Humsafar Shayari – ‘हमसफ़र’ शब्द से ही पता चलता है इसका मतलब; जो हमारे सफर में हमेशा हमारे साथ हो| लेकिन अफ़सोस ये है कि ज़िन्दगी की राह में हमसफ़र बनते तो है लेकिन उम्र भर साथ चलते बहुत कम है|
लेकिन अगर ज़िन्दगी भर साथ निभाने वाला हमसफ़र मिल जाए तो ज़िन्दगी जीने के मायने ही बदल जाते है| कुछ नसीब वाले ही होते है जिन्हे आखिरी सांस तक चलने वाले हमसफ़र मिलते है..!!
आज की शायरी इसी ‘हमसफ़र’ पर है| यहाँ दी गयी शायरी उन सभी लोगो के लिए है जो या तो हमसफ़र के तलाश में है, या हमसफ़र से अपने दिल का इज़हार करना चाहते है, या फिर किसी वजह से हमसफ़र से दूर हो चुके है|
# बड़े करीब से गुजरे वो बेखबर बनकर, कल तक साथ थे जो हमसफ़र बनकर..!! # ज़िन्दगी की राहो में मिलेंगे तुम्हे हज़ारो हमसफ़र, लेकिन उम्र भर ना भूल पाओगे वो मुलाकात हूँ मैं..!! इसी तरह की और भी humsafar shayari के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े|
Humsafar Shayari in Hindi
# बड़े करीब से गुजरे वो बेखबर बनकर,
कल तक साथ थे जो हमसफ़र बनकर..!!
# हमें सीने से लगाकर हमारी सारी कसक दूर कर दो,
हम सिर्फ तुम्हारे हो जाए हमें इतना मजबूर कर दो..!!
# आगे पूरा सफर था और पीछे हमसफ़र था,
रुकते तो सफर छूट जाता और,
चलते तो हमसफ़र छूट जाता..!!
# जब साथ हो तुम हमसफ़र के रूप में,
तो तैयार हूँ मैं तुम्हारे साथ चलने को कड़कती धुप में..!!
# चाहत बन गए हो तुम की आदत बन गए हो तुम,
हर सांस में यूँ आते हो जैसे मेरी इबादत बन गए हो तुम.!!
# तमन्नाओं को जिन्दा और आरजुओं को जवां कर लूँ,
तुम हमसफ़र बन जाओ मैं तुमसे मोहब्बत बेइंतेहा कर लूं..!!
# न मंज़िलो को न हम रहगुजर को देखते है,
अजब सफर है कि बस हमसफ़र को देखते है..!!
– अहमद फ़राज़
# हर सफर में कुछ मोड़ ऐसे भी आते है,
हम रोकते है फिर भी हमसफ़र छूट जाते है..!!
Humsafar Shayari 2 Line
# बातें तो हर कोई समझ लेता है,
हमसफ़र ऐसा हो जो ख़ामोशी भी समझे..!!
# हमसफ़र बनकर तेरा फ़िक्र करता हूँ,
अब तो हर शायरी में तेरा जिक्र करता हूँ..!!
# हमारे बाद किसी और को हमसफ़र बनाकर देख लेना,
तेरी ही धड़कन तुझसे कहेगी – उसकी वफ़ा में कुछ और ही बात थी..!!
# ज़िन्दगी में ये कहानी सभी की है,
हमसफ़र कोई और है, हमराज़ कोई और..!!
# आँखों में रहा वो कभी दिल में उतर कर नहीं देखा,
कश्ती के मुसाफिर ने शायद मुझमे प्यार का समंदर नहीं देखा..!!
# ज़िन्दगी की राहो में मिलेंगे तुम्हे हज़ारो हमसफ़र,
लेकिन उम्र भर ना भूल पाओगे वो मुलाकात हूँ मैं..!!
# किसी को घर से निकलते ही मिल गयी मंज़िल,
कोई हमारी तरह उम्र भर सफर में रहा..!
– अहमद फ़राज़
# बिन हमसफ़र नींद ऐसे खो गयी,
हम ना सोएं और रात थक कर सो गयी..!!

Humsafar Shayari on Life
# ज़िन्दगी देने वाले मरता छोड़ गए,
अपनापन जताने वाले तनहा छोड़ गए,
जब पड़ी जरुरत हमे हमसफ़र की,
साथ चलने वाले रास्ता मोड़ गए.!!
# हमसफ़र मेरे, दिल हो तुम धड़कन हम,
संगीत हो तुम सरगम हम..!!
# मेरे हर दर्द का मरहम तुम ही हो,
दिल की धड़कनों की धड़कन तुम ही हो,
क्योंकि मेरे सफर का हमसफ़र तुम ही हो..!!
# यकीन नहीं होता कि वो बेवफ़ा कभी मेरा हमसफ़र था,
सब कुछ तो था हमारे बीच,
पर ना जाने वो प्यार किधर था..!!
# गगन से भी ऊँचा मेरा प्यार है,
तुझी पर मिटूंगा ये इकरार है,
तू इतना समझ ले मेरे हमसफ़र,
तेरे प्यार से मेरा संगसार है..!!
# सुन मेरे हमसफ़र क्या तुझे है इतनी खबर,
तेरी साँसे चलती जिधर,
मैं रहूँगा वही उम्र भर..!!
# ज़िन्दगी आसान तब बन जाती है जब,
हमसफ़र समझदार होने के साथ साथ,
समझने वाला भी मिल जाए..!!
# लम्हा जो मेरा था वो मैंने उसके नाम कर दिया,
कहानी जो मेरी थी शब्द उसके नाम कर दिया,
गम जो उसके थे वो अपने नाम कर लिया,
खुद को धूप में रखा छांव उसके नाम कर दिया..!!
Humsafar Shayari in Hindi
# वो लुफ़्त उठाएगा ज़िन्दगी की सफर का,
बिन हमसफ़र जो अपने आप में सफर करेगा..!!
# रास्ता भी हम थे, राही भी हम थे,
और अपनी तबाही के गवाही भी हम थे..!!
# ज़िन्दगी हमारी भी चैन से बसर हो जाती,
मुकम्मल जो हमसफ़र की कसर हो जाती..!!
# बस एक सफर हमारा है,
बाकी तो सफर के हिस्से है,
जो साथ चले वो हमसफ़र और,
बाकी सब झूठे किस्से है..!!
# मोहब्बत में अक्सर ऐसा होता है,
आँखे हंसती है और दिल रोता है,
मानते हो तुम जिसे मंज़िल अपनी,
हमसफ़र उनका कोई और होता है..!!
# कुछ तो हवा सर्द थी,
कुछ था तेरा ख्याल भी,
दिल को ख़ुशी के साथ साथ,
होता रहा ऐ हमसफ़र तेरा मलाल भी..!!
