7 Sabse Jyada Mileage Dene Wali Bike

Sabse Jyada Mileage Dene Wali Bike – आज इतने सारे विभिन्न प्रकार के बाइक/स्कूटी बाजार में आ गए है कि इंसान खुद कंफ्यूज हो जाता है कि कौन सा ले, सबसे बेहतर कौन सा होगा..! शायद आप भी बाइक चलाने के शौक़ीन होंगे.! अगर हाँ, तो आप भी कभी ना कभी ये जानने के इच्छुक रहे होंगे की sabse jyada mileage dene wali bike kaun si hai?

जब भी हम नया बाइक या स्कूटी खरीदने जाते है तो सबसे पहला प्रश्न यही हमारे मन में आता है| हर दिन बढ़ते पेट्रोल की कीमतों ने भी इस बात को सोचने पर मजबूर कर दिया है| ऐसे में हर कोई ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक और स्कूटी को खरीदना पसंद करता है|

आज इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे sabse jyada average dene wali bike के नाम जो कम पेट्रोल में ज्यादा से ज्यादा दुरी तय करती है| तो चलिए जान लेते है कुछ सबसे फेमस बाइक और स्कूटी के नाम जो इस लिस्ट में शामिल है|

Sabse Jyada Mileage Dene Wali Bike

Bajaj CT100X

sabse jyada mileage dene wali bike Bajaj CT100X

भारत में इस अनोखे बाइक की कीमत 55,000 रूपये से शुरू होती है| इस बाइक को मैंने अनोखा इसलिए कहा क्योकि इस महंगाई के जमाने में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक के लिस्ट में ये टॉप 5 में आती है| ये 100 cc इंजन की बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 70-80 km तक का माइलेज देती है|

इस बाइक में आपको 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा और इसके साथ साथ इसमें 4 गियर दिए गए है| बजाज का ये नया मॉडल ‘CT100X’ इसके पुराने मॉडल की तुलना में काफी आकर्षक है जो स्टाइल के मामले में भी कई मॉडर्न बाइक को पीछे छोड़ सकता है| चूँकि ये बाइक बजाज जैसी बड़ी कंपनी की है इसलिए आप आँखे मूँद के इसे ले सकते है|

Hero Splendor Plus

sabse jyada average dene wali bike Hero Splendor Plus

ये Hero Splendor का अपडेट किया गया नया मॉडल है जिसकी कीमत 65,000 रूपये से शुरू होती है| Hero Splendor हमेशा से टिकाऊ, मजबूती और अच्छी माइलेज के लिए जानी जाती है| अगर माइलेज की बात करे तो Hero Splendor Plus 1 लीटर में 80 km तक का माइलेज दे देता है|

Hero Splendor Plus में 4 गियर सिस्टम दिया गया है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11 लीटर तक है| इसमें आपको 9 अलग अलग कलर मिल जायेंगे| अगर लुक की बात करे तो Splendor Plus अपने पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक है|

Bajaj Platina 110

sabse jyada mileage wali bike Bajaj Platina 110

Bajaj का ये मॉडल 115 cc इंजन के साथ आता है जिसमे आपको 10 अलग अलग कलर मिल जायेंगे| इस मॉडल में फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11 लीटर का है| इसकी कीमत 68,000 रूपये से शुरू होती है| इसका लुक भी पुराने मॉडल के मुकाबले काफी अलग है|

इसमें 4 गियर सिस्टम दिया गया है| अगर माइलेज की बात करे तो ये 1 लीटर में 84 km का माइलेज देता है| इसके फ्रंट व्हील में आपको डिस्क ब्रेक मिलेगा| Bajaj Platina 110 भी sabse jyada mileage dene wali bike के लिस्ट में शामिल है|

TVS Star City Plus

top mileage bikes in india TVS Star City Plus

एक अच्छे बाइक के मामले में TVS ब्रांड भी टॉप 5 में आती है| TVS का ये मॉडल 109.7 cc इंजन का आता है जिसमे 4 गियर सिस्टम दिया गया है| माइलेज के मामले में ये बाइक 1 लीटर में 86 km का माइलेज देता है| इसमें आपको 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा| इसमें फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक सिस्टम भी दिया गया है| इस बाइक की कीमत 68,000 रूपये से शुरू होती है|

Hero Passion XPro

sabse jyada average dene wali bike Hero Passion XPro

अगर आप माइलेज के साथ साथ एक आकर्षक लुक वाले बाइक की तलाश कर रहे है तो आप Hero Passion XPro के साथ जा सकते है| इसकी कीमत 72,000 रूपये से शुरू होती है| इसमें 110 cc का इंजन दिया गया है जो 75-80 km/litre का माइलेज देती है|

ये बाइक आपको कई आकर्षक कलर में मिल जायेंगे| Hero Passion XPro काफी लम्बी और चौड़ी है जो on-road काफी स्टाइलिश लगती है| अगर sabse jyada average dene wali bike में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस बाइक को 5 में से 4.3 देना चाहूंगा|

Honda Activa 6G

sabse jyada mileage dene wali scooty Honda Activa 6G

बात जब sabse jyada mileage dene wali scooty की आती है तो Honda Activa को कोई कैसे भूल सकता है| अगर कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत 76,000 रूपये से शुरू होती है| इसमें 109.51 cc का इंजन दिया गया है और ये आराम से 55 km/lit का माइलेज दे देती है| इसमें आपको 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा और इसकी मैक्सिमम स्पीड 85 km/h है|

TVS Jupiter 125

sabse jyada average dene wali scooty TVS Jupiter 125

अगर आप एक दमदार स्कूटर की तलाश में है तो आप TVS Jupiter 125 के साथ जा सकते है| ये 125 cc का स्कूटर आज भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है| इसमें 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका टॉप स्पीड 90-95 km/h तक जाता है| अगर माइलेज की बात की जाए तो ये 50 km/litre का माइलेज देता है| इसकी कीमत 88,000 रूपये से शुरू होती है|