7 Duniya Ka Sabse Mahanga Phone – $5250 से शुरू

Duniya Ka Sabse Mahanga Phone – क्या आपने कभी ये सोचा है की दुनियाँ का सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन कौन सा है, या उसे बनाने वाली सबसे महंगी कंपनी कौन सी है? आपका विचार क्या बोलता है? शायद आप iPhone का कोई latest version सोच रहे होंगे! अगर हां, तो आप गलत है|

iPhone से भी कई महंगे फ़ोन ब्रांड इस दुनिया में मौजूद है जिनकी कीमत लाखों में है| आज इस लेख में मैं इसी पर चर्चा करने वाला हूँ, और आपको बताने वाला हूँ duniya ka sabse mahanga phone जो पूरी दुनिया में प्रचलित है|

Duniya Ka Sabse Mahanga Phone

Goldvish

Goldvish एक स्विट्ज़रलैंड की कंपनी है जो लक्ज़री मोबाइल बनाने के लिए जानी जाती है| ये कंपनी हैंड मेड फ़ोन बनाती है जिसमें गोल्ड और डायमंड का इस्तेमाल किया जाता है| कंपनी का हेडक्वार्टर स्विट्ज़रलैंड में मौजूद है और साल 2004 से ये कंपनी लक्ज़री फ़ोन बनाने का काम कर रही है|

इस ब्रांड का ‘Goldvish Le Million’ फ़ोन मॉडल सबसे ज्यादा फेमस है जिसकी कीमत $1.3 मिलियन बताई जाती है| इस फ़ोन में सोने के साथ साथ 20 कैरट के डायमंड भी जड़े हुए है|

duniya ka sabse mahanga phone

Falcon Supernova iPhone

ये एक स्पेशल तैयार किया गया customized फ़ोन है जिसे iPhone कंपनी (Apple) द्वारा डिज़ाइन किया जाता है| कई ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक़ मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी के पास यही मॉडल है| इसी वजह से इसे India ka sabse mahanga phone भी कहा जाता है|

इस लक्ज़री फ़ोन की कीमत $4.85 मिलियन बताई जाती है| इस फ़ोन को भी सोने और डायमंड से डिज़ाइन किया जाता है| ये फ़ोन तीन अलग अलग वैरायटी में उपलब्ध है जिसमें तीन अलग अलग रंग के नीलम पत्थर जड़े हुए है| इस फ़ोन की कीमत करोड़ो में है|

Gresso

Gresso भी एक स्विट्ज़रलैंड की कंपनी है जो लक्ज़री फ़ोन बनाने के लिए जानी जाती है| इस कंपनी की शुरुवात साल 1999 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर अमेरिका में स्तिथ है| Gresso का ‘Luxor Las Vegas Jackpot’ फ़ोन मॉडल की कीमत लगभग $1 मिलियन बताई जाती है|

इस फ़ोन के फ्रेम को 180 gm गोल्ड से बनाया गया है| इसके साथ साथ फ़ोन के डिज़ाइन को डायमंड से बनाया गया है| Gresso कई प्रीमियम फ़ोन मॉडल के लिए फ़ोन एक्सेसरीज भी बनाती है जैसे iPhone और Samsung Galaxy.

Vertu

Vertu भी एक काफी फेमस लक्ज़री फ़ोन बनाने वाली कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर UK में स्तिथ है| आज ये ब्रांड हांगकांग और फ्रांस में भी फ़ोन बनाती है| इस ब्रांड की शुरुवात साल 1998 में हुई थी| Vertu के मोबाइल एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते है| इस ब्रांड के फ़ोन की कीमत $19,000 तक है| Vertu के Gold plated और Signature V फ़ोन मॉडल दुनिया भर में फेमस है|

Lamborghini

अगर आप आज तक सिर्फ ये सोचते थे की Lamborghini सिर्फ लक्ज़री गाड़ी बनाने वाली कंपनी है तो आप गलत है| Lamborghini इटली की एक फेमस लक्ज़री ब्रांड है जो स्पोर्ट्स कार बनाने के लिए जानी जाती है| इसके साथ साथ ये लक्ज़री फ़ोन भी बनाती है|

Lamborghini के ’88 Tauri’ फ़ोन मॉडल की कीमत $5250 से शुरू होती है| इस Gold plated फ़ोन में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है| Lamborghini के फ़ोन duniya ka sabse mahanga mobile के लिस्ट में भी शामिल है|

Sirin Labs

इस लक्ज़री फ़ोन को इजराइल की Sirin Labs ने बनाया है| इस फ़ोन के कई variants उपलब्ध है जो टाइटेनियम, डायमंड और गोल्ड से बने है| ये फ़ोन दुनिया का most secure phone माना जाता है जिसका सबसे बड़ा कारण है इसे बनाने वाली कंपनी Sirin Labs, जो मोबाइल सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी पर काम करती है| अगर कीमत की बात की जाए तो इस फ़ोन की कीमत $14,000 से शुरू होती है|

india ka sabse mahanga phone

Caviar

Caviar भी एक काफी फेमस कंपनी है जो लक्ज़री फ़ोन बनाने के लिए प्रचलित है| दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल के लिस्ट में Caviar का नाम भी शामिल है| इस ब्रांड के कुछ प्रमुख लक्ज़री फ़ोन मॉडल है-

Caviar Snowflake – इसमें 18 कैरट सोना दिया गया है और इसके साथ साथ इसे 500 से भी ज्यादा diamond pieces से जड़ा गया है| इसके बॉडी को टाइटेनियम से बनाया गया है जो काफी कीमती है| इस फ़ोन की कीमत $5,64,770 बताई जाती है| अगर duniya ka sabse mahanga phone में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस ब्रांड को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Caviar Majesty 18K – इस फ़ोन के बैक साइड को 18 कैरट सोने से बनाया गया है और इसके साथ इसमें 107 diamond pieces का प्रयोग हुआ है| इसकी कीमत $76,930 बताई जाती है|

Caviar Pure Gold – जो लोग pure gold से बने फ़ोन खरीदने के शौक़ीन है वो इस फ़ोन के साथ जा सकते है| इसमें 18 कैरट सोने का प्रयोग किया गया है| डिज़ाइन को और ज्यादा सुन्दर बनाने के लिए इसमें डायमंड का प्रयोग भी किया गया है| इसकी कीमत $74,000 तक बताई जाती है|