7 Best Barish me Ghumne ki Jagah

Barish me Ghumne ki Jagah – मानसून का समय जून से अक्टूबर के बीच तक का माना जाता है और इस मौसम में घूमने का अपना अलग ही मज़ा है| कड़कती धुप और गर्मी के मौसम के बाद हर कोई घूमने की प्लानिंग करने लगता है| चाहे सोलो ट्रेवल हो, हनीमून हो, या फिर फैमिली वेकेशन; मानसून बारिश के मौसम में ट्रेवल करने का मज़ा ही अलग है|

वैसे तो भारत का हर कोना घूमने के लिए जन्नत है लेकिन मानसून के दिनों में कुछ ऐसी जगहे है जहाँ हर कोई जाना चाहता है| तो अगर आप भी मानसून में कही ट्रेवल करने का प्लान बना रहे है तो आज का ट्रेवल गाइड आपके लिए काफी मददगार होने वाला है| आज के ट्रेवल गाइड में हम monsoon travel places पर चर्चा करेंगे और जानेंगे इंडिया में monsoon me ghumne ki jagah.

Barish me Ghumne ki Jagah

Bhandardara (Maharashtra)

barish me ghumne ki jagah Bhandardara

Bhandardara एक Holiday Resort Village है जो अहमदनगर जिला, महाराष्ट्र में स्तिथ है| ये एक तरह से छोटा हिल स्टेशन है जो ट्रैकिंग और फैमिली टूर के लिए जाना जाता है| Bhandardara के पास आपको झील, डैम, वॉटरफॉल, पहाड़ और पर्वत देखने को मिलेंगे|

Bhandardara तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ‘Igatpuri’ है जो Bhandardara से लगभग 40 km की दुरी पर स्तिथ है| आप बस या फिर टैक्सी से भी मुंबई से Bhandardara जा सकते है| आप पुणे से भी Bhandardara आराम से जा सकते है|

Bhandardara में आप Arthur Hill Lake में बोटिंग का आनंद उठा सकते है| ये झील 30 km तक लम्बी है| मानसून के समय इस झील में घूमने का एक अलग ही मज़ा है| आप अपनी फैमिली के साथ Randha Waterfall में भी जा सकते है| गर्मियों के समय लोग यहाँ कड़कड़ाती धुप से राहत पाने के लिए आते है| ये वॉटरफॉल 45 m की ऊंचाई पर स्तिथ है और मानसून के समय यहाँ गिरते हुए पानी का दृश्य काफी मनोरम है|

अगर आप एडवेंचर और ट्रैकिंग का शौक रखते है तो आप Bhandardara के रतनगढ़ किले में भी जा सकते है| ये किला मुगलों का एक ऐतिहासिक किला है जो समुद्रतल से काफी ऊंचाई पर स्तिथ है| यहाँ आपको और भी कई टूरिस्ट अट्रैक्शन देखने को मिलेंगे जैसे Mt. Kalsubai, Umbrella Falls, Wilson Dam, Amruteshwar Temple, आदि|

Bhandardara में रहने के लिए आपको कई होटल, कॉटेज और रिसोर्ट मिल जायेंगे जैसे Manas Resort, Anandvan Resort, इत्यादि| अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन है तो आप यहाँ झील के पास टेंट लगाकर भी रह सकते है| अगर best places to visit in monsoon में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|

Darjeeling (West Bengal)

monsoon me ghumne ki jagah darjeeling

दार्जीलिंग पश्चिम बंगाल की एक फेमस हिल स्टेशन है| दार्जीलिंग हमेशा से अपने चाय के बागानों के लिए हरा-भरा दीखता है, जो मानसून के समय और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है| Toy Train में घूमने से लेकर दार्जीलिंग के किसी रेस्टोरेंट में बैठकर चाय की चुस्की तक; मानसून में यहाँ हर दिन मज़ा है|

दार्जीलिंग एक रोमांटिक हिल स्टेशन है जो मानसून में किसी जन्नत से कम नहीं लगता| यहाँ रहने के लिए आपको 3 star से 5 star तक के कई होटल मिल जायेंगे|अगर आप भारत में barish me ghumne ki jagah तलाश रहे है तो दार्जीलिंग एक अच्छी जगह साबित हो सकती है|

दार्जीलिंग के Chowrasta या Darjeeling Mall में आपको होटल, शॉपिंग मॉल और ट्रांसपोर्ट के लिए गाड़ी मिल जाएगी| शाम के समय इस जगह बैठकर आप मानसून का भरपूर आनंद भी ले सकते है|

दार्जीलिंग में Batasia Loop एक काफी प्रचलित टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहाँ से आप पुरे दार्जीलिंग का नज़ारा देख सकते है| यहाँ सबसे ख़ास है Toy Train में घूमते हुए पुरे Batasia Loop का चक्कर लगाना| ये जगह भारत के सबसे ऊँचे रेलवे लाइन में से एक है| यहाँ से आप आसमान के बादलों का एक काफी खूबसूरत नज़ारा भी देख सकते है|

अगर आप उगते हुए सूरज का पहला नज़ारा देखना चाहते है तो Tiger Hill में जरूर जाए| यहाँ से आप कंचनजंगा की पहाड़ियों के बीच से उगते हुए सूरज को देख सकते है, जिसका दृश्य काफी मनोरम रहता है| टाइगर हिल में जाने के लिए आपको आपके होटल से ही सुबह-सुबह टैक्सी मिल जाएगी| बस इतना ध्यान जरूर रखे की अगर आपको टाइगर हिल से सूर्योदय देखना है तो आपको यहाँ सुबह होने से पहले आना पड़ेगा|

दार्जीलिंग में Happy Valley Tea Garden कई हज़ार एकड़ में फैला हुआ एक चाय का बागान है जो एक प्रचलित टूरिस्ट अट्रैक्शन भी है| मानसून के समय भीगते हुए मौसम में इस जगह को देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है| अगर monsoon me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Duniya ka Sabse Mehenga Ghar

Panchgani (Maharashtra)

Panchgani Maharashtra monsoon travel places in india

पंचगनी महाराष्ट्र में स्तिथ एक खूबसूरत hill station है| वैसे तो यहाँ आप किसी भी महीने जा सकते है लेकिन मानसून में ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है| जो लोग नेचर लवर है उनके लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं रहेगा|

पंचगनी में महाबलेश्वर में जाकर आप नदियाँ, झरने, मंदिर, हरे-भरे जंगल, और पहाड़ियों का नज़ारा देख सकते है और अपने कैमरा में कैद कर सकते है| पंचगनी हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पुरे भारत में मशहूर है| हर weekend मुंबई से काफी लोकल टूरिस्ट महाबलेश्वर और पंचगनी घूमने के लिए आते है|

पंचगनी में आप paragliding भी कर सकते है जो अपने आप में काफी एडवेंचर भरा रहेगा| पंचगनी में पहाड़ो के ऊपर स्तिथ Sydney Point से आप सूर्यास्त का खूबसूरत नज़ारा भी देख सकते है| पंचगनी का Bhilar Waterfall भी काफी खूबसूरत है जो मानसून के दौरान बहुत से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है| तो अगर आप बारिश के मौसम में महाराष्ट्र में है तो पंचगनी एक बार जरूर घूम आए|

Mount Abu (Rajasthan)

places to visit in monsoon mount abu

Mount Abu एक पॉपुलर हिल स्टेशन है जो राजस्थान में स्तिथ है| यहाँ आप एक साथ नेचर के कई अनोखे रूप देख सकते है जैसे झील, हरी भरी पहाड़ियाँ, प्राकृतिक सुंदरता, आरामदायक जलवायु, इत्यादि|

पुराने काल से ही माउंट आबू साधु-संतो का निवास स्थान रहा है| पहले के ज़माने में जब राजा महाराजा राजस्थान की गर्मी से परेशान हो जाते थे तो वो माउंट आबू रिफ्रेश होने के लिए आते थे|

इस पहाड़ी इलाके के ठन्डे और सुहाने मौसम का मज़ा लेने टूरिस्ट यहाँ दूर दूर से चले आते है| तो अगर आप बारिश के मौसम में एक खूबसूरत हिल स्टेशन का मज़ा लेना चाहते है तो यहाँ जरूर आए| पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट होने के साथ साथ ये एक काफी प्रचलित honeymoon destination भी माना जाता है|

‘गुरु शिखर’ Mount Abu की सबसे ऊंची चोटी है| यहाँ मौजूद Sunset Point सूर्यास्त देखने का सबसे खूबसूरत जगह माना जाता है| यहाँ डूबता सूरज आपको एक चमकते बॉल की तरह दिखेगा| तो अगर आप माउंट आबू आ रहे है तो Sunset Point में जरूर जाए|

माउंट आबू में नक्की झील भी एक काफी रोमांटिक tourist attraction है| अगर मेरी माने तो आप जब माउंट आबू घूमने जाए तो नक्की झील के पास ही होटल बुक करे| मानसून के समय होटल से नक्की झील का खूबसूरत नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं है| शहर की शोर-शराबे से दूर आप नक्की झील में बोटिंग करते हुए बारिश का आनंद भी उठा सकते है|

यहाँ तक पहुंचने के लिए आपको Abu Road Railway Station से कई गाड़ियां मिल जाएँगी| Mount Abu में घूमने लायक और भी कई जगहें है जैसे Mount Abu Wild Life Sanctuary, Dilwara Jain Mandir, Trevor Crocodile Park, Abu Road, आदि| अगर barish me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं Mount Abu को 5 में से 4.3 देना चाहूंगा|

Cherrapunji (Meghalaya)

cherrapunji monsoon me ghumne ki jagah

चेरापुंजी के बारे में तो आप जानते ही होंगे जहाँ सबसे ज्यादा बारिश होती है| तो अगर आप बारिश का भरपूर मज़ा लेना चाहते है तो यहाँ जरूर जाए| ये शिल्लोंग (मेघालय) से लगभग 50 km की दुरी पर स्तिथ है| मेघालय का मतलब है ‘मेघ से घिरा’| यहाँ जाने पर आप भी खुद महसूस कर पाएंगे की पूरा वातावरण जैसे मेघ से घिरा रहता है|

यहाँ मौजूद Seven Sister Falls एक खूबसूरत travel destination है जो बरसात के मौसम में और ज्यादा खूबसूरत दीखता है| अगर आप चेरापूंजी जा रहे है तो Dainthlen Falls में जाना ना भूले जो चेरापूंजी बस स्टैंड से लगभग 15 किलोमीटर दूर है|

इस झरने तक पहुँचने के लिए आपको काफी एडवेंचर का सामना करना पड़ सकता है| मानसून में यहाँ 80 मीटर की ऊंचाई से गिरता हुआ झरना यहाँ के वातावरण को और ज्यादा खूबसूरत बना देता है| ये एक पॉपुलर पिकनिक स्पॉट भी है|

यहाँ Kynrem Falls भी एक काफी खूबसूरत झरना है जो भारत का सातवां सबसे ऊँचा झरना माना जाता है| ये झरना चेरापूंजी से लगभग 12 किलोमीटर दूर है जो Thangkharang Park के अंदर है| इस झरने का पानी लगभग 300 मीटर की ऊंचाई से गिरता है|

इसके साथ साथ चेरापूंजी में और भी कई जगहे घूमने लायक है जैसे Nohkalikai Falls, Living Root Bridge, Mawsmai Caves, Mawkdok Dympep Valley, इत्यादि| अगर आप नार्थ-ईस्ट की तरफ घूमने का प्लान कर रहे है तो चेरापुंजी को अपने लिस्ट में जरूर शामिल करे|

Saputara (Gujarat)

barish me ghumne ki jagah saputara gujarat

Saputara एक प्रचलित hill town है जो गुजरात में स्तिथ है| अगर आपको हरे भरे जंगल, खूबसूरत झरने और नेचर के बीच कुछ समय बिताना है तो आप यहाँ जरूर जाए| यहाँ रहने वाले लोग सांप की पूजा करते है और इसी पर इस जगह का नाम Saputara पड़ा है|

ये जगह समुद्र तट से लगभग 875 m ऊंचाई पर स्तिथ है| यहाँ घूमने के साथ साथ आप paragliding, ropeway, parasailing, water sports जैसे एक्टिविटी का आनंद भी उठा सकते है| Wildlife adventure का शौक रखने वाले लोगो को ये जगह काफी पसंद आने वाली है|

यहाँ घूमने लायक कई और जगहें भी है जैसे Saputara Tribal Museum, Saputara Lake, Gira Waterfall, Town View Point, Nageshwar Mahadev Mandir, आदि| यहाँ से नजदीकी रेलवे स्टेशन Bilimora Junction है|

Places to visit in Saputara

Kodaikanal (Tamil Nadu)

monsoon tourist places Kodaikanal

कोडाइकनाल भी एक खूबसूरत hill town है जो तमिलनाडु में स्तिथ है| ये एक पर्वतीय क्षेत्र है जहाँ आपको भरपूर हरियाली मिलेगी| यहाँ घूमने लायक कई जगहें है जैसे कोदई झील, डेविल्स किचन, पिलर रॉक, कोकर्स वॉक, आदि| यहाँ आप बोटिंग और ट्रैकिंग का आनंद भी उठा सकते है|

यहाँ स्तिथ कोडाइकनाल झील (Kodaikanal Lake) एक काफी famous tourist place है जो कोडाइकनाल आने वाले सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है| कोडाइकनाल में Bryant Park भी मानसून में घूमने लायक एक अच्छी जगह मानी जाती है| यहाँ आपको कई तरह के पौधे और झाड़ियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी|

कोडाइकनाल में स्तिथ Silver Cascade Waterfall मानसून में काफी खूबसूरत दीखता है| 180 feet से गिरता हुआ झरने का पानी आस पास के पुरे वातावरण को अपनी आवाज़ और दृश्य से खूबसूरत बना देता है| यहाँ पर्यटकों की काफी अच्छी खासी भीड़ जमा रहती है|

कोडाइकनाल में मानसून के दिनों अगर आप ट्रैकिंग का आनंद उठाना चाहते है और नेचर के साथ पूरी तरह से घुलना चाहते है तो Dolphin Nose Point में जरूर जाए| ये दरअसल एक चट्टान है जिसका आकार नाक की तरह है जहाँ टूरिस्ट ट्रैकिंग और फोटोशूट के लिए आते है| अगर barish me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं Kodaikanal को 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|

Top Waterfalls in India