August me Ghumne ki Jagah – अगस्त यानी मानसून, चारों तरफ बारिश, ताज़गी और हरियाली| इस गर्मी से राहत के सीजन में घूमना तो बनता है| भारत के कई हिस्सों में अगस्त में बारिश का मौसम आ जाता है, जो गर्मी से राहत तो देता ही है और साथ में हरियाली की वजह से प्राकृतिक दृश्य और ज्यादा खूबसूरत हो जाते है| ऐसे में ट्रेवल करने का एक अलग ही मज़ा है|
बारिश के मौसम में ट्रेकिंग, वाटर स्पोर्ट्स और हिल स्टेशनों की यात्रा का मजा दोगुना हो जाता है| इस महीने में कई स्थानों पर त्यौहार और मेले भी लगते हैं|
August me Ghumne ki Jagah
Kodaikanal (Tamil Nadu)
कोडईकनाल (Kodaikanal) एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है जो तमिलनाडु में स्तिथ है| ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपने हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है| इसे ‘पहाड़ों की राजकुमारी’ के नाम से भी जाना जाता है| ये एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है|
आप Kodaikanal Lake में अपने फेमिली और दोस्तों के साथ बोटिंग का आनंद ले सकते है| कोडईकनाल में स्तिथ Baryant Park फूलों का एक सुन्दर बगीचा है जो फोटोग्राफी के लिए एक बेस्ट जगह है|
कोडईकनाल का Silent Valley View Point एक शांत वातावरण है जहाँ से आप घाटियों का मनोरम दृश्य देख सकते है| यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त का समय काफी मनमोहक होता है जिसे आप कैमरा में भी कैद कर सकते है|
कोडईकनाल का Silver Cascade Waterfall एक खूबसूरत वॉटरफॉल है जहाँ टूरिस्ट फोटोशूट और रिलेक्स करने के लिए आते है| इसके साथ-साथ आप कोडईकनाल में शॉपिंग कर सकते है, यहाँ के लोकल चॉकलेट फैक्ट्री में जाकर चॉकलेट बनते देख सकते है, दोस्तों के साथ ट्रैकिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटी में भाग ले सकते है|
Kinnaur (Himachal Pradesh)
किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पर स्तिथ एक खूबसूरत जगह है जो बर्फ से ढकी चोटियों और हरी-भरी घाटियों के लिए प्रसिद्ध है| यहाँ आपको भारतीय और तिब्बती संस्कृतियों का एक अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा| यहाँ कई प्राचीन मंदिर और पौराणिक कथाओं से जुड़े स्थल हैं|
अगर आप बौद्ध मठों के दर्शन, ट्रैकिंग, कैंपिंग और सेब के बागानों में घूमना चाहते है तो यहाँ जरूर जाए| कल्पा, सांगला और चितकुल यहाँ के कुछ ऐसे खूबसूरत गाँव है जो इस खेत्र की पारंपरिक जीवन शैली को दिखाती है|
कल्पा समुद्र तल से हज़ारो मीटर ऊंचाई में स्तिथ एक खूबसूरत गाँव है जहाँ से कैलाश पर्वत का अद्भुत नज़ारा भी दीखता है| चितकुल भारत का आखिरी गाँव माना जाता है जहाँ से आगे तिब्बत की सीमा शुरू होती है| यहाँ आप मठ, लकड़ी के बने घर और कई मंदिरों के दर्शन कर सकते है|
Jaipur (Rajasthan)
जयपुर भारत के सबसे बड़े और रईसी शहरों में से एक है जो अपने बड़े-बड़े पैलेस, ऐतिहासिक किलों, रंग-बिरंगे महलों, आकर्षक होटल और रिसोर्ट के लिए दुनिया भर में जाना जाता है| इस पिंक सिटी में घूमने लायक कई जगहें है जिन्हें घूमने के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते है|
जयपुर का Amber Fort एक विश्व धरोहर स्थल है जो UNESCO के लिस्ट में भी शामिल है| यहाँ आप राजपूतों की शानदार वास्तुकला और लाइफस्टाइल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है| आप जयपुर के Hawa Mahal में भी जा सकते है जिसमें 900 से ज्यादा खिड़कियाँ है| इसे राजपूत रानियों के लिए बनाया गया था ताकि वो बाहर का नज़ारा देख सके|
आप जयपुर के City Palace में भी घूम सकते है जो एक समय महाराजा सवाई जय सिंह का राजसी आवास हुआ करता था| ये आज एक म्यूजियम और पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है जहाँ आप राजपूत घरानों से जुड़ी वस्तुएँ देख सकते है और उनके इतिहास के बारे में जान सकते है|
जयपुर के Jal Mahal को जब आप दूर से देखेंगे तो आपको लगेगा जैसे कोई महल पानी पर तैर रहा है| आप जयपुर के Johari Bazar में शॉपिंग के लिए भी जा सकते है जो राजस्थानी ज्वेलरी, साड़ियाँ, रंगीन कपड़े और हेंडीक्राफ्ट की चीज़ो के लिए प्रसिद्ध है|
Coorg (Karnataka)
कूर्ग (Coorg) जिसे ‘भारत का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है, कर्नाटक में स्तिथ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है| ये हिल स्टेशन बड़े-बड़े पहाड़ों, हरे-भरे घने जंगलों और कॉफ़ी व मसालों के बागानों के लिए प्रसिद्ध है| ये जगह हर सीजन में घूमने के लिए बेस्ट है|
गर्मियों में आप Nagarhole Reserve में जंगल सफारी कर सकते है, और Barapole में रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा सकते है| ठंडियों के मौसम में आप Madikeri Fort घूम सकते है और कूर्ग के इतिहास के बारे में जान सकते है|
मानसून में आप बड़े-बड़े कॉफ़ी बागानों को घूम सकते है और Kote Betta में दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रैकिंग कर सकते है| Abbey Waterfall कूर्ग का एक खूबसूरत झरना है जो कॉफ़ी बागानों से घिरा हुआ है| मानसून में यहाँ विशेष रूप से पर्यटक घूमने के लिए आते है|
इसके साथ-साथ अगर आप कूर्ग के Mandalpatti में जाते है तो आपको ऐसा लगेगा जैसे आप बादलों के बीच पहुँच चुके है| Mandalpatti तक जाने के लिए एडवेंचर से भरा Jeep की सफारी आपको ज़िन्दगी भर याद रहेगी| अगर आप अगस्त में घूमने की जगह का लिस्ट बना रहे है तो कूर्ग को उसमें जरूर शामिल करे|