India ki Sabse Badi Company – क्या आपको पता है Bharat ki sabse badi Company kaun si hai? भारत आज आर्थिक रूप से काफी मजबूत देश बन चूका है| किसी देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उस देश में मौजूद प्राइवेट और पब्लिक कंपनी का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहता है|
आयात और निर्यात के मामले में आज भारत कई देशों से आगे निकल चूका है| चाहे हेल्थ सेक्टर हो या कंस्यूमर सेक्टर, या फिर टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल सेक्टर; आज भारत हर खेत्र में आगे है| आज इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी के नाम जो आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रचलित है|
Bharat ki Sabse badi Company
Reliance Industries
हम सब रिलायंस कंपनी के बारे में जानते ही है| Reliance Industries Limited यानि RIL एक मल्टीनेशनल कंपनी है जिसकी नींव धीरूभाई अम्बानी ने रखी थी| इसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्तिथ है|
RIL के कई अलग अलग तरह के बिज़नेस है जैसे energy, textile, petrochemical, banking, finance, natural resources, telecommunication और retail. रिलायंस का टेलीकॉम बिज़नेस काफी बड़ा है जो भारत के छोटे से छोटे गांव और प्रान्त तक फैला हुआ है|
रिलायंस की जामनगर (गुजरात) में स्थित रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी में से एक है| भविष्य की ओर देखते हुए रिलायंस सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा और बैटरी टेक्नोलॉजी में भारी निवेश कर रही है|
आज रिलायंस के शॉपिंग मार्ट, ग्रोसरी स्टोर और सुपरमार्केट भी खुल चुके है जहाँ हर तरह के कंस्यूमर प्रोडक्ट मौजूद है| आज रिलायंस bharat ki sabse badi company के टॉप 5 लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है|
Titan
Titan कंपनी भारत की एक प्रमुख लाइफस्टाइल और रिटेल कंपनी है| Tata Group की ये कंपनी कई लक्ज़री चीज़े बनाती जैसे watches, jewellery, eyeglass, neckband, wireless headphones, perfume, इत्यादि| Titan के wrist watch (कलाई घड़ियाँ) दुनिया भर में प्रचलित है जो अपने क्वालिटी और डिज़ाइन के लिए जाने जाते है| यह टाइटन का सबसे पुराना और मूल व्यवसाय है|
आज टाइटन कंपनी eye glass (चश्मे) के बिज़नेस में भी उतर चूका है| Titan के eyewear अपने मॉडर्न डिज़ाइन के लिए जाने जाते है| आज युवाओं में Titan के eyewear काफी प्रचलित है| Tata Group का हिस्सा होने के नाते, कंपनी में ग्राहकों का भरोसा बहुत अधिक है, क्योंकि लोग टाटा ब्रांड की ईमानदारी और गुणवत्ता पर विश्वास करते हैं|
Infosys
Infosys एक IT company है जिसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में स्तिथ है| इसे साल 1981 में पुणे से शुरू किया गया था| इसके कई तरह के बिज़नेस है जैसे business consulting, information technology, business process outsourcing, इत्यादि|
Infosys बिज़नेस और टेक्नोलॉजी consulting के ज्यादातर काम करती है जैसे-
- कंपनियों को उनके व्यवसाय में टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल करने में सलाह देना और समाधान प्रदान करना
- ग्राहकों को डिजिटल तकनीकों (जैसे Artificial Intelligence, Cloud Computing, Data Analytics) के जरिए अपने business को आधुनिक बनाने में मदद करना
- सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन बनाना और उनका रखरखाव करना
- उत्पादों के डिजाइन और विकास में सॉफ्टवेयर सहायता प्रदान करना
इनफ़ोसिस में काम करने का सपना हर IT और computer सेक्टर में इंजीनियरिंग पढ़ने वाले स्टूडेंट का रहता है| ये कंपनी अपने कर्मचारियों को काफी हाई पैकेज सैलरी देती है|
Adani Group
अदानी ग्रुप एक मल्टीनेशनल कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर गुजरात के अहमदाबाद में स्तिथ है| आज यह कंपनी देश के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ने वाले कंपनी में से एक है| Adani Group के कई तरह के बिज़नेस सेक्टर है जैसे logistics, ports, energy, thermal power, mining, airports, real estate, infrastructure, इत्यादि|
आज ‘आदनी ग्रीन एनर्जी’ और ‘आदनी पावर’दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनियों में से एक बन चुकी है| आज ‘आदानी एयरपोर्ट’ की गिनती भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर के रूप में होती है| Bharat ki top 10 company में ये कंपनी शामिल है|
TCS
TCS यानि Tata Consultancy Services एक IT multinational company है जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्तिथ है| TCS भी एक ऐसी कंपनी है जिसमें काम करने का सपना हर कंप्यूटर IT इंजीनियरिंग स्टूडेंट का रहता है| Bharat ki sabse badi company के नाम में TCS का नाम Top 5 में आता है|
ये कंपनी कई तरह के बिज़नेस करती है जैसे engineering, cyber security, industrial services, blockchain, business consulting, analytics, इत्यादि| TCS के ऑफिस आपको हर बड़े शहरों में मिलेंगे जैसे दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बैंगलोर, इत्यादि|
भारत में होने वाली कई competitive exams (Railways, Bank, SSC, CTET) के Computer Based Test TCS ही organize करती है| TCS भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी (Most Valuable Company) में से एक है| TCS दुनिया की Fortune 500 कंपनियों में से अधिकांश को अपनी सेवाएं प्रदान करती है|
TCS सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता और वैश्विक पहचान का एक प्रतीक है| अगर India ki sabse badi company में रेटिंग की बात की जाए तो मैं TCS को 5 में से 4.2 का रेटिंग देना चाहूंगा|
Kotak Mahindra
कोटक महिंद्रा एक प्राइवेट बैंक और एक financial company भी है जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्तिथ है| अपने बैंकिंग सर्विस के लिए Kotak Mahindra सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रचलित है| इसकी शुरुआत 1985 में कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड (Kotak Mahindra Finance Limited) के रूप में हुई थी| इसकी स्थापना उद्योगपति उदय कोटक (Uday Kotak) ने की थी|
ये कई तरह के बैंकिंग से सम्बंधित काम करती है जैसे NRI banking, corporate banking, personal banking, fixed deposit, recurring deposit, credit cards, debit cards, loans, insurance, mutual funds, demat account, इत्यादि| इसकी एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति भी है, जिसमें न्यूयॉर्क, लंदन, दुबई, सिंगापुर, मॉरीशस और अन्य स्थानों पर शाखाएं/प्रतिनिधि कार्यालय शामिल हैं|
Sun Pharma
Sun Pharma एक multinational pharmaceutical कंपनी है जो दवाई बनाती है| ये दवाईयां बनाने के साथ साथ lab testing, R&D, disease investigation, जैसे अन्य काम भी करती है| इस कंपनी की स्थापना 1983 में श्री दिलिप शांघवी (Dilip Shanghvi) ने की थी और इसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्तिथ है|
ये जेनेरिक मेडिसिन के साथ साथ जटिल बीमारियों जैसे मानसिक रोग, त्वचा रोग, कैंसर आदि के लिए दवाईयां भी बनाती है| Sun Pharma भारत की फार्मास्युटिकल सेक्टर की सबसे मूल्यवान कंपनी में से एक है| Sun Pharma का नाम India ki top 10 company में भी शामिल है|
ITC Limited
ITC भी एक मल्टीनेशनल कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर कोलकाता में स्तिथ है| भारत और विदेशों में इसके कई बिज़नेस चलते है जैसे FMCG, agri business, hotels, software infotech, packaging, इत्यादि|
ITC के कई FMCG (Fast-moving consumer goods) प्रोडक्ट भारतीय बाजार में प्रचलित है जैसे Aashirvaad aata, Sunfeast biscuits, Bingo chips, Fiama shampoo, Vivel soap, Nimyle floor cleaner, Savlon antiseptic, इत्यादि|
ITC Paperboards पैकेजिंग, स्टेशनरी और printing के लिए paper और boards का एक प्रमुख निर्माता है| किसानों से सीधे फसलें (जैसे गेहूं, सोया, चावल) खरीदना और उन्हें प्रोसेस करना| यह आईटीसी के FMCG business के लिए raw material का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी है|
Patanjali
Bharat ki sabse badi company के लिस्ट में ‘पतंजलि’ भी शामिल है| हम सब जानते है कि ये एक आयुर्वेद मल्टीनेशनल कंपनी है जो हरिद्वार में स्तिथ है और बाबा रामदेव इसके मुख्य संस्थापक है| ये कंपनी आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उत्पादों के निर्माण के लिए विश्वभर में जानी जाती है|
साल 2006 में इस कंपनी की स्थापना रामदेव और बालकृष्ण द्वारा की गयी थी| इसका मुख्य उद्देश्य भारत में आयुर्वेद को पुनर्जीवित करना था| पतंजलि आयुर्वेद दवाई बनाने के साथ साथ कई तरह के दैनिक प्रयोग में लानी वाली चीज़े भी बनाती है जैसे tooth paste, ghee, honey, health drinks, biscuits, soap, herbal tea, noodles, edible oil, shampoo, rice, इत्यादि|
पतंजलि कंपनी के पास हरिद्वार, उत्तराखंड में एक बहुत बड़ा manufacturing plant है| कंपनी हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देती है| इसके उत्पाद नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, कनाडा, यूके और अन्य देशों में भी निर्यात किए जाते हैं| इसका नाम India ki best company में भी शामिल है|
Larsen & Toubro (L&T)
लार्सन एंड टुब्रो, जिसे आम तौर पर एलएंडटी (L&T) के नाम से जाना जाता है, भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग, निर्माण और प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है| कंपनी की स्थापना 1938 में मुंबई में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर भी मुंबई में स्तिथ है|
कंपनी construction, engineering, manufacturing, financial service, technology, IT service जैसे सेक्टर में काम करती है| L&T अब तक सड़कें, पुल, हवाई अड्डे, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, स्मार्ट सिटी, नौसैनिक जहाज और अन्य समुद्री परियोजनाओं पर काम कर चुकी है| आज L&T भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है|