Ayodhya me Ghumne ki Jagah – आज मैं आपको बताने वाला हूँ श्री राम जी की जन्मभूमि अयोध्या के बारे में| ये शहर उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद जिले में सरयूं नदी के किनारे स्तिथ एक धार्मिक शहर है| ये शहर प्रभु श्री राम जी की जन्मभूमि होने के साथ साथ एक तीर्थस्थल भी है जो हिन्दुओं के लिए एक विशेष महत्त्व रखता है|
यहाँ आपको कई ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल भी मिलेंगे जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है| आज मैं इस लेख में आपको अयोध्या में घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में बताने वाला हूँ जहाँ अयोध्या में आने वाला हर एक पर्यटक जरूर जाता है|
तो चलिए राम जी का नाम लेकर शुरू करते है अयोध्या दर्शन और जान लेते है Ayodhya me ghumne ki jagah के बारे में जो पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है|
Ayodhya me Ghumne ki Jagah
Saryu Ghat
यहाँ की ऐसी मान्यता है कि राम जी के दर्शन से पहले सरयूं घाट में स्नान करना चाहिए| जब भी पर्यटक अयोध्या आते है तो यहाँ स्नान करने के बाद ही राम मंदिर के दर्शन के लिए जाते है| यहाँ आपको कई सारे घाट मिलेंगे जहाँ आप स्नान कर सकते है|
सरयूं नदी में स्नान के बाद आप यहाँ परिवार के साथ पूजा भी करा सकते है| इस घाट में बोटिंग की व्यवस्था भी है जहाँ आप परिवार के साथ बोटिंग का आनंद भी उठा सकते है|
Ram Ki Paidi
ऐसा कहा जाता है कि प्रभु श्री राम इसी जगह से होकर सरयूं नदी जाया करते थे इसलिए इस जगह का नाम Ram Ki Paidi पड़ा है| ये जगह सरयूं घाट के पास ही स्तिथ है जहाँ आपको कई छोटे छोटे घाट मिलेंगे| आप इन घाटों में भी स्नान कर सकते है|
यहाँ पानी का स्तर थोड़ा कम है इसलिए कई लोग सरयूं घाट की जगह यहाँ स्नान करना पसंद करते है| राम नवमी और दीपावली जैसे विशेष अवसर पर यहाँ हज़ारो लाखों दिये जलाये जाते है|
Nageshwar Nath Mandir
जैसे ही आप Ram Ki Paidi में स्नान करने बाहर आएंगे तो आपको सामने ही नज़र आएगा भगवान शिव जी का Nageshwar Nath Mandir. ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर को राम जी के पुत्र कुश ने बनवाया था|
पर्यटक Ram Ki Paidi में स्नान करने के बाद इस मंदिर में जरूर जाते है| सोमवार के दिन यहाँ विशेष रूप से पूजा होती है| शिवरात्रि के दिन यहाँ बड़ी धूम-धाम से पूजा की जाती है और काफी भीड़ रहती है|
Hanuman Garhi Mandir
ये अयोध्या में हनुमान जी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है| ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान राम रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे थे तो हनुमान जी भी उनके साथ यहाँ आए थे| तब श्री राम ने हनुमान जी को ये स्थान रहने के लिए दिया था|
ऐसी मान्यता है कि तभी से हनुमान जी यहाँ रहकर अयोध्या की रक्षा करते है| इसलिए राम जी के दर्शन से पहले यहाँ हनुमान जी की अनुमति जरुरी है| अगर Ayodhya me Ghumne ki Jagah में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|
Ram Janmabhoomi Mandir
ये अयोध्या का सबसे प्रमुख मंदिर है| ये वही स्थान है जहाँ श्री राम जी ने जन्म लिया था| साल 2024 में इस मंदिर में राम जी के बाल्य रूप की प्राण प्रतिष्ठा की गयी और तब से यहाँ हर दिन देश और विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है|
इस मंदिर में जाने के लिए सुबह का समय सबसे बेस्ट रहेगा| उस दौरान आप यहाँ सुबह की आरती भी देख सकते है| मंदिर का वातावरण काफी आकर्षक और शांत है| ये मंदिर काफी विशाल और भव्य है| शायद ही ऐसा विशाल मंदिर आपने पहले कही देखा हो|
मंदिर के बाहर आपको विशाल मार्केट भी मिलेगा जिसे आप शाम में घूम सकते है| मंदिर के बाहर आप फोटोशूट भी कर सकते है| शाम के समय मंदिर और मार्केट की सजावट काफी सुन्दर दिखती है|
Raj Dwar Mandir
इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये स्थान भगवान श्री राम के महल का मुख्य द्वार हुआ करता था| इस मंदिर को आप दूर से देख सकते है क्योंकि ये काफी ऊँचा मंदिर है| ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी राज द्वार मंदिर के पास हनुमान गढ़ी में बैठ कर ही अयोध्या की रक्षा करते है| अगर places to visit in Ayodhya में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इसे 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|
Dashrath Mahal
राम जन्मभूमि मंदिर से आधा किलोमीटर दूर ही ये भव्य महल स्तिथ है| ऐसा कहा जाता है कि श्री राम जी के पिता दशरथ जी का महल यही हुआ करता था| इस महल की विशालता और सुंदरता सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है|
यहाँ आपको श्री राम जी की भक्ति में खोये कई साधु संत और श्रद्धालु दिख जायेंगे| महल के अंदर और आस पास का परिवेश काफी शांत है| इस महल के अंदर श्री राम जी का एक सुन्दर मंदिर भी है|
Ayodhya Dham Market
दशरथ महल और हनुमान गढ़ी के पास स्तिथ अयोध्या धाम मार्केट में आप कई चीज़े शॉपिंग कर सकते है जैसे आप राम मंदिर की मूर्ति, भगवान राम की मूर्ति, हाथ में पहनने का श्री राम कड़ा, चूड़ियाँ, बर्तन, झूमर, घर सजावट की चीज़े, हैंड बैग, तुलसी माला, श्री राम फोटो एल्बम, हनुमान जी का गदा, घी के लड्डू, पेड़े, श्री राम कुर्ता, पूजा सामग्री, इत्यादि|
Valmiki Bhawan
ये एक प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ श्री राम जी के पुत्र लव और कुश अपने गुरु वाल्मीकि जी के साथ अयोध्यावासियों को रामायण सुनाने के लिए आया करते थे| इस मंदिर की सबसे ख़ास बात ये है यहाँ कि इसके अंदर दीवारों पर रामायण की पंक्तियाँ लिखी हुई है| इस शांत भवन में आप कुछ समय रिलैक्स होकर बैठ सकते है|
Kanak Bhawan
ये विशाल और सुन्दर महल दशरथ महल से कुछ ही दुरी पर स्तिथ है| ऐसा कहा जाता है कि इस महल को माता कैकई ने विवाह के बाद सीता माँ को मुँह दिखाई में दिया था| ये भवन काफी बड़ा और सुन्दर है जो राम जी के समय स्वर्ण का हुआ करता था| यहाँ आपको कई श्रद्धालु श्री राम जी के भक्ति में डूबे नज़र आएंगे| अगर tourist places in Ayodhya में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस जगह को 5 में से 4.3 देना चाहूंगा|