Winter me Ghumne ki Jagah – सर्दियों में लाइफ पूरी तरह से चेंज हो जाती है| कोई ब्लैंकेट के निचे रहना पसंद करता है, तो कोई ट्रेवल करना पसंद करता है| ठीक दूसरी तरफ, कई जगहों में विंटर सीजन को शादियों का सीजन भी माना जाता है क्योंकि इस सीजन में सबसे ज्यादा शादी की शुभ मुहूर्त निकाली जाती है|
ऐसे में कहा जा सकता है की सर्दियों का मौसम ट्रेवल, हनीमून, फैमिली वेकेशन, शॉपिंग, आदि के लिए बेस्ट है| ऐसे में अगर आपको सर्दियों के मौसम में घूमना पसंद है तो आज का ये लेख आपके लिए है क्योंकि यहाँ मैं आपको बताने वाला हूँ sardi me ghumne ki jagah के बारे में| तो चलिए जान लेते है best places to visit in winter.
Winter me Ghumne ki Jagah
Delhi
शुरुवात भारत के दिल से करना चाहूंगा, यानी दिल्ली..! सर्दियों के मौसम में ‘दिलवालों का शहर दिल्ली’ में आप अपनी फैमिली के साथ कई जगहों में घूम सकते है| यहाँ आपको पुराने ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेंगे जैसे लाल किला, क़ुतुब मीनार, जंतर मंतर, इत्यादि|
अगर आप शोपिंग के शौक़ीन है तो आप चांदनी चौक, लाजपत नगर, और सरोजिनी मार्केट जैसी जगहों में फैमिली के साथ जा सकते है| अगर आप किसी लक्ज़री जगह में घूमना चाहते है, और रात की चका चौंध वाली लाइफस्टाइल को देखना चाहते है तो आप ‘Connaught Place’ जा सकते है|
अगर आपको दुनिया के सात अजूबों में से एक को देखना है तो आप आगरा में प्यार की निशानी ‘ताजमहल’ को देख सकते है| सुबह की जलेबी कचोरी और छोले भटूरे से लेकर रात के क्लब पार्टी तक दिल्ली में आपको सब कुछ मिलेगा| अगर sardiyo me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं दिल्ली को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Ahmedabad (Gujarat)
गुजरात राज्य में स्तिथ ये शहर भी सर्दियों में घूमने के लिए एक अच्छी जगह रहेगी| यहाँ आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के कल्चर और लाइफस्टाइल देखने को मिलेंगे| आप अहमदाबाद से 6 km दूर साबरमती नदी के तट पर स्तिथ गांधी आश्रम जा सकते है जहाँ आपको कई पर्यटन स्थल मिलेंगे| ये आश्रम 300 acre में स्तिथ एक बेहतरीन आश्रम है जो सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट रहेगा|
अहमदाबाद से 15 km दूर स्तिथ Auto World Vintage Car Museum भी सर्दियों में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है जहाँ आपको 100 से भी ज्यादा vintage car collections देखने को मिलेंगे जैसे BMW, Rolls Royce, Ford, Mercedes, इत्यादि|
आप अहमदाबाद में Science City भी जा सकते है जो सर्दियों में फैमिली के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह रहेगी| आप अहमदाबाद के मुख्य शहर में भी घूम सकते है जहाँ आपको शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट, पार्क, मार्केट, आदि देखने को मिलेगा| आप अहमदाबाद से 9 km दूर ‘अक्षरधाम मंदिर’ में भी जा सकते है और कुछ शांत पल बिता सकते है|
Ooty (Tamil Nadu)
भारत के दक्षिण में स्तिथ Ooty एक रिसोर्ट टाउन कहलाता है| अगर आप भीड़ भाड़ और शोर शराबे से दूर किसी हिल स्टेशन में जाने का प्लान कर रहे है तो ऊटी सबसे बेहतरीन ट्रेवल डेस्टिनेशन रहेगा| इस सर्दियों के मौसम में आप ऊटी के Mettupalayam से Coonoor तक का Toy Train सफर कभी नहीं भूल पाएंगे| सर्दियों में खूबसूरत वादियों के बीच से होता हुआ ये टॉय ट्रैन का सफर खूबसूरत होने के साथ साथ रोमांच से भी भरा है|
ऊटी का St. Stephen’s Church अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है| चर्च के अंदर आपको कई खूबसूरत पेंटिंग देखने को मिलेगी| ऊटी का Rose Garden भी सर्दियों में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है जहाँ आपको कई हज़ारो किस्म के गुलाबों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा| हनीमून कपल के लिए सर्दियों में घूमने के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है|
ऊटी से 20 km की दुरी पर स्तिथ Emerald Lake भी सर्दियों में घूमने के लिए एक अच्छी जगह रहेगी| खूबसूरत होने के साथ साथ इस झील के आस पास स्तिथ चाय के बागान इसे और ज्यादा खूबसूरत बनाते है| अगर sardi me ghumne ki jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं ऊटी को 5 में से 4.3 देना चाहूंगा|
Alleppey (Kerala)
केरल के Alleppey शहर को मैं “साउथ का कश्मीर” कहना चाहूंगा क्योकि यहाँ भी आप Houseboat का आनंद उठा सकते है| यहाँ गांव के बीचो बीच से होकर हाउसबोट निकलता है जिसमें बैठ आप प्राकृतिक वातावरण का लुफ्त उठा सकते है| इन हाउसबोट में आपको Cruise ship की तरह लगभग सारी लक्ज़री सुख सुविधा मिलेगी|
अगर आपको विश्व-विख्यात Snake Boat Race देखना है तो सर्दियों में Alleppey जाना सबसे बेस्ट रहेगा| इस रेस में 80-100 feet की लम्बी नाव का प्रयोग किया जाता है| इस तरह की कई नावें इस रेस में भाग लेती है| हर नाव पर लगभग 40-50 लोग बैठे रहते है जो इस नाव का संचालन एक साथ करते है| जब ये नावें एक साथ रेस में पानी के ऊपर दौड़ती है तो वो दृश्य अपने आप में काफी रोमांच से भरा होता है|
आप Alleppey में Kumarakom Bird Sanctuary में भी जा सकते है जो 14 acre में फैला हुआ है| ये पक्षी अभयारण्य अपनी सुंदरता और आकर्षित पक्षियों की आबादी के लिए जाना जाता है| यहाँ आपको दुर्लभ और उत्तम पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलेगी|
आप Alleppey में Vijay Beach Park में भी जा सकते है जो कपल और फैमिली के लिए एक फेमस टूरिस्ट प्लेस माना जाता है| यहाँ boating, bike ride, slides, round boat, जैसी कई चीज़े मौजूद है| सर्दियों में ये एक पॉपुलर पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है|
Rajasthan
सर्दियों में राजस्थान भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह साबित हो सकता है| राजस्थान सिर्फ भारतीय पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर खींचता है| यहाँ आपको लोक नृत्य से लेकर बड़े बड़े राज महल, उनका इतिहास, राजपुताना रहन सहन, खान-पान, पहनावा, इत्यादि अनुभव करने को मिल सकता है|
अगर आप राजस्थान जाने का प्लान सर्दियों में कर रहे है तो पिंक सिटी जयपुर को भी उस प्लान में शामिल जरूर करे| यहाँ आपको शाही होटल से लेकर शाही किले, प्राचीन महले, मंदिरे, स्मारक, संग्राहलय, उद्यान, आदि देखने को मिलेंगे| जयपुर कई हनीमून कपल के लिए पहली पसंद भी मानी जाती है|
आप राजस्थान के जैसलमेर में भी काफी कुछ देख सकते है जैसे जैन मंदिरे, मानव निर्मित झीले, पत्थरों के महले, हवेलियां, इत्यादि| राजस्थान में माउंट आबू भी एक प्रचलित टूरिस्ट प्लेस है जहाँ कई सारे टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जैसे दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर, नक्की झील, सनसेट पॉइंट, इत्यादि|
आप माउन्ट अबू में नक्की झील के पास रहने के लिए आलिशान होटल भी ले सकते है और झील के पास रहकर खूबसूरत पल बिता सकते है| ये जगह हनीमून कपल के लिए एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है|
Munnar (Kerala)
मुन्नार एक छोटा सा शहर है जो एक हिल स्टेशन और रिसोर्ट टाउन भी है| चारो तरफ से चाय के बागानों से घिरे रहने के कारण ये काफी खूबसूरत दीखता है| मुन्नार दरअसल सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत आता है जिसकी वजह से ये प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा है|
Trekking, rappelling और rock climbing जैसी एक्टिविटी करने वालो के लिए ये जगह सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट रहेगा| इसके साथ साथ हनीमून कपल के लिए भी ये जगह बेस्ट रहेगा| अगर आप मुन्नार जा रहे है तो मुन्नार के सबसे ऊँचे पॉइंट Meesapulimala में जरूर जाए जहाँ से आप पुरे मुन्नार का खूबसूरत नज़ारा देख सकते है|
आप मुन्नार के Indo Swiss Dairy Farm में भी जा सकते है जो 500 acre में फैला हुआ है जहाँ गाय पालन किया जाता है| फैमिली के साथ इस डेरी फार्म में घूमना बेस्ट रहेगा| मुन्नार का Tata Tea Museum भी घूमने के लिए एक अच्छी जगह है जहाँ आप चाय उत्पादन से लेकर सप्लाई तक के कई रोचक बातो के बारे में जान पाएंगे|
आप Kolukkumalai Tea Estate में भी जा सकते है जो मुन्नार का एक खूबसूरत चाय बागान है| आप मुन्नार के Nyayamakad Waterfall में जाकर रिफ्रेश भी हो सकते है और खूबसूरत झरने के बीच फोटोशूट भी कर सकते है| अगर best places to visit in winter में रेटिंग की बात की जाए तो मैं मुन्नार को 5 में से 3.9 देना चाहूंगा|