Suspense Kahani – क्या आप hindi suspense story पढ़ने के शौक़ीन है? अगर हाँ, तो आज का मेरा ये लेख आपको बहुत पसंद आने वाला है क्योंकि मैंने यहाँ उन suspense kahani के बारे में बताया है जो रियल में घटित हो चुकी है|
इस लेख की दूसरी कहानी मुझे काफी अजीब लगी जिसमें मुझे ये समझ नहीं आया कि वाकई वो सीरियल किलर उस लड़की को मारना चाहता था या फिर उसे अंदर ही अंदर पसंद करने लगा था..| मुझे लगता है कि हर इंसान के कुछ इमोशन और फीलिंग होते है चाहे वो कितना भी बुरा क्यों ना हो| फिर भी यही कहूंगा कि जो गलत है उसे दंड तो मिलना ही चाहिए|
Suspense Kahani
Hijacker के साथ सेल्फी
2016 की बात है| Ben Innes नाम का एक व्यक्ति Egypt के एक प्लेन में था जो Egypt से Cairo जा रहा था| उसी प्लेन में एक hijacker पैसेंजर के रूप में बैठा था| प्लेन के उड़ान भरते ही वो hijacker अपना असली परिचय सभी पैसेंजर को देता है और बताता है की ये प्लेन हाईजैक हो चूका है, और अगर किसी भी पैसेंजर ने चालाकी करने की कोशिश की तो उसके कमर में बेल्ट से लगे बम का बटन वो दबा देगा|
सभी पैसेंजर डर के मारे अपनी सीट में बैठे रहते है| लेकिन Ben Innes नाम का वो व्यक्ति थोड़ी देर बाद उस hijacker के पास जाता है और कहता है – ‘क्या मैं आपके साथ एक सेल्फी ले सकता हूँ’| इस अजीबोगरीब फ़रमाईश को सुन पहले तो वो hijacker दंग रह जाता है और फिर बाद में सेल्फी लेने की अनुमति दे देता है|
आखिर क्यों किया Ben ने ऐसा?
बाद में जब पुलिस उस प्लेन को rescue कर लेती है और उस hijacker को पकड़ लेती है तो Ben से पूछा जाता ही की आखिर ऐसी गंभीर हालत में उसने ऐसी बचकाना हरकत क्यों की! तब Ben बताता है की उसे hijacker को देखकर पहले ही शक हुआ की उसके कमर के बेल्ट में लगा बम नकली तो नहीं| फिर सेल्फी लेने के बहाने वो उस hijacker के करीब गया और अच्छे से देखकर तसल्ली की कि वो बम नकली है| इसी तसल्ली के लिए उसने ये हरकत की| (source)
सीरियल किलर के साथ कार ड्राइव
22 साल की Sotria Kritsonis स्कूल जाने के लिए बस का इंतज़ार कर रही थी| घंटो बाद कोई भी बस नहीं आई| तभी एक कार आकर उसके पास रूकती है और उसमें बैठा एक अच्छा-खासा दिखने वाला लड़का उसे लिफ्ट देने की बात करता है|
पहले तो Sotria राज़ी नहीं होती लेकिन देरी हो जाने की वजह से वो उसके कार में चढ़ जाती है| थोड़ी दूर जाके जब कार स्कूल के रास्ते ना जाकर किसी ओर रास्ते की तरफ जाती है तो Sotria परेशान होने लगती है|
परेशान Sotria उस लड़के से पूछती है – ‘ये रास्ता तो स्कूल की तरफ नहीं जाता’! ऐसे में वो लड़का बड़े आराम से जवाब देता है – ‘मैं तुम्हें शॉर्टकट रास्ते से ले जा रहा हूँ’| Sotria समझ जाती है की कुछ तो गड़बड़ है|
फिर वो लड़का Sotria से अपना टोपी (Hat) उतारने के लिए कहता है| टोपी उतारने के बाद Sotria को देख वो लड़का उसे कहता है – ‘तुमने अपने बाल क्यों काट लिए’? Sotria इसे सुन मन ही मन सोचती है की – ‘इसे कैसे पता है की हाल ही में मैंने haircut किया है, इसका मतलब ये लड़का काफी दिनों से मुझे फॉलो कर रहा था’|
थोड़ी देर के बाद वो लड़का स्कूल के पास जाकर Sotria को छोड़ देता है और जाते हुए उसे कहता है – ‘तुम बहुत lucky हो’!
आखिर वो लड़का कौन था?
कुछ दिनों बाद Sotria उस लड़के की तस्वीर टीवी पर देखती है और देख भौचक्का रह जाती है| वो लड़का और कोई नहीं बल्कि सबसे खतरनाक सीरियल किलर Ted Bundy था जिसके ऊपर 20 से ज्यादा लड़कियों के साथ rap*e और मर्डर का चार्ज था|
Ted कई दिनों से Sotria को फॉलो कर रहा था| Ted ने लगभग Sotria को टारगेट कर लिया था| Ted को Sotria के लम्बे बाल पसंद थे| लेकिन जिस दिन उसने Sotria को छोटे बालों में देखा तो उसका इरादा बदल गया| शायद Ted का दिमाग ऐसे ही काम करता था, लड़की की खूबसूरती को देख उसे टारगेट करना|
मरने के बाद मृत शरीर पानी में डूबता नहीं
क्या आपको पता है कि कोई इंसान जब मर जाता है तो उसका मृत शरीर पानी में नहीं डूबता बल्कि ऊपर तैरता रहता है? इंटरनेट पर इसके कई अलग अलग जवाब मौजूद है जैसे-
1. किसी का ये कहना है कि जब इंसान मर जाता है तो उसके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाती है और इसी वजह से कोशिकाएं मरने लगती है| उस इंसान के शरीर में हवा की मात्रा बढ़ने लगती है जिसके कारण शरीर का घनत्व (डेंसिटी) पानी के घनत्व से कम हो जाती है, और इसी वजह से शरीर पानी के ऊपर तैरता है|
2. किसी का ये कहना है कि शरीर से आत्मा अलग हो जाती है जिस से शरीर हल्का हो जाता है और इसी वजह से पानी के ऊपर तैरता है|
3. किसी का कहना है कि मरने के बाद शरीर में कई तरह की बैक्टीरिया बनने लगती है जो अलग अलग तरह की गैस को जन्म देती है| इन्ही गैसों के कारण मृत शरीर का घनत्व पानी के घनत्व से कम हो जाता है और इसी वजह से पानी के सतह पर तैरता है|
लेकिन क्या आपको इसका असली कारण पता है?
विज्ञान के मुताबिक़ कोई भी चीज़ पानी पर तब तैरती है जब उसका घनत्व पानी के घनत्व से कम रहता है| पानी से ज्यादा घनत्व वाली चीज़ पानी में डूब जाती है| इंसान जब मर जाता है तो उसके मृत शरीर में कई तरह की गैस बनने लगती है जिसकी वजह से शरीर फूल जाता है| इससे शरीर का आयतन बढ़ जाता है और शरीर का घनत्व कम हो जाता है| इसी वजह से मृत शरीर डूबता नहीं और पानी में तैरता है|