविका के यूट्यूब चैनल पर 834K सब्सक्राइबर मौजूद है|

Be Beautiful
इस यूट्यूब चैनल पर आपको हेयर केयर, स्किन केयर, मेकअप, वैलनेस और डेली लाइफस्टाइल से सम्बंधित वीडियो मिल जायेंगे| ये यूट्यूब चैनल उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो अपनी भाग दौड़ वाली लाइफस्टाइल के बीच एक्सपर्ट मेकअप और ब्यूटी टिप्स तलाश करती है|
यहाँ इन चैनल पर कई स्किन केयर और ब्यूटी एक्सपर्ट अपने पर्सनल टिप्स शेयर करती है जिसे देखकर कोई भी ब्यूटी एक्सपर्ट बन सकता है| इस चैनल पर 3.07 million से ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है| अगर बेस्ट beauty channels on youtube में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस चैनल को 5 में से 4.3 देना चाहूंगा|
Rinkal Parekh
यहाँ आपको मेकअप, ब्यूटी, हेयर स्टाइल, बॉडी केयर, स्किन केयर जैसे कई विषयों पर वीडियो मिल जायेंगे| अगर आप हर सीजन के लिए नया हेयर स्टाइल चाहते है तो आप इस चैनल के हेयर स्टाइल प्लेलिस्ट के वीडियो को देख सकते है|
यहाँ आपको और भी कई तरह के टिप्स मिलेंगे जैसे अंडरआर्म कालापन कैसे हटाए, गोरा स्किन पाने के लिए डेली रूटीन, हर तरह के चेहरे के लिए अलग अलग सनस्क्रीन, खूबसूरत दिखने के लिए नेचुरल टिप्स, प्राइवेट पार्ट को साफ़ रखने के हाइजीन टिप्स, इत्यादि| अब तक इस चैनल पर 3.65 million से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|
Indian Girl Beauty Blogger Trisha
इस चैनल की फाउंडर है Trisha जो beauty tips, fashion tips, hair style tips, makeup guide, से सम्बंधित वीडियो अपलोड करती है| तृषा अपने चैनल में फैशन आईडिया और लाइफस्टाइल टिप्स भी शेयर करती है जो काफी पॉपुलर होते है|
इसके साथ साथ तृषा हर मौसम के लिए स्किन केयर टिप्स, मेकअप लुक टिप्स और फेस स्किन को हमेशा जवान रखने के टिप्स भी देती है| अब तक तृषा के चैनल पर 2.40 million से ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है|
Famous Couple Youtube Channels
Sumansi Sahgal
इस चैनल की फाउंडर है Sumansi जो अपने चैनल पर प्रोफेशनल मेकअप टिप्स और ब्यूटी पार्लर कोर्स से सम्बंधित वीडियो अपलोड करती है| अगर आप घर बैठे फ्री ब्यूटी पार्लर कोर्स करना चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है|
यहाँ आपको मेकअप कैसे करे पर सारे टिप्स और वीडियो गाइड मिल जायेंगे| इसके साथ साथ आपको यहाँ हेयर स्टाइल टिप्स, पेडीक्योर टिप्स, फेसिअल वीडियो, ब्राइडल मेकअप टिप्स, पार्टी मेकअप आईडिया, जैसे कई अन्य वीडियो भी मिल जायेंगे|
Sumansi मेकअप कोर्स, ब्यूटी पार्लर कोर्स और मेकअप थ्योरी क्लास भी कराती है जिसके वीडियो आपको उनके चैनल पर मिल जायेंगे| अगर आप अपना खुद का ब्यूटी पार्लर या मेकअप बिज़नेस खोलना चाहते है तो ये चैनल आपके लिए काफी मददगार साबित होगा|
अब तक इस चैनल पर 874K से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है| ये चैनल टॉप beauty youtube channels के लिस्ट में भी शामिल है|

Perkymegs Hindi
इस चैनल की फाउंडर है Megha जो ब्यूटी और मेकअप टिप्स देने के साथ साथ फैशन और लाइफस्टाइल टिप्स भी शेयर करती है| ऐसा माना जाता है कि बिना फैशन ऑउटफिट और स्टाइलिश कपड़ों के हर ब्यूटी अधूरी है, और इसी कमी को पूरा करती है मेघा जो अपने वीडियो के जरिये स्टाइल और फैशन के बारे में बताती है|
तो अगर आप ब्यूटी और मेकअप टिप्स के साथ साथ स्टाइल और फैशन कपड़ों के बारे में जानकारी चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है| अब तक इस चैनल पर 1.48 million से ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है|
Anushka Hair Style
एक अच्छे hair style के बिना हर ब्यूटी और मेकअप अधूरा है| एक प्रोफेशनल हेयर स्टाइल आपके खूबसूरती पर चार चाँद लगाता है| अगर आप सिंपल से लेकर प्रोफेशनल तरीके के अलग अलग हेयर स्टाइल का आईडिया चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है|
यहाँ आपको हर सीजन और हर occasion के लिए अलग अलग हेयर स्टाइल आईडिया मिल जायेंगे| चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस जाना हो, या फिर किसी पार्टी या शादी में, इस चैनल पर आपको हर
किस्म के hair style मिल जायेंगे जिसे वीडियो में देख आप भी अपना सकते है| अब तक इस चैनल पर 534K से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है|
JSuper Kaur
अगर आप स्किन केयर के ऊपर प्रोफेशनल टिप्स चाहते है तो आप इस चैनल को फॉलो कर सकते है| यहाँ आपको चेहरे के पिम्पल को हटाने से लेकर स्किन एलर्जी, फेसिअल ग्लो स्किन, फेस सीरम, हेयर स्टाइल आईडिया, जैसे कई वीडियो मिल जायेंगे|
इसके साथ साथ इस चैनल पर आपको अलग अलग ब्यूटी क्रीम और घर पर बनाने वाले ब्यूटी नुस्खों की जानकारी भी मिल जाएगी| इस चैनल पर अब तक 1.83 million से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है| ये भी बेस्ट beauty bloggers in India के लिस्ट में शामिल है|








