Top News Anchor in India – न्यूज़ मीडिया या जर्नलिज्म को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है| न्यूज़ मीडिया इंडस्ट्री एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है जो देश के हर एक प्रान्त में फैली हुई है| देश के किसी भी प्रान्त में कोई भी घटना हो जाए, वहाँ न्यूज़ रिपोर्टर पहुँच ही जाते है| आज इस न्यूज़ मीडिया इंडस्ट्री के कई चेहरे अपनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते है|
इस लेख में मैं आपको बताने वाला हूँ famous news anchor in India जो अपनी रिपोर्टिंग के लिए पुरे भारत में जाने जाते है| इनमें से कुछ नाम ऐसे भी है जिनके बारे में शायद आप जानते ही ना हो| यहाँ मैंने अलग अलग फील्ड से जुड़े रिपोर्टर के बारे में बताया है जो अपने फील्ड में मशहूर है जैसे न्यूज़ रिपोर्टर, स्पोर्ट्स रिपोर्टर, क्राइम रिपोर्टर, टीवी एंकर जर्नलिस्ट, बिज़नेस जर्नलिस्ट, आदि|
Best News Anchor in India
Richa Anirudh
रिचा एक मोटिवेशनल स्पीकर, पॉडकास्टर, शो होस्ट, सोशल वर्कर और डिजिटल क्रिएटर है| रिचा IBN7 हिंदी न्यूज़ चैनल के साथ काम कर चुकी है| शायद आपने रिचा को टीवी पर ‘Zindagi Live’ नामक शो पर भी देखा होगा जो की एक सामाजिक मुद्दों पर आधारित शो है| इस शो ने कई अवार्ड अपने नाम किये है|
रिचा ने अपना करियर दूरदर्शन से शुरू किया था| रिचा DD Sports और Air FM में भी काम कर चुकी है| इसके साथ साथ रिचा प्रचलित समाचारपत्र ‘दैनिक नवज्योति’ के साथ भी काम कर चुकी है| रिचा ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है| रिचा अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है|
Punya Prasun Bajpai
आपने इन्हे Aaj Tak और ABP News जैसे प्राइम टाइम न्यूज़ चैनल में देखा होगा| इन्होने हिंदी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो बार ‘Ramnath Goenka Award’ भी जीता है जो पत्रकारिता के खेत्र में दिया जाता है|
ये ‘Aaj Tak’ में Executive Editor के तौर पर भी काम कर चुके है| इन्होने ‘दस्तक’ और ‘मास्टर स्ट्रोक’ जैसे टीवी शो में भी काम किया है जो अपने समय में काफी मशहूर हुआ करते थे| ये अपने बोलने के लहजे और अनोखे संवाद के तरीके के लिए जाने जाते है|
Anjana Om Kashyap
इस तेजदार न्यूज़ एंकर के बारे में तो हर कोई जानता है| अंजना एक प्रचलित न्यूज़ एंकर है जो Aaj Tak की सीनियर एडिटर भी है| अंजना अपने बोलने के दमदार तरीके और तेज पत्रकारिता के लिए जानी जाती है|
अंजना Aaj Tak के कई प्रचलित टीवी शो को लीड कर चुकी है जिनमें ‘हल्ला बोल’ और ‘राजतिलक’ प्रमुख है| अंजना Doordarshan, Zee News, News 24, Star News जैसे टीवी चैनल के साथ भी काम कर चुकी है| अगर top 10 news anchor in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं रिचा को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Mayanti Langer
शायद आपने किसी लाइव क्रिकेट मैच में मयंती को एंकरिंग करते हुए देखा होगा| मयंती एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट है जो ज्यादातर क्रिकेट मैच में एंकरिंग के लिए जानी जाती है| मयंती ने Zee Sports, Star Sports, ESPN Sports जैसे स्पोर्ट्स चैनल के साथ काम किया है|
इन्होने अपना करियर एक एंकर के तौर पर शुरू किया था और सबसे पहले FIFA Beach Football मैच को कवर किया था| मयंती क्रिकेट वर्ल्ड कप और IPL मैच को भी कवर कर चुकी है| इसके साथ साथ मयंती कई फेमस क्रिकेटर के इंटरव्यू भी ले चुकी है|
Shams Tahir Khan
शम्स जी एक क्राइम सीनियर जर्नलिस्ट, रिपोर्टर और एंकर है जो अपने क्राइम रिपोर्टिंग के लिए पुरे देश में जाने जाते है| शम्स जी यूट्यूब पर अपने क्राइम शो ‘Crime Tak’ के लिए भी देशभर में काफी प्रचलित है| शम्स जी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट है|
शम्स जी कई पॉपुलर टीवी शो में भी काम कर चुके है जिनमें वारदात, राज़, सेहमी गलियाँ प्रमुख है| शम्स जी एक बेहतरीन क्राइम रिपोर्टर है| अगर भारत के बेस्ट क्राइम रिपोर्टर की बात की जाए तो शम्स जी का और कोई विकल्प नहीं है| अगर top news anchor in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं रिचा को 5 में से 4.3 देना चाहूंगा|
Shaili Chopra
शायद ही आपने शैली चोपड़ा के बारे में पहले सुना हो| ये एक इंडियन बिज़नेस जर्नलिस्ट है| शैली NDTV 24×7, NDTV Profit, ET Now, जैसे चैनल के साथ काम कर चुकी है| शैली ‘SheThePeople’ नामक न्यूज़ एजेंसी की फाउंडर भी है जो महिलाओं से सम्बंधित न्यूज़ कवर करती है| शैली ने जर्नलिज्म में मास्टर की पढ़ाई पूरी की है|
Sudhir Chaudhary
आज सुधीर जी Aaj Tak के हिंदी एडिटर है और अपने अनोखे शो Black & White के लिए काफी प्रचलित हुए है| इससे पहले सुधीर Zee News में अपने शो DNA के लिए भी काफी प्रचलित हुए थे| सुधीर Zee News में एडिटर चीफ रह चुके है| सुधीर को साल 2013 में पत्रकारिता में Ramnath Goenka Excellence Award भी मिल चूका है| सुधीर चौधरी का नाम भी top 10 news anchor in India के लिस्ट में शामिल है|
Barkha Dutt
जर्नलिज्म की दुनिया में बरखा भी एक जाना माना नाम है जो अपने दमदार रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती है| बरखा दत्त ने कई अहम नेशनल इवेंट में न्यूज़ कवर किया है जैसे कारगिल युद्ध, गुजरात दंगे और मुंबई आतंकवादी हमला|
बरखा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री प्राप्त किया है| अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बरखा ने NDTV को ज्वाइन किया था| बरखा की छोटी बहन बहार दत्त भी जर्नलिज्म के साथ जुड़ी है| बरखा का नाम भी top news anchor in India के लिस्ट में शामिल है|
Rubika Liyaquat
रुबिका एक टीवी एंकर और जर्नलिस्ट है| लुबिका अपने अनोखे एंकरिंग स्टाइल के लिए जानी जाती है| रुबिका ने मुंबई यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म मास मीडिया का कोर्स किया है|
रुबिका ने अपना करियर Live India चैनल में बतौर एक न्यूज़ एंकर शुरू किया था| उसके बाद रुबिका ने News 24 ज्वाइन किया जहाँ वो सीनियर एंकर थी| उसके बाद रुबिका ने Zee News ज्वाइन किया जहाँ वो अपने शो ‘ताल ठोक के’ के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर हुई|
Chitra Tripathi
चित्रा त्रिपाठी भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता की एक जाना-माना और सम्मानित हस्ती हैं| वह मुख्य रूप से एक न्यूज़ एंकर के रूप में प्रसिद्ध हैं और अपनी मजबूत, स्पष्ट और तथ्यात्मक पेशकश के लिए जानी जाती हैं| वह वर्तमान में आज तक न्यूज़ चैनल से जुड़ी हुई हैं, जो भारत के प्रमुख हिंदी समाचार चैनलों में से एक है|
चित्रा की रिपोर्टिंग और एंकरिंग की शैली गंभीर, शोधपूर्ण और निडर मानी जाती है| वह अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा करने वाले प्राइम टाइम शो की एंकर रही हैं| उन्होंने आज तक पर ‘हल्ला बोल’ और ‘दंगल’ जैसे लोकप्रिय और चर्चित डिबेट शो की मेजबानी की है|
चित्रा त्रिपाठी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News चैनल से की थी| इसके बाद वह News 24 चैनल से जुड़ीं, जहाँ उन्होंने अपनी पहचान एक गंभीर एंकर के रूप में बनाई| उनकी सबसे बड़ी पहचान Aaj Tak चैनल के साथ बनी| वह यहाँ लंबे समय तक जुड़ी रहीं और चैनल की सबसे विश्वसनीय एंकरों में से एक बन गईं| चित्रा त्रिपाठी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज (LSR) से स्नातक किया है|