9 Saputara me Ghumne ki Jagah

Saputara me Ghumne ki Jagah – सापुतारा, गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो सह्याद्री पर्वतमाला की गोद में बसा हुआ है| यह समुद्र तल से लगभग 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| सापुतारा अपने मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य, हरे-भरे जंगलों और सुहावने मौसम के लिए प्रसिद्ध है|

यह स्थान पर्यटकों के लिए भी एक खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन माना जाता है जो शहर की भागदौड़ से दूर शांति और सुकून का अनुभव कराता है| यहाँ के घने जंगल, झील, पहाड़, और प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है| सापुतारा एक ऐसा स्थान है जहाँ प्रकृति का शुद्ध रूप देखने को मिलता है|

यहाँ का शांत वातावरण, हरियाली और सुंदर झरने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं| अगर आप एक शांत और सुकून भरी छुट्टी बिताना चाहते हैं, तो सापुतारा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है| इस लेख में हम कुछ ऐसे ही Saputara me Ghumne ki Jagah के बारे में जानेंगे जहाँ हर पर्यटक जाना पसंद करेगा|

Saputara me Ghumne ki Jagah

sunset point saputara ghumne ki jagah

Sunset Point

यहाँ शाम को खड़े-खड़े आप एक लुभावने और मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है| यहाँ शाम को खड़े होकर ठंडी हवा के बीच सूर्यास्त को देखने का मज़ा ही कुछ और है! डूबते हुए सूरज का नज़ारा यहाँ से बहुत सुन्दर लगता है|

सूर्यास्त के समय सनसेट पॉइंट से दिखने वाला नज़ारा अद्भुत होता है| यहाँ से पूरा सापुतारा और आसपास के पहाड़ों का दृश्य देखने लायक होता है| अगर आपको फोटो क्लिक करना पसंद है तो आप इस जगह को मिस नहीं कर सकते|

saputara lake ghumne ki jagah

Saputara Lake

Saputara Lake (सापुतारा झील) यहाँ का सबसे प्रचलित tourist attraction माना जाता है| ये एक शांत और काफी खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है| जो लोग खूबसूरत नेचर के बीच जाना पसंद करते है उनके लिए ये जगह काफी आकर्षक रहेगी| इस झील में बोटिंग का आनंद लेते हुए आप खूबसूरत पहाड़ो के नज़ारो का आनंद भी उठा सकते है|

झील के किनारे परिवार और दोस्तों के साथ समय भी बिताया जा सकता है| शाम के समय झील के आसपास रंगीन रोशनी और संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है| अगर places to visit in Saputara में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

saputara lake garden ghumne ki jagah

Lake Garden

ये गार्डन सापुतारा झील के पास स्तिथ है जो की एक शानदार और प्रचलित पिकनिक स्पॉट माना जाता है| यहाँ आपको कई तरह के पेड़, पौधे और फूल देखने को मिलेंगे| यहाँ बोटिंग करते हुए आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ झील के बीच जाकर पुरे गार्डन का मनोरम नज़ारा देख सकते है| शाम के समय इस गार्डन में काफी चहल पहल भी रहती है|

झील के चारों ओर फूलों और पेड़ों से सजा बगीचा है, जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति का आनंद ले सकते हैं| यहाँ से ropeway की सवारी भी की जा सकती है जहाँ से आप झील और आसपास के जंगलों का मनोरम नज़ारा देख सकते है|

eco point saputara ghumne ki jagah

Eco Point

शायद आपने हिंदी फिल्मों में वो पहाड़ जरूर देखा होगा जहाँ आवाज़ गूंजती है| Eco Point वो जगह है जहाँ जोर से बोलने पर आप अपनी खुद की आवाज़ गूंज के साथ दोबारा सुन पाएंगे| ये एक famous tourist spot माना जाता है जहाँ लोकल और टूरिस्ट दोनों आना पसंद करते है| यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नज़ारा भी देखने लायक होता है|

पहाड़ियों, झरनों और हरियाली से भरे इस स्थान पर दोस्तों और परिवार के साथ फोटोग्राफी करना एक शानदार अनुभव रहेगा| इको पॉइंट पर दोस्तों के साथ जंगल ट्रैकिंग का मजा भी लिया जा सकता है| ये जगह फेमस Saputara tourist places के लिस्ट में भी शामिल है|

hatgad fort saputara ghumne ki jagah

Hatgad Fort

ये किला अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए जाना जाता है| ये जमीन से कई फ़ीट ऊंचाई पर स्तिथ है| किले तक पहुँचने के लिए आपको एक चट्टानी रास्ते से होकर जाना पड़ता है जो काफी रोमांच से भरा होता है| यहाँ से आसपास के जंगलों और पहाड़ियों का शानदार नज़ारा दिखाई देता है| जो लोग पुराने वास्तुकला में रुचि रखते है, उनके लिए ये किला काफी आकर्षक रहेगा|

saputara table point ghumne ki jagah

Saputara Table Point

अगर आप पहाड़ों से घिरे पुरे सापुतारा शहर और झील के नज़ारों को देखना चाहते है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेगा| इस जगह को Town View Point के नाम से भी जाना जाता है क्योकि यहाँ से आप पुरे सापुतारा टाउन का नज़ारा देख सकते है और अपने कैमरा में कैद कर सकते है| अगर Saputara me Ghumne ki Jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|

best places to visit in saputara step garden

Step Garden

अगर आप फूलों और पेड़-पौधों के अलग अलग प्रजातियों के बारे में जानना चाहते है तो आप यहाँ जा सकते है| यहाँ से आप फूलों के पुरे valley का नज़ारा देख सकते है जो काफी मनोरम है| फैमिली के साथ फोटोग्राफी के लिए ये जगह काफी बेहतर रहेगा| यहाँ प्राकृतिक नज़रो के बीच थोड़ी देर बैठ कर आप कई दिनों के थकावट को चुटकियों में गायब कर सकते है| ये जगह भी best places to visit in Saputara के लिस्ट में शामिल है|

Nageshwar Mahadev Mandir saputara ghumne ki jagah

Nageshwar Mahadev Mandir

ये मंदिर सापुतारा का सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थल माना जाता है| ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है| इस मंदिर में भगवान शिव की सापों के देवता के रूप में पूजा होती है| यहाँ हर दिन भक्तों की भीड़ लगी रहती है और शिवरात्रि के दिन यहाँ विशेष रूप से पूजा की जाती है| यह मंदिर सापुतारा झील के पास स्तिथ है|

saputara museum ghumne ki jagah

Saputara Museum

अगर आप सापुतारा के बारे में और यहाँ स्तिथ लोगों के रहन-सहन के बारे में जानकारी चाहते है तो यहाँ जरूर जाए| सापुतारा के पुरे इतिहास की झलक आपको यहाँ देखने को मिलेगी| छुट्टियों के दिन यहाँ पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है| म्यूजियम में जाने के शौक़ीन लोगो को ये जगह काफी पसंद आएगी|

यह संग्रहालय स्थानीय आदिवासी समुदायों की जीवनशैली, कला और उनकी संस्कृति को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करता है| यहाँ आदिवासियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक वस्त्र, आभूषण, हथियार और घरेलू सामान प्रदर्शित किए गए हैं|

यहाँ आपको आदिवासी कलाकृतियाँ, चित्रकारी और मूर्तियाँ भी देखने को मिलेंगी| इसके साथ साथ यहाँ आदिवासियों के त्योहार, नृत्य, संगीत और धार्मिक रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी दी गई है|